logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाढ़ के वलीपुर मध्य विद्यालय की छात्रा से असामाजिक तत्व करते छेड़खानी, स्कूल की वाॅन्ड्री फांदकर स्कूल में करते मस्ती, पुलिस पर सवाल

8 hrs ago
user_GOVIND KUMAR
GOVIND KUMAR
Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
8 hrs ago

बाढ़ के वलीपुर मध्य विद्यालय की छात्रा से असामाजिक तत्व करते छेड़खानी, स्कूल की वाॅन्ड्री फांदकर स्कूल में करते मस्ती, पुलिस पर सवाल

More news from बिहार and nearby areas
  • सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान
    1
    सकसोहरा बाजार में अतिक्रमण का बेलछी अंचलाधिकारी ने किया निरीक्षण, बोले, "जल्द चलेगा अभियान
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    19 hrs ago
  • SDM ने निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास का लिया जायजा । SDM ने निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास का लिया जायजा । दिए दिशा निर्देश। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत स्थित निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास का SDM विकास पांडेय ने अपने कई अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने छात्रावास के चाहर दीवारी निर्माण कार्य में उत्पन्न गतिरोध को दो दिनों के अंदर भूमि मापी कराकर अंचलाधिकारी विवेक कुमार सिंह को दूर करने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा छात्रावास के बगल से वैकल्पिक रास्ते निर्माण की मांग को अस्वीकृत कर सीधे तौर पर खारिज कर दिया। दूसरी तरफ उक्त छात्रावास के उद्घाटन पर SDM श्री पांडे ने बताया कि आगामी 8 सितम्बर को सीएम सम्राट चौधरी के हाथों उद्घाटन होने की संभावना है। इसलिए बचे हुए कार्य को स समय पूरा कर लेने की सलाह दी। इस मौके पर अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार डीसीएलआर रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार, राजस्व अधिकारी सृष्टि सागर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार स्थानीय मुखिया जनप्रतिनिधि मनोज प्रसाद सुनील , संजय कुमार राय सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे। इसी दौरान एसडीएम श्री पांडे ने छात्रावास मसले पर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    SDM ने निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास का लिया जायजा ।
SDM ने निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास का लिया जायजा ।
दिए दिशा निर्देश।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत स्थित निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर कल्याण छात्रावास का SDM  विकास पांडेय ने अपने कई अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने छात्रावास के चाहर दीवारी निर्माण कार्य में उत्पन्न गतिरोध को दो दिनों के अंदर भूमि मापी कराकर अंचलाधिकारी विवेक कुमार सिंह को दूर करने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों द्वारा छात्रावास के बगल से वैकल्पिक रास्ते निर्माण की मांग को  अस्वीकृत कर सीधे तौर पर खारिज कर दिया।
दूसरी तरफ उक्त छात्रावास के उद्घाटन पर SDM श्री पांडे ने बताया कि आगामी 8 सितम्बर को सीएम सम्राट चौधरी के हाथों उद्घाटन होने की संभावना है। इसलिए बचे हुए कार्य को स समय पूरा कर लेने की सलाह दी।
इस मौके पर अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी राजीव कुमार डीसीएलआर रोहित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार, राजस्व अधिकारी सृष्टि सागर थाना अध्यक्ष सचिन कुमार स्थानीय मुखिया जनप्रतिनिधि मनोज प्रसाद सुनील , संजय कुमार राय सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद थे।
इसी दौरान एसडीएम श्री पांडे ने छात्रावास मसले पर क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • BSEIDC को भेजी गई RTI का आज तक नहीं मिला जवाब, क्या सूचना का अधिकार भी बन गया है 'डेट पर डेट' की व्यवस्था? बेगूसराय: बछवाड़ा प्रखंड के अरवा में, "अरवा नवीन विद्यालय" के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 15 जून 2026 को बिहार शिक्षा परियोजना एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के समक्ष सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन दिया गया था। आवेदन में विद्यालय निर्माण से जुड़े दस्तावेज़ एवं अन्य आवश्यक सूचनाएँ मांगी गई थीं। लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद आज तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई और न ही कोई लिखित उत्तर प्राप्त हुआ। इस बीच अरवा नवीन विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो चुका है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य जारी है, तो मांगी गई जानकारी देने में देरी क्यों की जा रही है। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हो रहा है, तो सूचना देने में अनावश्यक विलंब का क्या कारण है? सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। लेकिन कई मामलों में समय पर सूचना नहीं मिलने से लोगों का भरोसा कमजोर होता है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सूचना का अधिकार भी अब 'डेट पर डेट' देने वाली व्यवस्था बनकर रह गया है? जबकि कानून के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है। समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने के कारण अब इस मामले में प्रथम अपील (First Appeal) दायर करने की तैयारी की जा रही है। आवेदक का कहना है कि यदि प्रथम अपील के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो आगे सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा। यह मामला केवल एक RTI आवेदन का नहीं, बल्कि सूचना के अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न भी है। संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे कानून के अनुरूप शीघ्र सूचना उपलब्ध कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
    1
    BSEIDC को भेजी गई RTI का आज तक नहीं मिला जवाब, क्या सूचना का अधिकार भी बन गया है 'डेट पर डेट' की व्यवस्था?
बेगूसराय: बछवाड़ा प्रखंड के अरवा में, "अरवा नवीन विद्यालय" के निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए 15 जून 2026 को बिहार शिक्षा परियोजना एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (BSEIDC) के समक्ष सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत आवेदन दिया गया था। आवेदन में विद्यालय निर्माण से जुड़े दस्तावेज़ एवं अन्य आवश्यक सूचनाएँ मांगी गई थीं। लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद आज तक कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई और न ही कोई लिखित उत्तर प्राप्त हुआ।
इस बीच अरवा नवीन विद्यालय का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो चुका है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब निर्माण कार्य जारी है, तो मांगी गई जानकारी देने में देरी क्यों की जा रही है। यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हो रहा है, तो सूचना देने में अनावश्यक विलंब का क्या कारण है?
सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। लेकिन कई मामलों में समय पर सूचना नहीं मिलने से लोगों का भरोसा कमजोर होता है। इससे यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या सूचना का अधिकार भी अब 'डेट पर डेट' देने वाली व्यवस्था बनकर रह गया है? जबकि कानून के अनुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है।
समय सीमा बीत जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने के कारण अब इस मामले में प्रथम अपील (First Appeal) दायर करने की तैयारी की जा रही है। आवेदक का कहना है कि यदि प्रथम अपील के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई, तो आगे सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया जाएगा।
यह मामला केवल एक RTI आवेदन का नहीं, बल्कि सूचना के अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रश्न भी है। संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे कानून के अनुरूप शीघ्र सूचना उपलब्ध कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित करें।
    user_VINOD KUMAR SHARMA
    VINOD KUMAR SHARMA
    Bachhwara, Begusarai•
    6 hrs ago
  • बांका के कार्यपालक अभियंता पर विशेष निगरानी इकाई का कसा शिकंजा आय से अधिक संपत्ति मामले में चार ठिकानों पर छापेमारी भ्रष्टाचार की जड़ें गांवों तक, बिहार के देहात में विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने लघु जल संसाधन विभाग, बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पटना के दो आवासीय परिसरों, बांका स्थित सरकारी कार्यालय व आवास तथा वैशाली जिले के पातेपुर के सिमरवाड़ा रमौली चौक स्थित पैतृक घर समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार तलाशी में लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एक बार फिर संकेत देती है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी स्थिति लगातार सामने आ रही है।
    1
    बांका के कार्यपालक अभियंता पर विशेष निगरानी इकाई का कसा शिकंजा 
आय से अधिक संपत्ति मामले में चार ठिकानों पर छापेमारी
भ्रष्टाचार की जड़ें गांवों तक, बिहार के देहात में विकास कार्यों पर उठ रहे सवाल
विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने लघु जल संसाधन विभाग, बांका प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर पटना के दो आवासीय परिसरों, बांका स्थित सरकारी कार्यालय व आवास तथा वैशाली जिले के पातेपुर के सिमरवाड़ा रमौली चौक स्थित पैतृक घर समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार तलाशी में लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के कीमती आभूषण बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई एक बार फिर संकेत देती है कि विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायतें केवल शहरों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में भी ऐसी स्थिति लगातार सामने आ रही है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने दो कोर्ट वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने जीआर नंबर 83/24 एवं तर नंबर 2107 ऑब्लिक 2026 के वारंटी मोहम्मादीपुर निवासी महेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया वहीं माननीय कोर्ट का एसडीजेएम शाहपुर पटोरी के टी आर नंबर 521 पब्लिक 2026 के वारंटी नवादा निवासी राम सिंगर राम के पुत्र शिव कुमार राम को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभी रक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    1
    मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने दो कोर्ट वारंटी को किया गिरफ्तार भेजा जेल। 
जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाने की पुलिस ने जीआर नंबर 83/24 एवं तर नंबर 2107 ऑब्लिक 2026 के वारंटी मोहम्मादीपुर निवासी महेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया वहीं माननीय कोर्ट का एसडीजेएम शाहपुर पटोरी के टी आर  नंबर 521 पब्लिक 2026 के वारंटी नवादा निवासी राम सिंगर राम के पुत्र शिव कुमार राम को गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभी रक्षा में जेल भेज दिया गया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.