कस्ता विधानसभा के मितौली में CM योगी के आगमन की तैयारी तेज, 21 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट लखीमपुर-खीरी। जनपद की कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है, वहीं प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार लगातार मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों द्वारा मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और जनसभा स्थल की तैयारियों को लेकर बारीकी से समीक्षा की जा रही है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है और संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यदि मुख्यमंत्री का यह दौरा तय होता है, तो पिछले 10 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा लखीमपुर-खीरी दौरा होगा, जिससे जनपद की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां और भी तेज हो गई हैं।
कस्ता विधानसभा के मितौली में CM योगी के आगमन की तैयारी तेज, 21 अप्रैल को प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट लखीमपुर-खीरी। जनपद की कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में 21 अप्रैल को प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य तेजी से जारी है, वहीं प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू और खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार लगातार मौके का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों
द्वारा मंच, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और जनसभा स्थल की तैयारियों को लेकर बारीकी से समीक्षा की जा रही है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। पुलिस विभाग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है और संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि यदि मुख्यमंत्री का यह दौरा तय होता है, तो पिछले 10 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा लखीमपुर-खीरी दौरा होगा, जिससे जनपद की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां और भी तेज हो गई हैं।
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है1
- ₹60000 रिश्वत लेते महिला एसडीएम गिरफ्तार राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया जमीन के बंटवारे के मामले में रिश्वत मांगी गई थी, ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है2
- Post by Kailash Gupta1
- 10 जून को महाराजा सुहेलदेव पासी जी के विजय दिवस के उपलक्ष में हर जिले में विजय यात्रा एवं बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे लाखन आर्मी के द्वारा! Ashok Rawat MYogiAdityanath1
- संवाददाता रिपोर्ट प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी ने अब किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तापमान में तेज़ी से हो रही बढ़ोतरी का सीधा असर खेतों में खड़ी फसलों पर दिखाई देने लगा है। तेज धूप और लू के कारण गेहूं, धान, सब्जियों और दलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। किसानों के अनुसार, समय से पहले पड़ रही भीषण गर्मी से फसलों की बढ़वार रुक गई है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें जैसे टमाटर, मिर्च और बैंगन में झुलसा रोग बढ़ रहा है, जिससे उत्पादन में गिरावट की आशंका है। वहीं, गेहूं की कटाई के दौरान भी अत्यधिक गर्मी से दानों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में फसलों को और अधिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे सुबह या शाम के समय सिंचाई करें और फसलों को गर्म हवाओं से बचाने के लिए उचित उपाय अपनाएं।1
- Post by Rajat Ai1
- मितौली। थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा-निमचेनी मार्ग पर गुरुवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान सीतापुर निवासी गणेश त्रिपाठी (40) के रूप में हुई है, जो सरसों पिराई कराने शहीदपुर गांव गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी मितौली पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मौके पर बाइक और मोबाइल सुरक्षित मिले हैं, जबकि गणेश के सिर पर गहरे घाव थे। परिजनों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ यादवेंद्र के अनुसार, मामला संदिग्ध है और पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। एसएचओ महेश पाठक ने बताया कि शव को विच्छेदन के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।4