Shuru
Apke Nagar Ki App…
SDO की गाड़ी का नया 'बॉस'। 🐕🦺🚗 SDO साहब छुट्टी पर हैं, आज चार्ज 'कुत्ता महाराज' के पास है! 😅: शासन द्वारा ऑथोराइज्ड (Dog Officer)? देखिए UP के जौनपुर का ये मजेदार नजारा.. जब कुत्ता महाराज खुद निकलें 'औचक निरीक्षण' पर... देखिए वायरल वीडियो... #Jaunpur #ViralVideo #UPPolice #DogLover #FunnyVideos #SDO #ViralUP #DigitalIndia #JusticeForDog #Humor #JaunpurDiaries
JOURNALIST REETESH PRATAP
SDO की गाड़ी का नया 'बॉस'। 🐕🦺🚗 SDO साहब छुट्टी पर हैं, आज चार्ज 'कुत्ता महाराज' के पास है! 😅: शासन द्वारा ऑथोराइज्ड (Dog Officer)? देखिए UP के जौनपुर का ये मजेदार नजारा.. जब कुत्ता महाराज खुद निकलें 'औचक निरीक्षण' पर... देखिए वायरल वीडियो... #Jaunpur #ViralVideo #UPPolice #DogLover #FunnyVideos #SDO #ViralUP #DigitalIndia #JusticeForDog #Humor #JaunpurDiaries
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं : श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज ललुआ नगला असरासी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के विजेता अंशिका को प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे देश का गौरव है। महान लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अध्यक्षता कर रहे स्काउट संस्था पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र होता है, भावनाएं शुद्ध होती हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सूरज पाल शाक्य ने कहा कि बच्चे अपनी शक्ति को पहचानें और श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित करें। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में संविलियन विद्यालय मल्लमाई की छात्रा अंशिका को सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। संविलियन विद्यालय असरासी की छात्रा मुस्कान को द्वितीय पुरस्कार में कुर्सी सेट, संविलियन विद्यालय जलालपुर की छात्रा आलिया को तृतीय पुरस्कार में फर्राटा पंखा मिला से नवाजा गया। विद्यालय के व्यवस्थापक माधव सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 501 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संविलियन विद्यालय असरासी, मल्लामई, जलालपुर, बारार्चिरा, रमजानपुर, बादुल्लागंज, लोहाठेर, पसेई, रेवा, सिवाया, हमिदपुर और प्राथमिक विद्यालय ललुआनगला, ढडूनगला, गरौलिया, मोहन नगला, कलुआ नगला, लोकी नगला, इस्माइलपुर, भदरौलिया के विजेता 453 छात्र-छात्राओं को प्रबंधिका मोरकली, मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार राजपूत, संजीव कुमार शर्मा, विद्यालय संस्थापक अशोक कुमार, व्यवस्थापक माधव सिंह, प्रधानाचार्य अजब सिंह ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर चरन सिंह शाक्य, हर विलास, जोगेंद्र पाल, ओंकार, संगीता, कामिनी रानी, किरण कुमारी, सर्वराज सिंह, निशा, जगपाल, जगतपाल, शीतल, सुषमा, सरोज, ममता, अंकित, बृजेश कुमार, वीरेश पाल, भरे, ऋषिपाल, मोहकम, मुरारी लाल, बालकराम, वीर सिंह, बनवारी लाल, कुंवर पाल, जोरावर आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश कुमार ने किया।1
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा2
- बदायूं। जिले की उघैती थाना क्षेत्र में शनिवार की रात तेज गति की पिकअप में अचानक आग लग गई आज की लपटे जब उठे तब चला के को पता चला और उसने खुद कर अपनी जान बचाई इसके बाद देखते ही देखते पिकअप लोडर वाहन आग में जलकर कबाडे में बदल गया। पिकअप वाहन में आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया।1
- बदायूं ब्रेकिंग *संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा* *फोनों 9026249659* बदायूं में चलती पिकअप में लगी भीषण आग पिकअप गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक। बदायूँ में एक और गाड़ी में लगी आग ड्राइवर ने बचाई कूद कर अपनी जान शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा। चालक के अनुसार इंजन की तरफ से उठा था दुआ देखते ही देखते कार बनी आग का गोला। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश नहीं पा सके काबू। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू कार जलकर तब तक पूरी तरह से खाक। बिसौली से सहसवान जा रहा था पिकअप सवार। पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के सहसवान रोड का है।4
- बदायूं बदायूं में चलती पिकअप में लगी भीषण आग कार पूरी तरह से जलकर खाक ड्राइवर ने बचाई कूद कर अपनी जान सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के सहसवान रोड का है।3
- आज का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ रहें संभलकर! 2️⃣ 💥 धन लाभ या नुकसान? जानिए आज किस राशि पर बरसेगी कृपा! 3️⃣ 🚨 आज का दिन खास! इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा!2
- Post by पत्रकार संजीव कुमार राणा4
- भाकियू चढूनी ने उठायी स्मार्ट मीटर हटाओ पोस्टपेड मीटर लगाओ की माँग बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने मालवीय आवास ग्रह पर पंचायत कर किसानों एवं जनहित की समस्याओं को प्रमुखता के साथ उठाया। भाकियू चढूनी की पंचायत को संबोधित करते हुए बिल्सी तहसील अध्यक्ष रामसिंह ने कहा बिल्सी तहसील क्षेत्र के ग्राम पिण्डोल में आवारा गौवंश के आतंक से किसान दुःखी हैं। किसानों की फसलों का नुकसान हो रहा है। प्रशासन जल्द समाधान कर। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने बिसौली तहसील प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया तहसील प्रशासन किसान विरोधी है। मासिक पंचायतों के माध्यम से कई ज्ञापन दिए जा चुके हैं कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। समस्याएं किसानों एवं जनहित की थीं। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता कर जल्द धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जायेगा। प्रदेश सचिव आसिम उमर ने अपने संबोधन में कहा जनपद भर में स्मार्ट मीटर जबरिया लगाए गए हैं। जबकि विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 47 (5) में स्पष्ट है कि उपभोक्ता की मर्ज़ी के बिना विद्युत मीटर परिवर्तित नहीं किया जा सकता। जिस संस्था द्वारा उपभोक्ता की मर्ज़ी के बिना मीटर परिवर्तित किये गए हैं जाँच कर कार्यवाही की जाए। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा जनपद भर में निजी विद्यालयों में निजी प्रकाशन की पुस्तकों का पठन पाठन हेतु विक्रय किया जा रहा है। सरकार के आदेशानुसार एनसीआरटी पुस्तक से ही पठन पाठन किया जाना चाहिए। ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही की जाए। पंचायत के बाद जिलाधिकारी को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर भाकियू चढूनी के जिला महासचिव बीईशू दास, बदायूँ नगर अध्यक्ष नूरूद्दीन अंसारी, अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष यादवेंद्र पाल सिंह, शिवम शर्मा, शिशुपाल, जान मोहम्मद, छेदालाल, रामवीर सिंह, रामदास, कल्लू, डॉक्टर महेंद्र पाल, गुड्डू, कमलेश, छोटे सलमानी, आस मोहम्मद, ओमकार आदि लोग उपस्थित रहे।1
- बदायूं। शुक्रवार की देर रात बदायूं से वापस अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है उसे पहले मेडीकल कालेज इलाज को भेजा गया मगर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया गया है। उझानी कस्बे के मौहल्ला बहादुरगंज निवासी राशिद का युवा पुत्र समद खां बीती रात बदायूं से वापस अपने घर लौट रहा था इसी दौरान बीएम हाइवे पर गांव जजपुरा के समीप तेज गति की अज्ञात पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिसके परिणाम स्वरूप वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे पर जुटे ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मेडीकल कालेज भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। बताते हैं कि युवक की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे इलाज के लिए हायर सेंटर बरेली रैफर कर दिया है।1