logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक का बयान ईद मिलादुन्नबी देता है आपसी भाईचारे का पैगाम प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh

1 hr ago
user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सपा प्रदेश सचिव मोहम्मद शारिक का बयान ईद मिलादुन्नबी देता है आपसी भाईचारे का पैगाम प्रयागराज के यमुनापार नैनी में ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब की पैदाइश के मौके पर निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस नैनी के विभिन्न क्षेत्रों से होकर स्टेशन रोड और बाजार होते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में लोग दरूद पढ़ते हुए पैगंबर साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहे थे। जुलूस के दौरान क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया और ईदगाह कमेटी की ओर से लंगर भी वितरित किया गया। यमुनापार के वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद शारिक ने इस मौके पर जुलूस में शामिल हुए लोगों एवं देश में अमन-चैन, भारत की तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ करते हुए खुशहाली बनी रहने की दुआ की। व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन और एसीपी करछना का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। नैनी कोतवाल सहित पुलिसकर्मी जुलूस के साथ मौजूद रहे। मोहम्मद शारिक, वरिष्ठ समाजसेवी व प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Samajwadi Party Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pappu Lal Nishad aapki baat Pramod Yadav Pallavi Patel राजू पासी समर्थक बारा अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Satyaveer Arya Munna Dimple Yadav Adv Anuradha Ambedkar Amar Nath Singh

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फूलपुर स्थित रानी के तालाब आस्था का केंद्र नहाने से हर इच्छा होती है पूरी
    1
    फूलपुर स्थित रानी के तालाब आस्था का केंद्र नहाने से हर इच्छा होती है पूरी
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नेपाल में हजारों लोग बे घर हो गए। पहाड़ो में रहने को मजबूर हैं। इनका दुःख कोई नहीं समझ सकता।
    1
    नेपाल में हजारों लोग बे घर हो गए। पहाड़ो में रहने को मजबूर हैं। इनका दुःख कोई नहीं समझ सकता।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
  • डीसीपी ने सुनी जनता की समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश प्रयागराज: डीसीपी ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!
    1
    डीसीपी ने सुनी जनता की समस्याएं,दिए निस्तारण के निर्देश
प्रयागराज: डीसीपी ने पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई तथा निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया। पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा। इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    4
    ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकला, अपराध निरोधक समिति ने संभाली यातायात व्यवस्था
प्रयागराज। तहसील कोरांव क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जुलूस में धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। गाजे-बाजे के साथ निकला जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने तथा जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं प्रदेश सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस आयुक्त मेजा बृजेश पाठक के निर्देश के क्रम में समिति के सदस्यों को यातायात व्यवस्था में लगाया गया।
पुलिस और समिति के सदस्यों ने संभाली कमान, जुलूस के दौरान बनाए रखा यातायात सुचारु
थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्रदेव मिश्र के नेतृत्व में जिला अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारी और सदस्य जुलूस मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात रहे। समिति के सदस्यों ने पुलिस बल के साथ मिलकर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जुलूस के दौरान वाहनों के आवागमन को व्यवस्थित करने और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा।
इस दौरान सह थाना कमेटी प्रभारी मोहम्मद असलम, संगठन मंत्री सफात अली शाह, चंद्र प्रकाश सिंह, राजू पासवान, विवेक कुमार, कृष्ण लाल, चिरौंजी लाल, कौशलेश कुमार, राकेश कुमार केसरी, सियाराम, अंकित कुमार, राजेश कुमार, चिदानंद मिश्र, मुकेश कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, सुदीप कुमार, रागिनी मिश्रा, रमाकांत सिंह, दिनेश कुमार, एहसान अहमद, रामचंद्र, अजमेर अली, निसार अहमद, धीरज कुमार, अवनीश नारायण और खुर्शीद आलम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
वहीं पुलिस टीम में एसएचओ कुमुद कांत त्रिपाठी, एसआई रमेश कुमार मिश्रा, एसआई निहाल गुप्ता, कांस्टेबल बृजेश कुमार, अंकित झा तथा महिला कांस्टेबल मंजरी सिंह, मौनी गौतम और किरण सहित पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहे। पुलिस और समिति के सदस्यों की सक्रियता से जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रही और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बारावफात जुलूस में बिदका घोड़ा, दवा कारोबारी घायल समेत कई घायल, बेजुबान भी जख्मी राजेश सरकार प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई, जब बारावफात के मुकद्दस जुलूस के दौरान एक घोड़ा अचानक बिदक गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे जुलूस में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस हादसे में बाइकों से टकराकर घोड़ा लहूलुहान हो गया, जबकि दुकान संबंधी प्रपत्रों की फोटो कॉपी कराने निकले पूर्णिमा मेडिकल स्टोर हनुमान नगर नैनी निवासी फतेह बहादुर कुशवाहा पुत्र स्व. सीताराम कुशवाहा को बेकाबू घोड़े ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़ा यहीं पर नहीं रुका बल्कि बिदकते हुए सर्वेश्वर महादेव मंदिर की तरफ चला गया जहाँ कुछ लोगों को कुचल दिया। उनको भी चोटें आई हैं। - लापरवाही पड़ी भारी, बेकाबू हुआ घोड़ा चश्मदीदों के मुताबिक जुलूस में एक घोड़ा अचानक बिदक गया। नैनी स्टेशन रोड पर अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदका और उसने उछल-कूद शुरू कर दी। इसके बाद बेकाबू हुआ घोड़ा भीड़ के बीच ही इधर-उधर सरपट दौड़ने लगा। विशालकाय बेजुबान को अपनी तरफ आता देख सड़क पर मौजूद लोग बचने को सुरक्षित जगह की ओर दौड़े। जान बचाने की होड़ लग गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई। - सूझबूझ से टला बड़ा हादसा भगदड़ मचते ही मौके पर कुछ लोगों ने जान की बाजी लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बेकाबू घोड़े को भीड़ से अलग करते हुए पास की गली की तरफ मोड़ दिया। - गली में खड़े वाहनों से टकराकर लहूलुहान हुआ घोड़ा भीड़ से निकलकर जैसे ही संकरी गली में घुसा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन पार्क थे। रफ्तार में दौड़ रहा घोड़ा इन वाहनों से जोरदार तरीके से टकरा गया। वाहनों की टक्कर और लोहे के पार्ट्स चुभने की वजह से बेजुबान घोड़ा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है कि जुलूस में घोड़ा दौड़ाने की अनुमति किसने दी थी। वही गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का इलाज चल रहा है।
    3
    बारावफात जुलूस में बिदका घोड़ा, दवा कारोबारी घायल समेत कई घायल, बेजुबान भी जख्मी 
राजेश सरकार 
प्रयागराज। यमुनानगर के नैनी स्टेशन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई, जब बारावफात के मुकद्दस जुलूस के दौरान एक घोड़ा अचानक बिदक गया। देखते ही देखते शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे जुलूस में भगदड़ मच गई। अचानक हुए इस  हादसे में बाइकों से टकराकर घोड़ा लहूलुहान हो गया, जबकि दुकान संबंधी प्रपत्रों की फोटो कॉपी कराने निकले पूर्णिमा मेडिकल स्टोर हनुमान नगर नैनी निवासी फतेह बहादुर कुशवाहा पुत्र स्व. सीताराम कुशवाहा को बेकाबू घोड़े ने कुचल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घोड़ा यहीं पर नहीं रुका बल्कि बिदकते हुए सर्वेश्वर महादेव मंदिर की तरफ चला गया जहाँ कुछ लोगों को कुचल दिया। उनको भी चोटें आई हैं।
- लापरवाही पड़ी भारी,  बेकाबू हुआ घोड़ा
चश्मदीदों के मुताबिक जुलूस में एक घोड़ा अचानक बिदक गया। नैनी स्टेशन रोड पर अचानक किसी वजह से घोड़ा बिदका और उसने उछल-कूद शुरू कर दी। इसके बाद बेकाबू हुआ घोड़ा भीड़ के बीच ही इधर-उधर सरपट दौड़ने लगा। विशालकाय बेजुबान को अपनी तरफ आता देख सड़क पर मौजूद लोग बचने को सुरक्षित जगह की ओर दौड़े। जान बचाने की होड़ लग गई और मौके पर चीख-पुकार के साथ भगदड़ मच गई।
- सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
भगदड़ मचते ही मौके पर कुछ लोगों ने जान की बाजी लगाते हुए सूझबूझ का परिचय दिया और बेकाबू घोड़े को भीड़ से अलग करते हुए पास की गली की तरफ मोड़ दिया। 
- गली में खड़े वाहनों से टकराकर लहूलुहान हुआ घोड़ा
भीड़ से निकलकर जैसे ही संकरी गली में घुसा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें और अन्य वाहन पार्क थे। रफ्तार में दौड़ रहा घोड़ा इन वाहनों से जोरदार तरीके से टकरा गया। वाहनों की टक्कर और लोहे के पार्ट्स चुभने की वजह से बेजुबान घोड़ा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय प्रशासन अब मामले की जांच कर रहा है कि जुलूस में घोड़ा दौड़ाने की अनुमति किसने दी थी। वही गंभीर रूप से घायल फतेह बहादुर कुशवाहा का इलाज चल रहा है।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सुनी जनता की समस्या,निस्तारण के निर्देश प्रयागराज: डीएम कार्यालय में फरियादियों की बढ़ रही भीड़ साबित करती है कि,डीएम की कार्यशैली से जनता संतुष्ट है और न्याय मिल रहा है। प्रयागराज जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान हंडिया तहसील से आई शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को फटकार लगाई बोले तत्काल महिला की समस्या का निस्तारण करके कार्यालय में रिपोर्ट भेजें।
    2
    जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सुनी जनता की समस्या,निस्तारण के निर्देश
प्रयागराज: डीएम कार्यालय में फरियादियों की बढ़ रही भीड़ साबित करती है कि,डीएम की कार्यशैली से जनता संतुष्ट है और न्याय मिल रहा है। प्रयागराज जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान हंडिया तहसील से आई शिकायत पर नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को फटकार लगाई बोले तत्काल महिला की समस्या का निस्तारण करके कार्यालय में रिपोर्ट भेजें।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे। ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    4
    धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां
प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे।
ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं। नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं। लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
    1
    नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है।

कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं।

लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
नेपाल में बाढ़: हवाई फुटेज में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है।
कम से कम 97 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 देशों के 403 लोग लापता हैं।
लापता लोगों में 62 नेपाली नागरिक, 133 भारतीय, 47 अमेरिकी और 33 ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    1
    नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 105 भारतीयों समेत 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ से करीब 13 पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं, जिनमें ज्यादातर रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी पर बने हैं। लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोग भी लापता बताए जा रहे हैं।

हालात को देखते हुए बिहार में हाई अलर्ट जारी है और गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.