logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निराला तिवारी की सख्ती से खीरी क्षेत्र में अपराधियों में खौफ थाना खीरी में प्रभारी निराला तिवारी की सख्ती से अपराधियों में खौफ लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना खीरी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी की तैनाती के बाद अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। उनकी सख्त कार्यशैली और लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और निगरानी की जा रही है। इसके चलते क्षेत्र में सक्रिय गौ तस्करों और अन्य अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सख्ती के कारण कई अवैध कारोबारियों ने फिलहाल अपने धंधों पर विराम लगा दिया है। क्षेत्र में बढ़ी पुलिस सक्रियता और सख्ती के चलते अपराधियों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आम नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लगातार गश्त और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

1 hr ago
user_Dileep Tripathi
Dileep Tripathi
Agricultural production Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
1 hr ago
58f41520-8f0f-4367-8b30-d510175fc358

निराला तिवारी की सख्ती से खीरी क्षेत्र में अपराधियों में खौफ थाना खीरी में प्रभारी निराला तिवारी की सख्ती से अपराधियों में खौफ लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना खीरी क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी की तैनाती के बाद अपराधियों और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है। उनकी सख्त कार्यशैली और लगातार की जा रही कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी निराला तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश और निगरानी की जा रही है। इसके चलते क्षेत्र में सक्रिय गौ तस्करों और अन्य अवैध धंधों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सख्ती के कारण कई अवैध कारोबारियों ने फिलहाल अपने धंधों पर विराम लगा दिया है। क्षेत्र में बढ़ी पुलिस सक्रियता और सख्ती के चलते अपराधियों के हौसले पस्त होते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आम नागरिकों का कहना है कि थाना प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लगातार गश्त और त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।

More news from Lakhimpur Kheri and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी। ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर क्षेत्रीय विधायक Romi Sahni ने आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की मदद की। बताया गया कि बिटिया के अनुरोध पर विधायक रोमी साहनी स्वयं मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने विवाह में सहयोग स्वरूप 5 बर्तन (पचहड़) भेंट किए तथा आशीर्वाद के रूप में 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी। विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद करना उनका दायित्व है और यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। विधायक की इस पहल से परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
    1
    लखीमपुर खीरी। ग्रामसभा त्रिलोकपुर के ग्राम बाजारपुरवा निवासी रामचन्द्र गुप्ता की पुत्री रिंकी गुप्ता के विवाह अवसर पर क्षेत्रीय विधायक Romi Sahni ने आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की मदद की।
बताया गया कि बिटिया के अनुरोध पर विधायक रोमी साहनी स्वयं मौके पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने विवाह में सहयोग स्वरूप 5 बर्तन (पचहड़) भेंट किए तथा आशीर्वाद के रूप में 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों की मदद करना उनका दायित्व है और यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा। विधायक की इस पहल से परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।
    user_Ajay shukla
    Ajay shukla
    Journalist Lakhimpur, Lakhimpur Kheri•
    18 min ago
  • Post by Monu Kumar
    1
    Post by Monu Kumar
    user_Monu Kumar
    Monu Kumar
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस टीम ने एक आरोपी को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पलिया‌ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की गुप्ता उर्फ विक्की नेपाली पुत्र बेचूराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ग्राम जानिपुर थाना शिवगढ़ जनपद सुलतानपुर का निवासी है और वर्तमान में पलिया के मोहल्ला शास्त्रीपुरवा मजरा मकनपुर में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा उसके पास से 4850 रुपये नकद, वीवो कम्पनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर UP-31-CH-6193 भी बरामद हुई है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्की नेपाली का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे पलिया थाना में दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अमन राय, कृष्ण मुरारी, अनुज गोलियान एवं अतुल त्रिपाठी शामिल रहे।
    1
    पलिया (खीरी)। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया  पुलिस टीम ने एक आरोपी को ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
पलिया‌ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की गुप्ता उर्फ विक्की नेपाली पुत्र बेचूराम को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ग्राम जानिपुर थाना शिवगढ़ जनपद सुलतानपुर का निवासी है और वर्तमान में पलिया के मोहल्ला शास्त्रीपुरवा मजरा मकनपुर में रह रहा था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21.8 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा उसके पास से 4850 रुपये नकद, वीवो कम्पनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नम्बर UP-31-CH-6193 भी बरामद हुई है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी विक्की नेपाली का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही चोरी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे पलिया थाना में दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रेमनारायण सरोज, हेड कांस्टेबल घनश्याम शर्मा, कांस्टेबल अमन राय, कृष्ण मुरारी, अनुज गोलियान एवं अतुल त्रिपाठी शामिल रहे।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Mr Gupta Ji
    1
    Post by Mr Gupta Ji
    user_Mr Gupta Ji
    Mr Gupta Ji
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी। सीएमओ ऑफिस सभागार में सोमवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के सभी डिलीवरी प्वाइंट पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की, जबकि एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा और डॉ. आरएम गुप्ता भी मौजूद रहे। सीएमओ ने निर्देश दिए कि प्रसव के बाद मरीज को 48 घंटे से पहले डिस्चार्ज न किया जाए। इस दौरान मां और नवजात की देखभाल, स्तनपान, टीकाकरण, परिवार नियोजन और साफ-सफाई से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाए। साथ ही जन्म-मृत्यु का पंजीकरण कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    लखीमपुर खीरी। सीएमओ ऑफिस सभागार में सोमवार को जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनपद के सभी डिलीवरी प्वाइंट पर तैनात एएनएम व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की, जबकि एसीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा और डॉ. आरएम गुप्ता भी मौजूद रहे।
सीएमओ ने निर्देश दिए कि प्रसव के बाद मरीज को 48 घंटे से पहले डिस्चार्ज न किया जाए। इस दौरान मां और नवजात की देखभाल, स्तनपान, टीकाकरण, परिवार नियोजन और साफ-सफाई से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी जाए। साथ ही जन्म-मृत्यु का पंजीकरण कर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_Shahnawaz Gauri
    Shahnawaz Gauri
    पत्रकार लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • थाना मझगई पुलिस द्वारा, हत्या की घटना कारित करने वाले 03 नफर वांछित अभियुक्तो को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया*, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षकखीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मझगई के नेतृत्व में आज दिनांक 09.03.2026 को थाना मझगई पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 57/2026 धारा 103 (1) बीएनएस में वांछित 03 नफर अभियुक्तों 1. सोनू राठौर पुत्र स्व0 श्याम किशोर राठौर नि0 मो0 अहरान प्रथम निकट छोटी पलिया थाना पलिया जिला खीरी 2. प्रेमसागर पुत्र नन्दलाल नि0 ग्राम लोकनपुरवा थाना मझगई जिला खीरी 3. राजकिशोर पुत्र शारदा प्रसाद नि0 ग्राम कोठिया थाना मझगई जिला खीरी को आलाकत्ल 01 अदद लोहे की मोटी पत्ती सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। * गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. सोनू राठौर पुत्र स्व0 श्याम किशोर राठौर नि0 मो0 अहरान प्रथम निकट छोटी पलिया थाना पलिया जिला खीरी2. प्रेमसागर पुत्र नन्दलाल नि0 ग्राम लोकनपुरवा थाना मझगई जिला खीरी 3. राजकिशोर पुत्र शारदा प्रसाद नि0 ग्राम कोठिया थाना मझगई जिला * अभियुक्त सोनू का आपराधिक इतिहासः-* मु0अ0सं0 247/17 धारा 13,5 जुआ अधि० थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 328/24 धारा 115(2), 351(2),352 बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी । * बरामदगी:-* आलाकत्ल 01 अदद लोहे की मोटी पत्ती * गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-* 1. प्र0नि0 राजू राव थाना मझगई जनपद खीरी । 2.30नि0 रामसुमेर साहनी थाना मझगई जनपद खीरी 3. हे0का0 मुकेश कुमार यादव थाना मझगई जनपद खीरी । 4. का0 रोबिन सिंह थाना मझगई जनपद खीरी । 5. का0 यतेन्द्र सिंह थाना मझगई जनपद खीरी ।
    1
    थाना मझगई पुलिस द्वारा, हत्या की घटना कारित करने वाले 03 नफर वांछित अभियुक्तो को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार किया गया*, पुलिस अधीक्षक खीरी, डा० ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षकखीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मझगई के नेतृत्व में आज दिनांक 09.03.2026 को थाना मझगई पुलिस द्वारा, मु0अ0सं0 57/2026 धारा 103 (1) बीएनएस में वांछित 03 नफर अभियुक्तों 1. सोनू राठौर पुत्र स्व0 श्याम किशोर राठौर नि0 मो0 अहरान प्रथम निकट छोटी पलिया थाना पलिया जिला खीरी 2. प्रेमसागर पुत्र नन्दलाल नि0 ग्राम लोकनपुरवा थाना मझगई जिला खीरी 3. राजकिशोर पुत्र शारदा प्रसाद नि0 ग्राम कोठिया थाना मझगई जिला खीरी को आलाकत्ल 01 अदद लोहे की मोटी पत्ती सहित गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। * गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-* 1. सोनू राठौर पुत्र स्व0 श्याम किशोर राठौर नि0 मो0 अहरान प्रथम निकट छोटी पलिया थाना पलिया जिला खीरी2. प्रेमसागर पुत्र नन्दलाल नि0 ग्राम लोकनपुरवा थाना मझगई जिला खीरी 3. राजकिशोर पुत्र शारदा प्रसाद नि0 ग्राम कोठिया थाना मझगई जिला * अभियुक्त सोनू का आपराधिक इतिहासः-* मु0अ0सं0 247/17 धारा 13,5 जुआ अधि० थाना पलिया जनपद खीरी । मु0अ0सं0 328/24 धारा 115(2), 351(2),352 बीएनएस थाना पलिया जनपद खीरी । * बरामदगी:-* आलाकत्ल 01 अदद लोहे की मोटी पत्ती * गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:-* 1. प्र0नि0 राजू राव थाना मझगई जनपद खीरी । 2.30नि0 रामसुमेर साहनी थाना मझगई जनपद खीरी 3. हे0का0 मुकेश कुमार यादव थाना मझगई जनपद खीरी । 4. का0 रोबिन सिंह थाना मझगई जनपद खीरी । 5. का0 यतेन्द्र सिंह थाना मझगई जनपद खीरी ।
    user_Rahul Gupta CBI
    Rahul Gupta CBI
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • टी20 विश्व कप में भारत की मेहनत की मिसाल बनकर मैदान में उतरे खिलाड़ी, तिरंगे की शान में फिर एक इतिहास लिख दिया। टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं..! खिलाड़ियों के जुनून और संघर्ष ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। यह सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास और राष्ट्रगौरव की जीत है। जीत! 🇮🇳🏆
    1
    टी20 विश्व कप में भारत की मेहनत की मिसाल बनकर
मैदान में उतरे खिलाड़ी,
तिरंगे की शान में
फिर एक इतिहास लिख दिया।
टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत पर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं..!
खिलाड़ियों के जुनून और संघर्ष ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया। यह सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के आत्मविश्वास और राष्ट्रगौरव की जीत है।
जीत! 🇮🇳🏆
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Mr Gupta Ji
    1
    Post by Mr Gupta Ji
    user_Mr Gupta Ji
    Mr Gupta Ji
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.