शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें भुसावर। अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर भुसावर बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध क्रशरों एवं खनन गतिविधियों के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करते हुए कहा कि जब क्षेत्र के बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जायज़ मांगों और क्षेत्र के हित में है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य मांग: अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। दिनांक: 17 अगस्त 2026 समय: दोपहर 12:00 बजे स्थान: भुसावर एसडीएम कार्यालय
शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें शांतिपूर्ण पैदल मार्च एवं ज्ञापन — भुसावर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का 20वां दिन, ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष रखी मांगें भुसावर। अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों का शांतिपूर्ण संघर्ष लगातार जारी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 20वें दिन ग्रामीणों ने एकजुट होकर भुसावर बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला और प्रशासन को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित अवैध क्रशरों एवं खनन गतिविधियों के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल को आज 20 दिन पूरे हो चुके हैं। इस दौरान 72 वर्षीय बुजुर्ग भी लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन, सरकार और जनप्रतिनिधियों से सवाल करते हुए कहा कि जब क्षेत्र के बुजुर्ग और ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर इतने लंबे समय से शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं, तो उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रभावी पहल क्यों नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद करें। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि अपनी जायज़ मांगों और क्षेत्र के हित में है। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य मांग: अवैध क्रशरों एवं अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। दिनांक: 17 अगस्त 2026 समय: दोपहर 12:00 बजे स्थान: भुसावर एसडीएम कार्यालय
- हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी सीएलजी सदस्यों की मुख्यमंत्री ने ली वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए, राजस्थान पुलिस की महत्वपूर्ण पहल है। मंगलवार हिण्डोन पंचायत समिति में सुरक्षा सखी, सीएलजी सदस्यों की सीएम ने ली वीडियो कांफ्रेंस बैठक1
- प्रशासनिक उपेक्षा की पराकाष्ठा: 8 दिन की भूख हड़ताल भी बेअसर, मंडावरा रोड पर गंदे पानी से फिर गुजरी शव यात्रा.... हिंडौन सिटी। मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार नगर परिषद की अनदेखी का आलम यह है कि समाजसेवी विष्णु प्रजापति द्वारा लगातार आठ दिनों तक भूख हड़ताल करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। बुधवार को क्षेत्र में उस समय इंसानियत और संवेदनाएं तार-तार होती दिखीं, जब एक दुखद घटना के दौरान परिजनों को गंदे पानी के बीच से होकर शव यात्रा निकालनी पड़ी। मंडावरा रोड पर जलभराव वाले इलाके से बुधवार को फिर से एक शव यात्रा गुजरी, तो अर्थी को कंधा दे रहे परिजन और पीछे चल रहे लोग बदबूदार पानी से निकलने को मजबूर हो गए। 8 दिन की भूख हड़ताल भी नहीं जगा सकी प्रशासन: उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर बदहाल जल निकासी व्यवस्था और जलभराव से परेशान होकर समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आंदोलन का रास्ता अपनाया था। उन्होंने लगातार 8 दिनों तक कड़ा अनशन किया और तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों से केवल लिखित आश्वासन मिला। प्रशासन के इस ढुलमुल रवैये को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जनांदोलन की चेतावनी: बुधवार की घटना के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति और क्षेत्र के लोगों का आक्रोश और बढ़ गया है। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन और चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे।1
- सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई सुरोठ केरा की ढाणी के बच्चे समय पर नहीं पहुंच पा रहे विद्यालय असामाजिक तत्वों ने रास्ते पर किया अतिक्रमण देखें वीडियो में कैसे बच्चे बच्चे खड़ी फसल में से जाने को मजबूर है हिंडौन एसडीएम को दिया ज्ञापन लेकिन नहीं हुआ समाधान 15 से 20 गांव के लोगों की बरसात से भरे हुए पानी मैं होकर निकलने की मजबूरी अतिक्रमण करने वालों पर हो करवाई2
- ब्यावर रिपोर्टर राजेश चौधरी तालकिया में जल निकासी व सफाई व्यवस्था बदहाल, 20 परिवार परेशान ग्राम पंचायत पिपलिया खुर्द के तालकिया गांव की खेड़ा कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से करीब 20 परिवारों के 100 लोग गंदे पानी, गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या से परेशान हैं। पक्की सड़क बनने के बावजूद पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता धर्मवीर कीर के सान्निध्य में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, बीडीओ अतुल कुमार सोलंकी और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को शिकायत देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन समस्या का जमीनी स्तर पर समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सेवक द्वारा मौके पर समस्या का समाधान करने के बजाय कार्यालय में बैठकर कागजी कार्रवाई कर दी जाती है। वहीं, साफ-सफाई के नाम पर सरकार की ओर से हर माह करीब 62 हजार रुपये दिए जाने के बावजूद नियमित सफाई नहीं होने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा नेता धर्मवीर कीर ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मौके का निरीक्षण करवाकर जल निकासी और सफाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करवाने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है। तालकिया गांव की खेड़ा कॉलोनी में जल निकासी और सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। करीब 20 परिवारों के 100 लोग गंदे पानी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री से शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है। वहीं भाजपा नेता धर्मवीर कीर ने भी अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाकर स्थायी समाधान की मांग उठाई है। ब्यावर रिपोर्टर राजेश चौधरी तालकिया में जल निकासी व सफाई व्यवस्था बदहाल, 20 परिवार परेशान ग्राम पंचायत पिपलिया खुर्द के तालकिया गांव की खेड़ा कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से करीब 20 परिवारों के 100 लोग गंदे पानी, गंदगी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या से परेशान हैं। पक्की सड़क बनने के बावजूद पानी की निकासी नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने भाजपा नेता धर्मवीर कीर के सान्निध्य में उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, बीडीओ अतुल कुमार सोलंकी और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत को शिकायत देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में 181 पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी, लेकिन समस्या का जमीनी स्तर पर समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सेवक द्वारा मौके पर समस्या का समाधान करने के बजाय कार्यालय में बैठकर कागजी कार्रवाई कर दी जाती है। वहीं, साफ-सफाई के नाम पर सरकार की ओर से हर माह करीब 62 हजार रुपये दिए जाने के बावजूद नियमित सफाई नहीं होने का भी ग्रामीणों ने आरोप लगाया। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा नेता धर्मवीर कीर ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने मौके का निरीक्षण करवाकर जल निकासी और सफाई व्यवस्था का स्थायी समाधान करवाने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सफाई करवाने, गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था करने और भविष्य में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है। तालकिया गांव की खेड़ा कॉलोनी में जल निकासी और सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। करीब 20 परिवारों के 100 लोग गंदे पानी, दुर्गंध और मच्छरों की समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिकारियों और कैबिनेट मंत्री से शिकायत कर जल्द समाधान की मांग की है। वहीं भाजपा नेता धर्मवीर कीर ने भी अधिकारियों से मौके का निरीक्षण करवाकर स्थायी समाधान की मांग उठाई है।1
- विनीत खडेलवाल ने अपने पिता स्वर्गीय रिटायर प्रधानाचार्य महेश चन्द्र की दूसरी पुण्यतिथि पर विद्यालय में लगवाया वाटर कूलर, विनीत खडेलवाल ने अपने पिता स्वर्गीय रिटायर प्रधानाचार्य महेश चन्द्र की दूसरी पुण्यतिथि पर विद्यालय में लगवाया विनीत खंडेलवाल ने 1 वर्ष पूर्व भी अपने पिता की पुण्यतिथि पर विद्यालय में बनवाया था कमरा, विनीत खंडेलवाल ने कहा प्यासे की प्यास शीतल जल से बुझती है तो इससे बड़ा पुण्य नहीं हो सकता, संस्था प्रधान ने कन्हैयालाल जोशी ने कहा कि समाज में इस तरह के भामाशाह के सहयोग से सभी को प्रेरणा मिलती है, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और तहसीलदार ने शीतल प्याऊ का फीता काटकर किया उद्घाटन, विनीत, भावना निशार, तन्विका रामकिशन मेठी - विमला मेठी ,जयकिशन मेठी, मधु मेठी खंडेलवाल परिवार के लोग सभी मौजूद थे,1
- रूपबास_नगरपालिका_क्षेत्र_में_कल_से_शुरू_होगी "जवाबदेही नुक्कड़ सभा, हर वार्ड में प्रत्याशियों से आम जनता करेगी सवाल,, रूपबास/भरतपुर। राजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही रूपबास नगरपालिका क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। नगरपालिका के सभी वार्डों में कल से एक एक वार्ड वाइज जवाबदेही नुक्कड़ सभा" का आयोजन किया जाएगा। इस सभा का मुख्य उद्देश्य आम जनता को जागरूक करना और पार्षद प्रत्याशियों को जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध करना है। हर वार्ड में होने वाली इस सभा में कस्बे के शिक्षित युवा और पत्रकार भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस मंच के जरिए मतदाता सीधे अपने वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों से सवाल पूछ सकेंगे। प्रत्याशियों को जनता के सामने अपनी प्राथमिकताएं, विकास के वादे और वार्ड की समस्याओं के समाधान का रोडमैप बताना होगा। आयोजकों का कहना है कि चुनाव से पहले इस तरह की जवाबदेही से पार्षदों की जवाबदेही तय होगी और जनता को सही प्रत्याशी चुनने में मदद मिलेगी। रूपबास नगरपालिका के सभी वार्ड वासियों से अपील की गई है कि वे सभा में अधिक से अधिक संख्या में मौजूद रहें और अपने वार्ड के विकास में भागीदारी निभाएं।1
- राजस्थान में आज 4 बजे लगेगी अचार संहिता, निर्वाचन आयोग करेगा निकाय चुनाव की घोषणा राजस्थान में आज 4 बजे लगेगी अचार संहिता,राज्य निर्वाचन आयोग करेगा निकाय चुनावों की घोषणा1
- सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी सुरोठ केरा की ढाणी के दबंगों ने नाले को किया अवरुद्ध पूरे रास्ते में पानी भरा है स्कूल के बच्चों को होती है परेशानी2
- जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को सजेगी 56 भोग और फूल बंगला झांकी..... हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान कल्याण राय जी को 56 भोग लगाए जाएंगे तथा मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। मंदिर के महंत प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री व श्याम सुंदर पंडा ने बताया कि केशवपुरा निवासी निवासी जगदीश सैनी एवं उनकी धर्मपत्नी शीला देवी सैनी की ओर से यह आयोजन भगवान कल्याण राय जी के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को देश-विदेश से मंगवाए गए सुगंधित व रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाकर भव्य झांकी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सैनी एवं शीला देवी सैनी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने, झांकी का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है।1