logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*सराहनीय कार्य* *जनपद मुजफ्फरनगर* *प्रेस नोट, दिनांक 17.02.2026* ✔️ *थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।* ✔️ *गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 17.02.2026 को थाना शाहपुर पुलिस को ग्राम बसीकलां में अज्ञात द्वारा एक महिला पर चाकू से हमला करने तथा उसकी 04 वर्षीय बच्ची के गायब होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहंची तथा महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भिजवाया गया एवं घटनास्थल व आस-पास बच्ची की तलाश की गयी तो बच्ची का शव घर में ही पानी की टंकी में मिला। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा बच्ची के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया तथा घटना के सफल अनावरण व अज्ञात की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घटना में प्रकाश में आयी अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से 01 चाकू बरामद किया गया। अभियुक्ता की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता-* *1.* माना पुत्री यामीन निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *बरामदगी का विवरण-* ▶️ 01चाकू (घटना में प्रयुक्त) *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* *1.* मु0अ0सं0- 44/2026र धारा 109(1)/103(1),118(1) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्ता माना उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मेरा गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक कुछ माह पूर्व चेन्नई नौकरी करने गया था जिससे मैं फोन पर बात करती थी, जिसका पता मेरी बडी भाभी फिरदौस को व अन्य परिजनों को भी चल गया था। मेरी भाभी फिरदौस मुझे फोन पर बात करने से रोकती थी तथा मुझपर पाबन्दी लगाती थी जिससे क्षुब्द होकर मैंने अपनी भाभी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार मैने नींद की गोलियां मंगाई तथा परिजनों को खाने में डालकर दे दीं जिससे सभी परिजन गहरी नींद में आ गये। रात्रि के समय मैंने अपनी 04 वर्षीय भतीजी को उठाया तथा उसे पानी की टंकी में डालकर ढक्कन लगा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद मैंने घर में रखे मीट काटने के चाकू को उठाया तथा कमरे में सो रही अपनी भाभी के उपर हमला किया जिससे वह घायल हो गयी। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा सम्पूर्ण घटनाक्रम की बारिकी से जांच की जा रही है तथा घटना में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। *गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-* *1.* थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 आनन्द कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 श्री अभिषेक सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *4.* का0 870 अनिल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *5.* म0का0 1054 पुष्पा थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। *6.* म0का0 25 रुची मांगट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।

2 hrs ago
user_Sachin Kumar
Sachin Kumar
पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
bfccb2d6-1ee3-4e30-aa6f-ba745553eb0c

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुज़फ्फरनगर, 17 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चरथावल पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-01, मुज़फ्फरनगर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट वाद संख्या 1353/11/23, धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित अभियुक्त रवि पुत्र मामू, निवासी महाबलीपुर, थाना चरथावल, जिला मुज़फ्फरनगर (उम्र लगभग 32 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर दधेडू चौकी के पास सड़क से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक विवरण वाद संख्या: 1353/11/23 धारा: 128 सीआरपीसी न्यायालय: अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-01, मुज़फ्फरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री निक्की माहोर हे0का0 787 जोगिन्दर नागर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    2
    मुज़फ्फरनगर, 17 फरवरी 2026।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चरथावल पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-01, मुज़फ्फरनगर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट वाद संख्या 1353/11/23, धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित अभियुक्त रवि पुत्र मामू, निवासी महाबलीपुर, थाना चरथावल, जिला मुज़फ्फरनगर (उम्र लगभग 32 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर दधेडू चौकी के पास सड़क से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक विवरण
वाद संख्या: 1353/11/23
धारा: 128 सीआरपीसी
न्यायालय: अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-01, मुज़फ्फरनगर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री निक्की माहोर
हे0का0 787 जोगिन्दर नागर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    40 min ago
  • मुजफ्फरनगर: पचेण्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक के पास चाकू मिला और हाथ की नस कटी पाई गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    मुजफ्फरनगर: पचेण्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक के पास चाकू मिला और हाथ की नस कटी पाई गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।*
    3
    जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।*
    user_Khindnews
    Khindnews
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु मिली 10 नई गाडियां ( 09 पीआरवी स्कार्पियो गाड़ियां व 01 बुलेरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कुल 10 नई गाड़ियां प्राप्त हुईं, जिनमें 09 स्कॉर्पियो वाहन (पीआरवी-Police Response Vehicle) एवं 01 बोलेरो वाहन शामिल हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उक्त वाहनों को किया रवाना इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन सूचनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में और अधिक सुधार होगा तथा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इन अत्याधुनिक वाहनों में आवश्यक संचार उपकरण, सायरन, फ्लैश लाइट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे आपदा, दुर्घटना, अपराध या अन्य आपात स्थितियों में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु मिली 10 नई गाडियां ( 09 पीआरवी स्कार्पियो गाड़ियां व 01 बुलेरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कुल 10 नई गाड़ियां प्राप्त हुईं, जिनमें 09 स्कॉर्पियो वाहन (पीआरवी-Police Response Vehicle) एवं 01 बोलेरो वाहन शामिल हैं।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उक्त वाहनों को  किया रवाना
इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन सूचनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में और अधिक सुधार होगा तथा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इन अत्याधुनिक वाहनों में आवश्यक संचार उपकरण, सायरन, फ्लैश लाइट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे आपदा, दुर्घटना, अपराध या अन्य आपात स्थितियों में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Navneet Kaushik
    Navneet Kaushik
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।* गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।
    3
    जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।*
गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *मोबाइल चार्जर ने लाखो का सामान जलाकर किया खाक ** मुज़फ्फरनगर थाना खालापार के मोहल्ला किदवई नगर में मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में भयंकर आग लग गई घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया आग इतनी भयंकर थी कि घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गई मोहल्ला वासियों ने काफी मशक्क़त के बाद आग पर काबू किया
    1
    *मोबाइल चार्जर ने लाखो का सामान जलाकर किया खाक **
मुज़फ्फरनगर थाना खालापार के मोहल्ला किदवई नगर में मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में भयंकर आग लग गई घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया आग इतनी भयंकर थी कि घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गई मोहल्ला वासियों ने काफी मशक्क़त के बाद  आग पर काबू किया
    user_Sachin Kumar
    Sachin Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 17.02.2026 को समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दोष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहुपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दोष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दोष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।
    4
    17.02.2026 को समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दोष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना  गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर  गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहुपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दोष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दोष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर, 17 फरवरी 2026। थाना चरथावल पुलिस ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर एवं थाना प्रभारी चरथावल श्री सत्यनारायण के नेतृत्व में उ0नि0 श्री परवेंद्र रंधावा ने मय पुलिस बल दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, थाना चरथावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2026, धारा 352/353(2) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्त रामपाल पुत्र चंदा, निवासी ग्राम घिस्सूखेड़ा, थाना चरथावल, जिला मुज़फ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताकर प्रातः 09:50 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया। अभियुक्त का आपराधिक विवरण मु0अ0सं0: 18/2026 धारा: 352/353(2) बी0एन0एस0 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री परवेंद्र रंधावा, थाना चरथावल है0का0 सोनू सिरोही पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    मुज़फ्फरनगर, 17 फरवरी 2026।
थाना चरथावल पुलिस ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रवि शंकर एवं थाना प्रभारी चरथावल श्री सत्यनारायण के नेतृत्व में उ0नि0 श्री परवेंद्र रंधावा ने मय पुलिस बल दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना चरथावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 18/2026, धारा 352/353(2) बी0एन0एस0 से संबंधित अभियुक्त रामपाल पुत्र चंदा, निवासी ग्राम घिस्सूखेड़ा, थाना चरथावल, जिला मुज़फ्फरनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताकर प्रातः 09:50 बजे नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
अभियुक्त का आपराधिक विवरण
मु0अ0सं0: 18/2026
धारा: 352/353(2) बी0एन0एस0
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 श्री परवेंद्र रंधावा, थाना चरथावल है0का0 सोनू सिरोही
पुलिस द्वारा प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.