विकसित भारत- जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए- माननीय उपमुख्यमंत्री *विकसित भारत- जी राम जी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए- माननीय उपमुख्यमंत्री* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन हो* *‘लखपति दीदी’ अभियान में प्रयागराज बने अग्रणी : माननीय उप मुख्यमंत्री* *ग्रामीण विकास कार्यों में तेजी, सोशल मीडिया पर भी दिखे उपलब्धियां* *सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता और तय समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए* *विगत वर्ष के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के दिए निर्देश* *मनरेगा के तहत निर्धारित मानव दिवसों का सृजन समय से किया जाए* *प्रयागराज :4 अप्रैल 2026* माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस में जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग के कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र व राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सके। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने गत वर्ष के कार्यों को प्राथमिकता पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्धारित मानव दिवसों के सृजन को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा कहा कि ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने विकसित भारत- जी राम जी के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए निर्देश दिए कि इसकी विशेषताओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में सरल एवं प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाई जाए। साथ ही विभाग के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों की छोटी-छोटी वीडियो क्लिप तैयार कर उन्हें सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर साझा करने के निर्देश भी दिए। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण को उनसे संबंधित सभी कार्यों को त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। माननीय उप मुख्यमंत्री जी ने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन में और अधिक तेजी लाने तथा निष्क्रिय समूहों को सक्रिय करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रयागराज को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाकर ही विकसित भारत के विजन को मूर्त रूप दिया जा सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत नए लाभार्थियों के सर्वे कार्य पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत सरकार से शीघ्र ही आवंटन प्राप्त होने की संभावना है, इसलिए सभी आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुसार पात्र लाभार्थियों को चयन पर बल दिया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं आय वृद्धि पर विशेष जोर देते हुए उप मुख्यमंत्री ने ‘सशक्त नारी – सुरक्षित समाज’ की अवधारणा को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं तथा महिला उत्थान हेतु ग्राम्य विकास विभाग द्वारा कई प्रभावी एवं सराहनीय पहलें की गई हैं, जिनमें प्रयागराज की सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी एवं तीव्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। माननीय उप मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संचालन हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए मानव संसाधनों को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों, सुदृढ़ कार्ययोजना एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के समग्र विकास को नई गति प्रदान की जाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेंद्र कुमार सिंह, डीसी मनरेगा श्री गुलाब चंद्र, अधिशासी अभियंता-ग्रामीण अभियंत्रण श्री एस0पी0 मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- Friends System Hamara Follow aapko karna hai 100% results 💯 % income, Contact for more details Contact us 75250991261
- प्रयागराज के जाने-माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा पर गुरुवार को बैडटच की FIR दर्ज की गई है। BA की छात्रा ने उन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि डॉक्टर ने जबरन उसके कपड़े उतरवाए। फिर गंदी नीयत से छुआ। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। घटना बुधवार रात 10.30 बजे क्लाइव रोड इलाके की है। यहां डॉक्टर कार्तिकेय शर्मा (55) का घर है। डॉ. कार्तिकेय घर पर ही क्लिनिक चलाते हैं। देर रात तक मरीज देखते हैं। धूमनगंज की रहने वाली 24 साल की BA की छात्रा अपने भाई के साथ माइग्रेन के इलाज के लिए पहुंची थी। छात्रा को 74वां नंबर मिला था। भाई का कहना है कि मुझे जरूरी काम था। इसलिए बहन को छोड़कर चला गया था। बाद में लौटा तो हंगामा हो रहा था। बहन के पास पहुंचा तो उसने पूरी बात बताई। फिर घरवालों और पुलिस को सूचना दी।1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by गुरु ज्ञान1
- Post by JGE News1
- Slug:डीआरएम ने की प्रेस वार्ता गिनाई उपलब्धियां Anchor:उत्तर मध्य रेल के प्रयागराज मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 कई उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रयागराज मंडल के डीआरएम रेल रजनीश अग्रवाल ने बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में कोचिंग ट्रेनों की समयपालनता 80.0% रही, जो पिछले वर्ष (74.2%) से 7.8% अधिक है। मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज मण्डल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रेल परिचालन, माल ढुलाई तथा यात्री सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। समयपालन में सुधार, ट्रेनों की संचालन क्षमता में वृद्धि तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया । उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार एवं सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। मण्डल द्वारा स्वच्छता, संरक्षा एवं यात्री संतुष्टि को प्राथमिकता दी गई । उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष में 13,779 ट्रेन ऑन डिमांड सहित कुल 1,46,832 ट्रेनों का संचालन किया गया ।माघ मेला के दौरान 599 आउटवर्ड ट्रेनों एवं 205 इनवर्ड ट्रेनों का संचालन किया गया ।माघ मेला के दौरान कुल 804 विशेष ट्रेनों एवं 7490 नियमित ट्रेनों का संचालन किया गया । बाइट--- रजनीश अग्रवाल, डीआरएम प्रयागराज मंडल1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1