logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोरिया में ‘ट्री हाउस’ में ठहरने का होगा अनोखा अनुभव, ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू *कोरिया, 20 अप्रैल 2026 /* छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से होटल एवं रिसॉर्ट की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत घुनघुट्टा में नवनिर्मित 'कोरिया ट्री हाउस' के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। प्राकृतिक वातावरण के बीच लकड़ी से निर्मित यह ट्री हाउस पर्यटकों को एक अनोखा और यादगार अनुभव प्रदान करेगा। पर्यटन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्री हाउस के लिए सीजन के आधार पर अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। नॉन पीक सीजन (1 अप्रैल से 30 जून) के दौरान सप्ताह के सभी दिनों सोमवार से रविवार तक-सिंगल आवास के लिए 2100 रुपये, डबल के लिए 2625 रुपये तथा अतिरिक्त व्यक्ति सहित 3150 रुपये का शुल्क तय किया गया है। वहीं पीक सीजन (1 जुलाई से 31 मार्च) में सोमवार से गुरुवार तक सिंगल के लिए 2625 रुपये, डबल के लिए 3150 रुपये तथा अतिरिक्त व्यक्ति सहित 3750 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सिंगल के लिए 2835 रुपये, डबल के लिए 3360 रुपये तथा अतिरिक्त व्यक्ति सहित 3885 रुपये का किराया लागू होगा। पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए यहां प्री-वेडिंग एवं वीडियो शूटिंग की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए 15,000 रुपये प्रति दिवस (जीएसटी सहित) का शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि रिसॉर्ट में दो कक्ष रिक्त रहते हैं, तो उन्हें 'फ्रेश एंड चेंज' के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकतम 10 व्यक्तियों के लिए मान्य होगी। पर्यटन प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शूटिंग के दौरान अन्य पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि पाए जाने पर प्रबंधन को कक्ष/परिसर खाली कराने का पूर्ण अधिकार होगा तथा किसी भी स्थिति में राशि वापस नहीं की जाएगी। आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया को भी बेहद सरल बनाया गया है। पर्यटक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का शहर या पर्यटन स्थल चुन सकते हैं। इसके बाद उपलब्ध होटल या रिसॉर्ट का चयन कर चेक-इन एवं चेक-आउट की तिथि, कमरों की संख्या, अतिथियों की संख्या और संपर्क विवरण दर्ज करना होगा। बुकिंग को अंतिम रूप देने के लिए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से पर्यटक रीयल-टाइम में कमरों की उपलब्धता और किराए की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे यात्रा की योजना बनाना और भी आसान हो गया है। इस प्रयास से न केवल कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही, प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

11 hrs ago
user_Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
Editor In Chief vivekanand Pandey Swaranjali News
पत्रकार पटना, कोरिया, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago
2396729f-4430-4f78-98e7-3687f624c6a7

कोरिया में ‘ट्री हाउस’ में ठहरने का होगा अनोखा अनुभव, ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू *कोरिया, 20 अप्रैल 2026 /* छत्तीसगढ़ में पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से होटल एवं रिसॉर्ट की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा को लगातार विस्तार दिया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत घुनघुट्टा में नवनिर्मित 'कोरिया ट्री हाउस' के लिए भी ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। प्राकृतिक वातावरण के बीच लकड़ी से निर्मित यह ट्री हाउस पर्यटकों को एक अनोखा और यादगार अनुभव प्रदान करेगा। पर्यटन बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्री हाउस के लिए सीजन के आधार पर अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। नॉन पीक सीजन (1 अप्रैल से 30 जून) के दौरान सप्ताह के सभी दिनों सोमवार से रविवार तक-सिंगल आवास के लिए 2100 रुपये, डबल के लिए 2625 रुपये तथा अतिरिक्त व्यक्ति सहित 3150 रुपये का शुल्क तय किया गया है। वहीं पीक सीजन (1 जुलाई से 31 मार्च) में सोमवार से गुरुवार तक सिंगल के लिए 2625 रुपये, डबल के लिए 3150 रुपये तथा अतिरिक्त व्यक्ति सहित 3750 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सिंगल के लिए 2835 रुपये, डबल के लिए 3360 रुपये तथा अतिरिक्त व्यक्ति सहित 3885 रुपये का किराया लागू होगा। पर्यटकों और युवाओं को आकर्षित करने के लिए यहां प्री-वेडिंग एवं वीडियो शूटिंग की विशेष सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए 15,000 रुपये प्रति दिवस (जीएसटी सहित) का शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि रिसॉर्ट में दो

2ee4bfa5-b192-4552-8d37-a68c32b596ae

कक्ष रिक्त रहते हैं, तो उन्हें 'फ्रेश एंड चेंज' के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अधिकतम 10 व्यक्तियों के लिए मान्य होगी। पर्यटन प्रबंधन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शूटिंग के दौरान अन्य पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। नियमों के उल्लंघन या किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधि पाए जाने पर प्रबंधन को कक्ष/परिसर खाली कराने का पूर्ण अधिकार होगा तथा किसी भी स्थिति में राशि वापस नहीं की जाएगी। आवश्यक होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया को भी बेहद सरल बनाया गया है। पर्यटक छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का शहर या पर्यटन स्थल चुन सकते हैं। इसके बाद उपलब्ध होटल या रिसॉर्ट का चयन कर चेक-इन एवं चेक-आउट की तिथि, कमरों की संख्या, अतिथियों की संख्या और संपर्क विवरण दर्ज करना होगा। बुकिंग को अंतिम रूप देने के लिए डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इस पोर्टल के माध्यम से पर्यटक रीयल-टाइम में कमरों की उपलब्धता और किराए की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे यात्रा की योजना बनाना और भी आसान हो गया है। इस प्रयास से न केवल कोरिया जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। साथ ही, प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला.. सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है। ​जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    एसडीएम और तहसीलदारों के बाद सरगुजा कलेक्टर ने नायब तहसीलदारों का भी किया तबादला..
सरगुजा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला है। कलेक्टर द्वारा कुछ देर पहले ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे, जिसके तुरंत बाद अब जिले में पदस्थ नायब तहसीलदारों की भी तबादला सूची जारी कर दी गई है।
​जारी आदेश के अनुसार नायब तहसीलदार तुषार मानिक को सीतापुर से हटाकर मैनपाट भेजा गया है, जबकि संजय कुमार अब मैनपाट से उदयपुर का कार्यभार संभालेंगे। इसी प्रकार अजय कुमार गुप्ता को दरिमा से बतौली और कृष्ण कुमार कंवर को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है। आकाश गौतम को उदयपुर से लखनपुर तथा उमेश तिवारी को लखनपुर से सीतापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना पर तुरंत उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • yuva utasav 2025 pg College Ambikapur
    1
    yuva utasav 2025 pg College 
Ambikapur
    user_Ramnidhi Yadav
    Ramnidhi Yadav
    Singer सरगुजा, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • गांवों की शादी में DJ की धूम म नाचते हुए ।
    1
    गांवों की शादी में DJ की धूम म नाचते हुए ।
    user_Dwarika prasad Yadaw
    Dwarika prasad Yadaw
    हरदीबाजार, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • si grauli Kya kya ho rahe hai dost aap bhi mdt kariye ,,, जय हिंद
    2
    si grauli Kya kya ho rahe hai dost aap bhi mdt kariye ,,, जय हिंद
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में जमीनी स्तर पर सुधार की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 08 में सरकारी नलों से निकलने वाले पानी में कीड़े पाए जाने की खबर विभिन्न मीडिया समूहों के माध्यम से सामने आई। जिसके बाद सी एम ओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौका मुआयना किया और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल, मैदानी अमला नालियों की सफाई और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। वार्ड पार्षद जानू सिदार ने बताया कि आज सुबह से म्युनिसिपल की टीम के साथ समस्या के समाधान को लेकर काम कर रहे हैं। लीकेज की आशंका को देखते हुए पूरे वार्ड में गहन निरीक्षण किया जा रहा है। धरमजयगढ़ सी एम ओ बी एल साहू ने इस समस्या के जल्द निराकरण की बात कही है।
    2
    रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के मामले में जमीनी स्तर पर सुधार की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के वार्ड नंबर 08 में सरकारी नलों से निकलने वाले पानी में कीड़े पाए जाने की खबर विभिन्न मीडिया समूहों के माध्यम से सामने आई। जिसके बाद सी एम ओ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वयं मौका मुआयना किया और मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल, मैदानी अमला नालियों की सफाई और दूषित पेयजल आपूर्ति होने के कारणों का पता लगाने में जुटा हुआ है। वार्ड पार्षद जानू सिदार ने बताया कि आज सुबह से म्युनिसिपल की टीम के साथ समस्या के समाधान को लेकर काम कर रहे हैं। लीकेज की आशंका को देखते हुए पूरे वार्ड में गहन निरीक्षण किया जा रहा है। धरमजयगढ़ सी एम ओ बी एल साहू ने इस समस्या के जल्द निराकरण की बात कही है।
    user_ऋषभ तिवारी
    ऋषभ तिवारी
    पत्रकार Udaipur (Dharamjaigarh), Raigarh•
    8 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • कलेक्टर ने सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों के प्रभार बदले अंबिकापुर । जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और तहसीलदारों के कार्य विभाजन में व्यापक परिवर्तन किया गया है। प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर और लुण्ड्रा जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। रामसिंह ठाकुर जो अब तक सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी थे उन्हें अब अपर कलेक्टर अम्बिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे जिला कार्यालय में रामराज सिंह को आवंटित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे। ​इसी क्रम में विनय कुमार सोनी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ धौरपुर लुण्ड्रा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। फागेश सिन्हा को सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का प्रभार दिया गया है जबकि बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रहे रामराज सिंह को अब उदयपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियुक्त किया गया है और जे.आर. सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों के लिए तैनात किया गया है। ​तहसीलदारों के तबादलों की कड़ी में उमेश्वर बाज को अम्बिकापुर से मैनपाट भेजा गया है जबकि तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर स्थानान्तरित किया गया है। उदयपुर के तहसीलदार विकास जिंदल को अब अम्बिकापुर तहसील की कमान सौंपी गई है। अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर और अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली भेजा गया है। वहीं बतौली में कार्यरत कमलावती सिंह को अब दरिमा तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
    1
    कलेक्टर ने सरगुजा जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों के प्रभार बदले
अंबिकापुर । जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और तहसीलदारों के कार्य विभाजन में व्यापक परिवर्तन किया गया है। प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में अम्बिकापुर, सीतापुर, उदयपुर और लुण्ड्रा जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है। साथ ही जिले की विभिन्न तहसीलों में पदस्थ तहसीलदारों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
रामसिंह ठाकुर जो अब तक सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी थे उन्हें अब अपर कलेक्टर अम्बिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही वे जिला कार्यालय में रामराज सिंह को आवंटित समस्त कार्यों का निर्वहन करेंगे।
​इसी क्रम में विनय कुमार सोनी को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ धौरपुर लुण्ड्रा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। फागेश सिन्हा को सीतापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का प्रभार दिया गया है जबकि बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की जिम्मेदारी दी गई है। जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रहे रामराज सिंह को अब उदयपुर का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नियुक्त किया गया है और जे.आर. सतरंज को जिला कार्यालय में कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों के लिए तैनात किया गया है।
​तहसीलदारों के तबादलों की कड़ी में उमेश्वर बाज को अम्बिकापुर से मैनपाट भेजा गया है जबकि तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर स्थानान्तरित किया गया है। उदयपुर के तहसीलदार विकास जिंदल को अब अम्बिकापुर तहसील की कमान सौंपी गई है। अमन चतुर्वेदी को दरिमा से लखनपुर और अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली भेजा गया है। वहीं बतौली में कार्यरत कमलावती सिंह को अब दरिमा तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • टोल प्लाजा वाला जबरदस्ती नहीं सुधरेंगे जबकि गाड़ी का पेपर सब ओके रहा था तब पर भी पैसा ले लेते हैं जबरदस्ती, जिला सिंगरौली पत्ता देलदह में कभी ना सुधरेंगे टोल प्लाजा वाला
    4
    टोल प्लाजा वाला जबरदस्ती नहीं सुधरेंगे जबकि  गाड़ी का पेपर सब ओके रहा था तब पर भी पैसा ले लेते हैं जबरदस्ती, जिला सिंगरौली पत्ता देलदह में कभी ना सुधरेंगे टोल प्लाजा वाला
    user_सिंगरौली,
    सिंगरौली,
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बलरामपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह शुरू से ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के मुताबिक भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे संसद में बिल पारित नहीं हो सका। जबकि कांग्रेस का दावा है कि पार्टी लगातार महिला आरक्षण के समर्थन में रही है। कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा है कि भाजपा द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही संसद से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। इसके बावजूद भाजपा परिशीमन (Delimitation) को आधार बनाकर महिला आरक्षण को लागू करने में देरी करना चाहती है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए भाजपा परिशीमन को आगे बढ़ाना चाहती थी, जिसमें लोकसभा की सीटें 850 करने का प्रस्ताव शामिल था। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित थीं। वही कहा गया कि परिशीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गई थी, जबकि सरकार 2026-27 में नई जनगणना की बात कर चुकी है। ऐसे में पुराने आंकड़ों के आधार पर परिशीमन करने का औचित्य सवालों के घेरे में है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि महिला आरक्षण को तुरंत लागू करना है, तो बिना परिशीमन के भी वर्तमान सीटों में आरक्षण दिया जा सकता है। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि सरकार चाहती, तो 2023 के कानून में संशोधन कर महिला आरक्षण को तत्काल लागू कर सकती थी। कांग्रेस का दावा पहले से समर्थक रही पार्टी कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय भी कांग्रेस सरकारों को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के प्रयासों से पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीटों के परिशीमन का भाजपा का प्रयास विफल हो गया है, इसलिए अब वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैला रही है।
    1
    बलरामपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है।  कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह शुरू से ही महिला आरक्षण के पक्ष में रही है, जबकि भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रही है।
कांग्रेस के मुताबिक भाजपा यह प्रचारित कर रही है कि विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण बिल का समर्थन नहीं किया, जिससे संसद में बिल पारित नहीं हो सका। जबकि कांग्रेस का दावा है कि पार्टी लगातार महिला आरक्षण के समर्थन में रही है।
कांग्रेस ने प्रेस वार्ता करते हुए  कहा है कि भाजपा द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पहले ही संसद से पारित हो चुका है और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बन चुका है। इसके बावजूद भाजपा परिशीमन (Delimitation) को आधार बनाकर महिला आरक्षण को लागू करने में देरी करना चाहती है।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि 16 अप्रैल 2026 को प्रस्तुत 131वें संविधान संशोधन विधेयक के जरिए भाजपा परिशीमन को आगे बढ़ाना चाहती थी, जिसमें लोकसभा की सीटें 850 करने का प्रस्ताव शामिल था। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटें प्रस्तावित थीं।
वही कहा गया कि परिशीमन के लिए 2011 की जनगणना को आधार बनाने की बात की गई थी, जबकि सरकार 2026-27 में नई जनगणना की बात कर चुकी है। ऐसे में पुराने आंकड़ों के आधार पर परिशीमन करने का औचित्य सवालों के घेरे में है।
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि यदि महिला आरक्षण को तुरंत लागू करना है, तो बिना परिशीमन के भी वर्तमान सीटों में आरक्षण दिया जा सकता है। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि सरकार चाहती, तो 2023 के कानून में संशोधन कर महिला आरक्षण को तत्काल लागू कर सकती थी।
कांग्रेस का दावा पहले से समर्थक रही पार्टी
कांग्रेस ने अपने बयान में कहा कि पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय भी कांग्रेस सरकारों को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पी.वी. नरसिम्हा राव के प्रयासों से पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीटों के परिशीमन का भाजपा का प्रयास विफल हो गया है, इसलिए अब वह महिला आरक्षण के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैला रही है।
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.