logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही की अध्यक्षता में एनटीपीसी संविदा मजदूरों की बैठक संपन्न,,,, ऊंचाहार/रायबरेली आल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही की अध्यक्षता में एनटीपीसी संविदा मजदूरों की एक बैठक हुई । जिसमें पिछले दिनों प्रबंधन और ऐक्टू की स्थानीय इकाई के नेताओं के साथ हुए समझौते की शर्तों से मुकरने और विश्वासघात करने के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए स्थानीय इकाई अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि वर्षों से जारी मजदूरों की मजदूरी से आधी वापस लेने की अपराधिक कार्यवाही के विरुद्ध आवाज उठाने के कारण उन सहित कुछ अन्य अगुआ श्रमिको की सेवाएं बाधित कर दी गई थीं। इस लिए अवैध वसूली तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाही के विरुद्ध 16 मार्च 2026 से एनटीपीसी गेट पर अनिश्चित कालीन धरना शुरू होना था। किंतु 15 मार्च को एजीएम(एच आर) और ऐक्टू पदाधिकारियों के बीच हुई समझौता वार्ता में सभी श्रमिको की अबाध सेवाएं जारी रखने तथा अवैध वसूली रोकने के लिए सभी कंपनियों से शपथ पत्र पर इस तरह के कृत्य में शामिल नहीं होने की घोषणा करने और किसी भी शिकायत पर त्वरित कंपनी को काली सूची में डालने ,त्वरित सुनवाई के लिए एक कमेटी गठित करने व शिकायत हेतु एक हेल्प लाइन नम्बर जारी करने पर सहमति हुई थी। इसी आधार पर धरना स्थगित कर दिया गया था। किंतु किंतु प्रबंधन ठेकेदार गठजोड़ ने मुझे इस समझौते से पहले उड़ीसा की कम्पनी में जाकर सेवाएं देने का पत्र दे रहे थे । समझौते के बाद प्लांट से 6 किलोमीटर दूर सोलर प्लांट पर नियोजित करने के लिए आदेशित कर समझौते के उल्लंघन की शुरुआत कर दी। साथ अन्य सभी श्रमिको को भी सेवा में रखने की दिशा में कोई रुचि नहीं प्रदर्शित की। इससे स्पष्ट है कि प्रबंधन ने विश्वासघात किया है। कामला कांत पांडेय ने कहा कि आखिर पवन जी को प्रबंधन और ठेका कम्पनी प्लांट से क्यो दूर रखना चाहते हैं? इसीलिए कि पवन मिश्रा के नेतृत्व में भ्रष्ट्राचार और अवैध वसूली की लड़ाई चल रही है। मजदूरों को एक एक पाई की लूट को रोकने और किसी भी श्रमिक का सेवा विस्तार रोकने की कार्यवाही के विरुद्ध संगठन संघर्ष करेगा। विचार विमर्श के बाद बैठक में 01 अप्रैल को ऊंचाहार में एक जन कन्वेंशन करने ,व्यापक प्रचार प्रसार चला कर सच्चाई को मजदूरों,बुद्धिजीवियों और क्षेत्र की जनता तक पहुंचाने के साथ आगामी 0 7 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन के साथ 13 अप्रैल से एनटीपीसी गेट पर धरना शुरू करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में कमेटी सदस्यों के अलावा अन्य अगुआ श्रमिको ने भी हिस्सा लिया। जन समर्पण रायबरेली

1 day ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेलखा साहब निवासी अमित कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि वह उपकेंद्र जगतपुर में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। बीती रात वह ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दौरान क्षेत्र में बिजली ब्रेकडाउन हो गया था। पीड़ित के अनुसार, रात लगभग 12 बजे दो व्यक्ति उपकेंद्र पर पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने बताया कि बिजली ब्रेकडाउन के कारण सप्लाई बाधित है और ठीक होते ही बहाल कर दी जाएगी, लेकिन आरोप है कि उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे और सभी फीडर बंद करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत जगतपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जगतपुर, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेलखा साहब निवासी अमित कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया है कि वह उपकेंद्र जगतपुर में बिजली विभाग में कार्यरत हैं। बीती रात वह ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दौरान क्षेत्र में बिजली ब्रेकडाउन हो गया था।
पीड़ित के अनुसार, रात लगभग 12 बजे दो व्यक्ति उपकेंद्र पर पहुंचे और अभद्र व्यवहार करने लगे। उन्होंने बताया कि बिजली ब्रेकडाउन के कारण सप्लाई बाधित है और ठीक होते ही बहाल कर दी जाएगी, लेकिन आरोप है कि उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे और सभी फीडर बंद करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत जगतपुर थाने में देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रायबरेली पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर कप्तान साहब! जगतपुर में तीन दिनों तक नहीं पड़ी रही लाश, नहीं मिला इंसाफ देखिए ये जगतपुर पुलिस है जो गरीबों को दबाने और धमकाने के लिए सदैव सुर्खियों में रहती है कुछ दिनों पूर्व जगतपुर पुलिस पिस्टल पकड़ाओ मामले को लेकर चर्चा में आई थी और अब जबरन शव उठवाने को लेकर तानाशाही और दंबगई करती नजर आ रही है थाना क्षेत्र के बिचौरा मामले में मुकदमा न दर्ज होने से नाराज परिजनों ने तीन दिन लाश का अंतिम संस्कार नहीं किया सोचिए मरने के बाद भी इंसाफ नहीं मिल रहा है।
    1
    रायबरेली पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर
कप्तान साहब! जगतपुर में तीन दिनों तक नहीं पड़ी रही लाश, नहीं मिला इंसाफ 
देखिए ये जगतपुर पुलिस है जो गरीबों को दबाने और धमकाने के लिए सदैव सुर्खियों में रहती है कुछ दिनों पूर्व जगतपुर पुलिस पिस्टल पकड़ाओ मामले को लेकर चर्चा में आई थी और अब जबरन शव उठवाने को लेकर तानाशाही और दंबगई करती नजर आ रही है थाना क्षेत्र के बिचौरा मामले में मुकदमा न दर्ज होने से नाराज परिजनों ने तीन दिन लाश का अंतिम संस्कार नहीं किया सोचिए मरने के बाद भी इंसाफ नहीं मिल रहा है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Devendra Kumar
    1
    Post by Devendra Kumar
    user_Devendra Kumar
    Devendra Kumar
    Interior designer खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कौशांबी। सराय अकिल पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।अभियुक्तों के पास से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पूछताछ में दोनों ने भैंस चोरी की घटना स्वीकार की।चोरी की भैंस को 30 हजार रुपये में बेचने की बात भी सामने आई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।
    1
    कौशांबी। सराय अकिल पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।अभियुक्तों के पास से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।पुलिस पूछताछ में दोनों ने भैंस चोरी की घटना स्वीकार की।चोरी की भैंस को 30 हजार रुपये में बेचने की बात भी सामने आई।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया।
    user_रिपोर्टर /रामबाबू श्रीवास
    रिपोर्टर /रामबाबू श्रीवास
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कौशाम्बी मे दिनांक 22.03.2026 शाम को थाना संदीपन घाट के ग्राम उजहिनी खालसा में पैर पर गाड़ी चढ़ जाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ है, जिसमें एक पक्ष द्वारा फायर किया गया। जिससे द्वितीय पक्ष के दो लोगों के हाथ,पेट व पीठ में चोटें आईं हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जहां पर उनकी स्थिति सामान्य है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह
    1
    कौशाम्बी मे दिनांक 22.03.2026  शाम को थाना संदीपन घाट के ग्राम उजहिनी खालसा में पैर पर गाड़ी चढ़ जाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ है, जिसमें एक पक्ष द्वारा फायर किया गया। जिससे द्वितीय पक्ष के दो लोगों के हाथ,पेट व पीठ में चोटें आईं हैं। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जहां पर उनकी स्थिति सामान्य है। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह
    user_धर्मेन्द्र सोनकर
    धर्मेन्द्र सोनकर
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.