कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 11 साल की मासूम बच्ची का शव घर के पास खेत में दफन मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची बीती शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घंटों की खोजबीन के बाद गांव के पास एक खेत में संदिग्ध हालत में मिट्टी खोदी गई, जहां से बच्ची का शव बरामद हुआ। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 11 साल की मासूम बच्ची का शव घर के पास खेत में दफन मिला। बताया जा रहा है कि बच्ची बीती शाम घर के बाहर खेल रही थी, तभी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घंटों की खोजबीन के बाद गांव के पास एक खेत में संदिग्ध हालत में मिट्टी खोदी गई, जहां से बच्ची का शव बरामद हुआ। शव निर्वस्त्र अवस्था में मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।
- रायबरेली में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने लावारिस लाश को पूरे विधि विधान के साथ अंतिम संस्कार कर चिंता को जलाया,बात करते हुए उन्होंने कहा कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र जिला अस्पताल में किसी अज्ञात आदमी द्वारा लावारिस लाश छोड़ जाने पर पोस्टमार्टम पंचनामा रिपोर्ट लेकर 172 वी लावारिस लाश को अंतिम संस्कार कर रहा यह कार्य मै कई वर्षों से करता आ रहा हूं इस काम में कई सहयोगियों द्वारा सहयोग किया जाता है,वही अध्यक्ष ने प्रशासन से इलेक्ट्रॉनिक मशीन व सौवदाह संस्कार नगर पालिका के लिए मांग की।1
- इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय द्वारा डलमऊ में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन डलमऊ, रायबरेली l इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय, लखनऊ द्वारा आज डलमऊ ब्लॉक के कॉपरेटिव संघ मुराई बाग चौराहा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण, ऑपरेशन और चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पहल से क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को लाभ मिला। नेत्र शिविर का आयोजन जिला पंचायत सदस्य डलमऊ तृतीय व एआईसीसी मेम्बर वीरेन्द्र यादव एडवोकेट और सभासद ऋतिक जायसवाल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें कुल 96 लोगों की आँखों की जांच की गई। जांच के उपरांत, 29 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 14 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। सभी जरूरतमंद मरीजों को आई ड्रॉप्स भी प्रदान की गईं।नेत्र परीक्षण के साथ-साथ, शिविर में बड़ी संख्या में आए लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इसके अतिरिक्त, विकलांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई और उपस्थित लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण भी किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हरिभान चौधरी, मनमोहन सभासद, विक्रम सभासद, नगर अध्यक्ष मोहम्मद शकील, विमलेश चौधरी, शिवेन्द्र मोदनवाल, जगदीश यादव, के एस यादव, राजन मिश्रा, पीयूष यादव, शिवेन्द्र कुमार, आलोक कुमार यादव, शुभम मुंशी, अरविन्द शुक्ला, दीपक कुमार, अखिलेश यादव, संजय कुमार, आलोक यादव दीना का पुरवा, अनीश कुमार, विपिन, लाल गोपाल, शिवा लोधी, तेजभान और राम कुमार सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस जनहितैषी कार्य में अपना सहयोग दिया।4
- रायबरेली उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलोरो गाड़ी हुई बेलगाम। चालक की दबंगई सरकारी गाड़ी का रौब दिखाकर चालक ने सड़क पर किया हंगामा। चालक ने डीसीएम ड्राइवर को बीच चौराहे पर रोक कर की गाली गलोज। बीचों-बीच चौराहे पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखी बोलोरो गाड़ी को चालक ने किया खड़ा लगा लंबा जाम। होमगार्ड के मना करने पर चालक ने होमगार्ड से भी की बदसलूकी। बोलोरो गाड़ी किसी सरकारी कार्यालय से है संबंधित। हंगामा करने के बाद बोलेरो चालक हुआ फरार। क्या पुलिस बोलोरो चालक आरोपी को पकड़ पाएगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। पूरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सारस चौराहे के पास की।।1
- रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई गांव में अज्ञात अराजक तत्वों ने एक के बाद एक तीन मंदिरों को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महादेव मंदिर में पूजा करने पहुंचे ग्रामीण दिलीप कुमार ने सबसे पहले घटना देखी। मंदिर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और पूजा में इस्तेमाल होने वाली घंटी गायब थी। इसके बाद पता चला कि हनुमान मंदिर और हरि साहनी माता मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुट गई और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। 👉 पुलिस क्या कर रही है? पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ⚠️ स्थानीय लोगों में नाराजगी लगातार तीन मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में गुस्सा है और वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। स्थान गदागंज रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- Post by जितेंद्र सिंह1
- लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे देशभर के हजारों टूरिस्ट कल रात अटल टनल रोहतांग में फंस गए,भीषण ठंड के बीच एक हजार से अधिक गाड़ियों में पर्यटकों को अपनी पूरी रात बितानी पड़ी। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले 6 दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।1
- पुलिस प्रशासन की पक्षपात रवैया को देखकर भाकियू अराजनैतिक का जोरदार धरना प्रदर्शन ओमप्रकाश श्रीवास्तव त्रिवेदीगंज बाराबंकी। दिनांक 18 मार्च 2026 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी में पुलिस प्रशासन के कार्यशैली और पक्षपात पूर्ण रवैया के विरुद्ध थाने पर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगे रखी तथा थाना अध्यक्ष पर किसानो के विरुद्ध अनाधिकृत तौर मुकदमा लिखने सहित अनेक आरोप लगाए। धरने में आए प्रदेश अध्यक्ष हरिराम सिंह ने कहा किसानों पर कोई भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया इस धरने को समाप्त कराने के लिए आये उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ राजेश विश्वकर्मा,व सीओ समीर सिंह हैदरगढ़ एस एच ओ लोनी कटरा ने आश्वासन दिया, कि सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद जिला अध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष और तमाम किसान नेताओं के समक्ष धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।1
- रायबरेली - ऊँचाहार-उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के मुक्तेमऊ गाँव निवासी अमित, सुभाष व महेंद्र मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल मंदिर में देवी दर्शन करने के लिए लखनऊ के निगोहा रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गए।इसी दौरान रास्ते में ट्रेन में पहले से मौजूद कुछ लोगों का बैठने को लेकर कहासुनी हो गई,जैसे ही ट्रेन लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी इसी दौरान आरोप है कि, वो लोग ट्रेन से उतरकर पत्थरबाजी करने लगे, जिसकी वजह से अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया, ऊँचाहार रेलवे स्टेशन पर साथियों ने उसे ट्रेन से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।ऊँचाहार-उन्नाव जिले के असोहा थाना क्षेत्र के मुक्तेमऊ गाँव निवासी अमित, सुभाष व महेंद्र मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल मंदिर में देवी दर्शन करने के लिए लखनऊ के निगोहा रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठ गए।इसी दौरान रास्ते में ट्रेन में पहले से मौजूद कुछ लोगों का बैठने को लेकर कहासुनी हो गई,जैसे ही ट्रेन लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी इसी दौरान आरोप है कि, वो लोग ट्रेन से उतरकर पत्थरबाजी करने लगे, जिसकी वजह से अमित गम्भीर रूप से घायल हो गया, ऊँचाहार रेलवे स्टेशन पर साथियों ने उसे ट्रेन से उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बाइट-महेंद्र(साथी)2