logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित, प्रवीण गौतम उर्फ भानू बने अध्यक्ष हरनावदाशाहजी. कस्बे में गुर्जर गौड़ बाह्मण समाज की बैठक देर रात रविवार को भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त व्याख्याता मोहनलाल शर्मा, नारायण पंचोली, पूर्व सरपंच प्रेमनारायण तिवारी, प्रमोद पंचौली, दुलीचंद पंचौली के मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रवीण गौतम (भानू), उपाध्यक्ष श्यामसुंदर श्रोत्रिय, जयप्रकाश पंचौली, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मिश्रा, धनवन्तरी गौतम, मंत्री ओमप्रकाश बम्बोरिया, अनिल शर्मा, प्रवक्ता कुलदीप श्रोत्रिय, केदारलाल शर्मा व प्रचार मंत्री ओम प्रकाश पंचौली, महेश श्रोत्रिय, नरोत्तम पंचौली को मनोनीत किया गया। साथ ही नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नीरज गौतम, उपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा, कोषाध्यक्ष धनवन्तरी श्रोत्रिय को मनोनित किया गया। सभी मनोनित सदस्यों में वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिक्षक गिरधर गोपाल गौतम ने मनोनित सदस्यो को समाजहित से कार्य करने की शपथ दिलवाई। बैठक में प्रमोद पंचौली द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में गौतम जयन्ती मनाने व सामू‌हिक विवाह सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। बैठक का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

1 day ago
user_Ashu Mansuri
Ashu Mansuri
Journalist छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
1 day ago
c0be2e0f-9521-4b48-a583-faba6090d72b

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी गठित, प्रवीण गौतम उर्फ भानू बने अध्यक्ष हरनावदाशाहजी. कस्बे में गुर्जर गौड़ बाह्मण समाज की बैठक देर रात रविवार को भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत पूजा अर्चना के साथ हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त व्याख्याता मोहनलाल शर्मा, नारायण पंचोली, पूर्व सरपंच प्रेमनारायण तिवारी, प्रमोद पंचौली, दुलीचंद पंचौली के मार्गदर्शन में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रवीण गौतम (भानू), उपाध्यक्ष श्यामसुंदर श्रोत्रिय, जयप्रकाश पंचौली, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार मिश्रा, धनवन्तरी गौतम, मंत्री ओमप्रकाश बम्बोरिया, अनिल शर्मा, प्रवक्ता कुलदीप श्रोत्रिय, केदारलाल शर्मा व प्रचार मंत्री ओम प्रकाश पंचौली, महेश श्रोत्रिय, नरोत्तम पंचौली को मनोनीत किया गया। साथ ही नवयुवक मंडल का अध्यक्ष नीरज गौतम, उपाध्यक्ष हेमन्त शर्मा, कोषाध्यक्ष धनवन्तरी श्रोत्रिय को मनोनित किया गया। सभी मनोनित सदस्यों में वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। शिक्षक गिरधर गोपाल गौतम ने मनोनित सदस्यो को समाजहित से कार्य करने की शपथ दिलवाई। बैठक में प्रमोद पंचौली द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में गौतम जयन्ती मनाने व सामू‌हिक विवाह सम्मेलन पर भी चर्चा हुई। बैठक का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod
    1
    Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod
    user_Jagdish Chandra Sharma
    Jagdish Chandra Sharma
    Video Creator छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod
    1
    शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा,
लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • अटरू: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस बारां के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी अटरू से मुलाकात कर एक दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मीणा ने एसडीओ को अवगत कराया कि अटरू के प्रभावशाली व्यक्ति कमल गौतम द्वारा आम रास्ते पर गेट लगाकर अटरू निवासी हेमराज मेघवाल का रास्ता रोक दिया गया है, जिससे वह लंबे समय से परेशान हो रहा है।मीणा ने बताया कि हेमराज मेघवाल, जो दलित वर्ग से संबंध रखता है, इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन को दे चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने उपखंड अधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 8 दिनों के भीतर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    2
    अटरू: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस बारां के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी अटरू से मुलाकात कर एक दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मीणा ने एसडीओ को अवगत कराया कि अटरू के प्रभावशाली व्यक्ति कमल गौतम द्वारा आम रास्ते पर गेट लगाकर अटरू निवासी हेमराज मेघवाल का रास्ता रोक दिया गया है, जिससे वह लंबे समय से परेशान हो रहा है।मीणा ने बताया कि हेमराज मेघवाल, जो दलित वर्ग से संबंध रखता है, इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन को दे चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने उपखंड अधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे।
मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 8 दिनों के भीतर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    14 hrs ago
  • कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    1
    कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। संदेश: आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
    1
    झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
संदेश:
आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।
    user_पत्रकार आयुष गुप्ता
    पत्रकार आयुष गुप्ता
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जनसुनवाई में कलेक्टर साहब ने सुनी लोगों की समस्या गुना के कलेक्ट कार्यालय में मंगलवार के चलते कई आवेदन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे
    1
    जनसुनवाई में कलेक्टर साहब ने सुनी लोगों की समस्या गुना के कलेक्ट कार्यालय में मंगलवार के चलते कई आवेदन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे
    user_Shivkumar Jogi
    Shivkumar Jogi
    गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गुना रूठियाई से धरनावदा मार्ग के बीच हरिपुरा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट खेत की कटाई पर मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। ऑटो में 15 से अधिक महिलाएं थी, एक की मौके पर ही मौत। मौके से ऑटो चालक जो खुद अपने ही खेत पर मजदूर लेकर जा रहा था हुआ फरार।
    1
    गुना रूठियाई से धरनावदा मार्ग के बीच हरिपुरा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट
खेत की कटाई पर मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। ऑटो में 15 से अधिक महिलाएं थी, एक की मौके पर ही मौत।
मौके से ऑटो चालक जो खुद अपने ही खेत पर मजदूर लेकर जा रहा था हुआ फरार।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुहान खोह गांव में रविवार को कुछ दबंग लोगों द्वारा अपने उधार के पैसे लेने के लिए भील जाती के लोगों से जबरदस्ती सरसों की फसल छुड़ाकर ले गए तथा बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट की सुहान खोह निवासी मानसिंह पुत्र राजू भील ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने खेत से सरसों की फसल निकाल कर ट्रॉली में भरकर अपने घर ले जा रहा था तभी बीच रास्ते में अजब सिंह यादव एवं भूपत सिंह यादव निवासी बिची उसकी ट्रॉली रोककर उससे पैसे मांगे तथा गाली गलौज कीइ स पर उसने कहा की फसल बेचकर में तुम्हारा हिसाब कर दूंगा लेकिन इस पर अजब सिंह एवं भूपत सिंह नहीं शराब शराब पीते हुए अपने साथ चार-पांच लोगों को साथ में लेकर आए जिन्होंने जबरदस्ती ट्रॉली को अपने खेत में ले जाकर खाली कर दी तथा बाद में अपनी ट्रॉली में भरकर अपने घर ले गए तथा बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट एवं अभद्रता की जिसकी शिकायत लेकर सोमवार को परिवार शाहाबाद थाने में पहुंचा तथा मामले की जानकारी शाहाबाद पुलिस को दी शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
    3
    शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुहान खोह गांव में रविवार को कुछ दबंग लोगों द्वारा अपने उधार के पैसे लेने के लिए भील जाती के लोगों से जबरदस्ती सरसों की फसल छुड़ाकर ले गए तथा बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट की
सुहान खोह निवासी मानसिंह पुत्र राजू भील ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने खेत से सरसों की फसल निकाल कर ट्रॉली में भरकर अपने घर ले जा रहा था तभी बीच रास्ते में अजब सिंह यादव एवं भूपत सिंह यादव निवासी बिची उसकी ट्रॉली रोककर उससे पैसे मांगे तथा गाली गलौज कीइ स पर उसने कहा की फसल बेचकर में तुम्हारा हिसाब कर दूंगा लेकिन इस पर अजब सिंह एवं भूपत सिंह नहीं शराब शराब पीते हुए अपने साथ चार-पांच लोगों को साथ में लेकर आए जिन्होंने जबरदस्ती ट्रॉली को अपने खेत में ले जाकर खाली कर दी तथा बाद में अपनी ट्रॉली में भरकर अपने घर ले गए तथा बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट एवं अभद्रता की जिसकी शिकायत लेकर सोमवार को परिवार शाहाबाद थाने में पहुंचा तथा मामले की जानकारी शाहाबाद पुलिस को दी शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.