Shuru
Apke Nagar Ki App…
#पति-पत्नी# पुलिस की पहल पति पति एक साथ रहने को हुए राजी... मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 01 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी। बाराबंकी ।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु थानों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में सोमवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले में पति-पत्नी के विवाद की शिकायत प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर में नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 01 दम्पति के दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए समझा कर आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
Vikas
#पति-पत्नी# पुलिस की पहल पति पति एक साथ रहने को हुए राजी... मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 01 दम्पति को एक साथ रहने हेतु किया गया राजी। बाराबंकी ।पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत वैवाहिक विवादों का त्वरित निस्तारण करने हेतु थानों द्वारा प्रयास किया जा रहा है जिसके क्रम में सोमवार को पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले में पति-पत्नी के विवाद की शिकायत प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर में नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 01 दम्पति के दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए समझा कर आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨डीसीपी ट्रैफिक के सख्त निर्देशों के बावजूद दुबग्गा चौराहे पर अवैध डग्गामार बस स्टैंड, स्थानीय यातायात स्टाफ पर उठे सवाल लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक ओर डीसीपी ट्रैफिक के निर्देशन में शहरभर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने, जाम से राहत दिलाने और अवैध डग्गामार वाहनों पर शिकंजा कसने का कार्य लगातार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दुबग्गा चौराहे पर इन सख्त निर्देशों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, दुबग्गा चौराहे पर लंबे समय से अवैध डग्गामार बसों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे वहां अवैध बस स्टैंड जैसी स्थिति बन गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह सब उस समय हो रहा है जब यातायात पुलिस के उच्च अधिकारी लगातार अभियान चलाकर सड़कों को जाममुक्त करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में जुटे हैं। आरोप है कि स्थानीय स्तर पर तैनात टीआई, सहायक टीआई और टीएसआई की लापरवाही या कथित मिलीभगत के कारण अवैध डग्गामार बसों का संचालन बेखौफ जारी है। सूत्रों की मानें तो “इकजाई” के नाम पर हर माह मोटी रकम वसूली की चर्चा भी क्षेत्र में जोरों पर है, जिसके चलते इन अवैध वाहनों का जमावड़ा लगातार बना रहता है। जहां एक तरफ डीसीपी ट्रैफिक और उच्च अधिकारी शहर में नियम व्यवस्था मजबूत करने के लिए सख्त कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दुबग्गा चौराहे पर अवैध बसों का कब्जा स्थानीय पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहा है। सड़क किनारे खड़ी डग्गामार बसें न केवल यातायात बाधित कर रही हैं, बल्कि आम जनता, यात्रियों और राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उच्च अधिकारियों के निर्देशों का सही तरीके से पालन कराया जाए, तो दुबग्गा चौराहे पर लगने वाला यह अवैध बस अड्डा तत्काल खत्म हो सकता है। अब जरूरत है कि यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लें, जांच कराएं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें, ताकि अवैध डग्गामार बसों के इस खेल पर पूरी तरह रोक लग सके। जनता का सवाल: जब डीसीपी ट्रैफिक शहर को जाममुक्त बनाने में जुटे हैं, तो दुबग्गा चौराहे पर आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है अवैध डग्गामार बस स्टैंड? डीसीपी ट्रैफिक के अभियान को पलीता! दुबग्गा चौराहे पर अवैध डग्गामार बसों का अड्डा कायम : उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश बेअसर! दुबग्गा चौराहे पर स्थानीय स्टाफ की नाक के नीचे अवैध बस1
- बाराबंकी में गन्ना संस्थान में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष विनोद वर्मा ने भारत सरकार से उत्पादों पर जो एक्सपायरी डेट चेतावनी आदि अंग्रेजी में लिखी रहती है उसको हिंदी में लिखने की मांग की है और उन्होंने मंगलवार करीब साढ़े बारह बजे इस संबंध में क्या कुछ बताया आप भी सुने1
- जनपद बाराबंकी थाना टिकैतनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नैपुरा मजरे परसावल में हत्याभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बाराबंकी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट1
- मुज़फ्फरनगर खतौली मे सड़क हादसे के दौरान खबर बना रहे पत्रकार के साथ खतौली थाने मे तैनात दरोगा कर्मवीर ने की अभद्रता.अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- *चंदौली में गेहूं की खड़ी फसल में लगी भीषण आग* चंदौली के बबुरी क्षेत्र के जलखोर गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई, जिससे 50 बीघा के करीब फसल जलकर राख हो गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसे ग्रामीणों ने बमुश्किल बुझाया। ग्रामीणों ने दमकल टीम पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है ¹। क्या आप जानना चाहेंगे कि आग लगने के कारणों का पता चला है या प्रशासन ने पीड़ित किसानों को कोई राहत दी है?1
- बाराबंकी जनपद के सरावगी मोहल्ला स्थित बड़े जैन मंदिर में भगवान महावीर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर का अभिषेक किया और उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जयंती के अवसर पर सरावगी मोहल्ला से एक भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नागेश्वर, सट्टीबाजार, घंटाघर, धनोखर चौराहा होते हुए छाया और राजकमल से गुजरी। रथ यात्रा में भगवान महावीर की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें शामिल श्रद्धालु 'अहिंसा परम धर्म' के जयघोष के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर रथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर जैन धर्म के अध्यक्ष बिंदु जैन ने अपने संदेश में कहा कि जैन धर्म का मूल आधार अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह है। उन्होंने लोगों से इन सिद्धांतों को अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना और प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजीव छाबड़ा, दीपक सेठी, हर्षित सेठी, संदीप छाबड़ा, विकास छाबड़ा, शनी छाबड़ा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।3
- Post by ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ1
- 🚨जनपद बाराबंकी में खनन माफिया बेलगाम, शासन-प्रशासन का नहीं रहा डर! नियम-कानून को ताख पर रख उड़ाई जा रहीं धज्जियां बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में खनन माफिया के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अब इन माफियाओं को न शासन का डर है और न प्रशासन का खौफ। खुलेआम नियम-कानून को ताख पर रखकर मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं, जिससे आम जनता की जान जोखिम में पड़ गई है। ताजा मामला थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम शाहपुर का है, जहां खनन माफिया के डंपर की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर को घेरकर मौके पर ही रोक लिया। ग्रामीणों ने डंपर को वापस करवाया और खनन माफिया के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी के डंपर खुलेआम गांव के रास्तों से दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, इन भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कों की हालत भी बद से बदतर होती जा रही है। गांव वालों का कहना है कि खनन पूरी तरह से बंद नहीं हुआ है, बल्कि विरोध के बाद माफियाओं ने रास्ता बदलकर दूसरी तरफ से डंपर निकालना शुरू कर दिया है। घटना के बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अब इस रास्ते से डंपर नहीं निकलेंगे। लेकिन सवाल यह है कि जब प्रशासन कड़ी कार्रवाई के दावे करता है, तो फिर आखिर खनन माफिया पर लगाम क्यों नहीं लग रही? सबसे बड़ा सवाल क्या बाराबंकी में खनन माफिया को किसी का संरक्षण प्राप्त है? क्यों खुलेआम नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं? आखिर कब तक ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ होता रहेगा? प्रशासन की सख्ती सिर्फ कागजों तक ही सीमित क्यों? ग्रामीणों में भारी आक्रोश ग्रामीणों का कहना है कि सुबह 5 बजे से 9 बजे तक वे मौके पर डटे रहे और डंपरों का विरोध करते रहे। गांव वालों ने साफ कहा कि जब तक अवैध खनन पूरी तरह बंद नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। ग्रामीणों की मांग ✅ अवैध खनन पर तत्काल रोक लगे ✅ गांव के रास्तों से डंपरों की आवाजाही बंद हो ✅ घायल युवकों को उचित इलाज और मुआवजा मिले ✅ खनन माफिया व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो ✅ सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली कर मरम्मत कराई जाए 🔥 बाराबंकी में खनन माफिया बेलगाम, शासन-प्रशासन बेअसर! नियम-कानून की उड़ रहीं धज्जियां न प्रशासन का डर, न कानून का खौफ… बाराबंकी में खुलेआम दौड़ रहे मिट्टी के डंपर खनन माफिया के हौसले बुलंद!1