logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शतायु गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा के 100वें जन्मोत्सव पर उमड़ा सम्मान, शिक्षा जगत ने किया अभिनंदन शतायु गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा के 100वें जन्मोत्सव पर उमड़ा सम्मान, शिक्षा जगत ने किया अभिनंदन झुंझुनूं। शहर के मंडावा मोड़ स्थित महर्षि दयानंद कॉलेज में प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद एवं शतायु विद्वान डॉ. घासीराम वर्मा का 100वां जन्मोत्सव श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर उनके ज्ञान, व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन रामनारायण केडिया परिवार (बिंजूसर) द्वारा भामाशाह रतन केडिया के नेतृत्व एवं सान्निध्य में किया गया। मंच पर डॉ. हनुमान प्रसाद, लक्ष्मीकांत पुरोहित, डॉ. रामस्वरूप सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत डॉ. वर्मा के पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन से हुई, जिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। महर्षि दयानंद कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। छात्रावास एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने संबोधन में डॉ. वर्मा के प्रेरणादायी जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नई पीढ़ी के लिए आदर्श बताया। समारोह में महर्षि दयानंद कॉलेज की कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विजय जानू, विमला ढाका, डॉ. विद्या पुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया ने कहा, "डॉ. घासीराम वर्मा जैसे महान, तपस्वी और दिव्य व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, ज्ञान और संस्कारों की अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।" समारोह के अंत में अतिथियों ने डॉ. वर्मा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं प्रेरणादायी जीवन की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा की जीवंत मिसाल बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए आत्मीय वातावरण में अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

2 hrs ago
user_खबर आस पास झुंझुनूं
खबर आस पास झुंझुनूं
Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
2 hrs ago
4e0a9a76-821f-42ce-84cd-cf103dd57404

शतायु गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा के 100वें जन्मोत्सव पर उमड़ा सम्मान, शिक्षा जगत ने किया अभिनंदन शतायु गणितज्ञ डॉ. घासीराम वर्मा के 100वें जन्मोत्सव पर उमड़ा सम्मान, शिक्षा जगत ने किया अभिनंदन झुंझुनूं। शहर के मंडावा मोड़ स्थित महर्षि दयानंद कॉलेज में प्रख्यात गणितज्ञ, शिक्षाविद एवं शतायु विद्वान डॉ. घासीराम वर्मा का 100वां जन्मोत्सव श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में शिक्षा जगत, सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लेकर उनके ज्ञान, व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का आयोजन रामनारायण केडिया परिवार (बिंजूसर) द्वारा भामाशाह रतन केडिया के नेतृत्व एवं सान्निध्य में किया गया। मंच पर डॉ. हनुमान प्रसाद, लक्ष्मीकांत पुरोहित, डॉ. रामस्वरूप सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत डॉ. वर्मा के पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन से हुई, जिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। महर्षि दयानंद कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

c05ad689-fb81-4d3e-8253-c46b1bd6f35f

छात्रावास एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने संबोधन में डॉ. वर्मा के प्रेरणादायी जीवन, शिक्षा के प्रति समर्पण और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें नई पीढ़ी के लिए आदर्श बताया। समारोह में महर्षि दयानंद कॉलेज की कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विजय जानू, विमला ढाका, डॉ. विद्या पुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश बसावतिया ने कहा, "डॉ. घासीराम वर्मा जैसे महान, तपस्वी और दिव्य व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, ज्ञान और संस्कारों की अमूल्य धरोहर है। नई पीढ़ी को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।" समारोह के अंत में अतिथियों ने डॉ. वर्मा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं प्रेरणादायी जीवन की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा की जीवंत मिसाल बताया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए आत्मीय वातावरण में अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मीडिया को गोदी मीडिया इसी वजह से कहा जाने लगा क्यों नहीं पूछते सवाल मीडिया को गोदी मीडिया इसी वजह से कहा जाने लगा क्यों नहीं पूछते सवाल
    1
    मीडिया को गोदी मीडिया इसी वजह से कहा जाने लगा क्यों नहीं पूछते सवाल
मीडिया को गोदी मीडिया इसी वजह से कहा जाने लगा क्यों नहीं पूछते सवाल
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टंकी पर चढ़े 3 छात्र, पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात
    1
    जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टंकी पर चढ़े 3 छात्र, पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात
    user_BAGAR NEWS RAJASTHAN
    BAGAR NEWS RAJASTHAN
    Media company झुंझुनू, झुंझुनू, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान | अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगाए पेड़-पौधे | Ateli Haryana
    1
    राजकीय माध्यमिक विद्यालय अटाली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान | अध्यापकों व विद्यार्थियों ने लगाए पेड़-पौधे | Ateli Haryana
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 2026
    1
    हरियाणा  में  मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 

1  अगस्त  2026
    user_Satish kumar
    Satish kumar
    Electrician महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    1
    गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    11 hrs ago
  • नीमड़ी बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल नीमड़ी बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल सिंघाना (झुंझुनूं)। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सिंघाना क्षेत्र के नीमड़ी बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा नंबर की वेगनार कार और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेगनार कार चिड़ावा की ओर से सिंघाना की तरफ आ रही थी, जबकि मिल्क टैंकर सिंघाना से चिड़ावा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सिंघाना थाना प्रभारी सीआई सुगन सिंह तथा गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी हरिराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चिड़ावा अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायल वेगनआर कार में सवार थे और नूंह (मेवात) क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में मृत दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    1
    नीमड़ी बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल
नीमड़ी बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसा, दो महिलाओं की मौत, छह घायल
सिंघाना (झुंझुनूं)। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सिंघाना क्षेत्र के नीमड़ी बस स्टैंड के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा नंबर की वेगनार कार और मिल्क टैंकर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेगनार कार चिड़ावा की ओर से सिंघाना की तरफ आ रही थी, जबकि मिल्क टैंकर सिंघाना से चिड़ावा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार की गति काफी तेज थी, जिसके चलते यह भीषण दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना मिलते ही सिंघाना थाना प्रभारी सीआई सुगन सिंह तथा गाडाखेड़ा चौकी प्रभारी हरिराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल चिड़ावा अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन बच्चों सहित पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें झुंझुनूं के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार सभी घायल वेगनआर कार में सवार थे और नूंह (मेवात) क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में मृत दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.