आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा चारागाह भूमि पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने की अवैध कब्जा हटाने की मांग वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढावा के आकोदड़ा गांव में करीब 300 बीघा सरकारी गोचर (चारागाह) भूमि से अवैध कब्जा हटाने एवं भ्रामक रिपोर्ट पेश करने वाले राजस्व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के समक्ष शिकायत की। ग्रामीण महेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि आकोदड़ा पटवार हल्का के खाता संख्या 42, 44 और 46 में करीब 300 बीघा सरकारी चरनोट भूमि दर्ज है। आरोप है कि इस जमीन पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने चारदीवारी बनाकर एवं अलग-अलग हिस्सों में कब्जा कर फसलें बो दी हैं। इससे गांव में मवेशियों के सामने चरने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस अतिक्रमण को हटाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन स्थानीय प्रशासन का सहयोग नहीं मिल रहा।
- चारभुजा नाथ दर्शन रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थानद्वारा1
- उदयपुर के झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान झाड़ोल ब्लॉक की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान1
- श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨ श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨1
- डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।1
- घुटने साईटिका सर्वाइकल सिर दर्द का सफ़ल ईलाज आयुष हॉस्पिटल चितौड़गढ़ में हो रहा है 83020838352
- चित्तौड़गढ़ SP धर्मेंद्र सिंह यादव की जनता से खास अपील | जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना1
- कांकरोली में सिंधी समाज का चालीहा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न तरुण जोशी राजसमंद 94142 39644 राजसमन्द। सिन्धी समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व चालीहा महोत्सव का 40 दिनों की तपस्या एवं आराधना के पावन समापन के अवसर पर आज श्री द्वारकाधीश मंदिर, जलधरा घाट पर भव्य आयोजन के साथ श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। सिन्धी समाज सेवा समिति, राजसमन्द के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाजबंधुओं ने सपरिवार सहभागिता की। श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल एवं वरुणदेव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं समाज की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पूजा, सत्संग एवं कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए। इसके पश्चात विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ बहिराणा साहिब का विसर्जन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान “जय झूलेलाल”, “जय वरुणदेव” एवं “जय श्री द्वारकाधीश” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। समिति पदाधिकारियों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चालीहा महोत्सव समाज को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पर्व है।2
- कांग्रेस के पर्यवेक्षक पहुंचे राजसमंद कार्यकर्ताओं का लिया फीडबैक उसके बाद टिकट वितरण का कार्यक्रम होगा1
- शंभूपुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब हजारों शिवभक्तों ने निकाली भव्य तृतीय कावड़ यात्रा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।शंभूपुरा कस्बे वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ऐतिहासिक तृतीय कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा शंभूपुरा में स्थित चमत्कारी सांवरिया जी शनि महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई जो सावा चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर मे पहुंची जहाँ महादेव का कावडियो द्वारा जलाभिषेक किया। जगह जगह हुआ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत यह कावड़ यात्रा पिछली बार निकाली कावड़ यात्रा से भी भव्य और ऐतिहासिक थी जिसका पूरे मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया, मुख्य सावा चौराहा पर राम प्रसाद जाट एवं टीम द्वारा दर्जनों जेसीबीयो से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसने सभी को अभिभूत कर दिया। भक्तो एवं कावड़ियो पर 30 से भी अधिक जेसीबी से 10-10 क्विंटल गुलाब, मोगरा, गेन्दा आदि के पुष्पों से वर्षा की गई। महाकाल की तर्ज पर सजी झांकिया, निकली भव्य कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा में महाकाल की तर्ज पर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई जिसको भक्तों ने कंधों पर उठाकर भोलेनाथ की जयकारे लगाते चल रहे थे। कावड़ यात्रा में भोलेनाथ की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। भक्तों के लिए शीतल पेय, प्रसाद, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा में शामिल भक्तगण डीजे, ढोल, नगाडो आदि की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। समस्त ग्रामवासियो की ओर से कावड़ यात्रा में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट आदि अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 1 दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे शिवभक्त इस ऐतिहासिक और भव्य कावड़ यात्रा में शंभुपुरा सहित बामणिया, मायरा, केसरपुरा, सावा, कन्नौज, पाटनिया, फलासिया, सामरी, चिकसी, अरनियापंथ, जालमपुरा, खोर, सतखण्डा, गिलुण्ड, आदि गांवो के भक्तगण शामिल हुए। आदी शक्ति मंडत उज्जैन के विशाल सोनी व नंदनी सोनी के नेतृत्व मे महिला डमरू मंडल द्वारा झाझ, डमरू के प्रदर्शन से भक्तिमय माहौल बना दिया, इस दौरान कई सजीव झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मन्दिर पहुंचने पर जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई, जिसके बाद सभी भक्तों के लिए श्याम बगीची में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। रामप्रसाद जाट ने उपस्थित सभी भक्तों, कावडियो एवं क्षेत्र वासियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।1