Shuru
Apke Nagar Ki App…
लड़ाई हो गयी 2 लड़कों की 👊💢
Ullu tv
लड़ाई हो गयी 2 लड़कों की 👊💢
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चित्रकूट जनपद में नील गाय और बंदरों से फसलों को हो रहे नुकसान के विरोध में किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में किया एक दिवसी धरना प्रदर्शन। चित्रकूट जनपद में नीलगाय और बंदरों से फसलों को हो रहे भारी नुकसान के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आज सोमवार की सुबह 11:30 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया है धरना अगवाई किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम सिंह ने की है किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में और आसपास तीन स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि जिले की किसान लंबे समय से नीलगाय और बंदरों के आतंक से जूझ रहे हैं खेतों में खड़ी फसलें लगातार चौपट हो रही है लेकिन वन विभाग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा कोई ठोस समाधान नहीं निकला गया1
- गुजरात में 10 मिनट में चार्ज करने वाली बैटरियाँ जब्त 😂😂1
- मऊ (चित्रकूट)। मऊ तहसील उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बन गई जब एक पति की दोहरी ज़िंदगी का खुलासा हो गया। पत्नी को बिना बताए युवक लंबे समय से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। जैसे ही इस रिश्ते की सच्चाई सामने आई, मामला सीधे तहसील तक जा पहुंचा। जानकारी के अनुसार, पत्नी को जब पति के प्रेम प्रसंग और साथ रहने की भनक लगी तो वह प्रेमिका के साथ मऊ तहसील पहुंच गई। यहां दोनों महिलाओं के बीच जमकर कहासुनी हुई। आरोप-प्रत्यारोप का ऐसा दौर चला कि तहसील परिसर में मौजूद लोग तमाशबीन बन गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के चलते कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पत्नी ने पति पर धोखा देने और विवाह संबंधी जिम्मेदारियों से भागने के आरोप लगाए, वहीं प्रेमिका ने भी अपने पक्ष में दलीलें दीं। इस दौरान पति पूरी तरह से दोनों के बीच फंसा नजर आया। हंगामा बढ़ता देख तहसील कर्मचारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि कानूनी कार्रवाई को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में भरोसे और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां निजी विवाद अब सार्वजनिक स्थलों तक पहुंचते नजर आ रहे हैं।1
- Post by ओम प्रकाश पत्रकार1
- यहां आधुनिक मशीनों और मजदूरों की मदद से नहर को मजबूत और टिकाऊ बनाया जा रहा है। नहर की तली और दीवारों को पक्का किया जा रहा है, जिससे भविष्य में पानी की बर्बादी न हो और किसानों को भरपूर लाभ मिल सके।1
- रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव से संबंधित घटना का सैनी पुलिस ने किया सफल अनावरण एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया खुलासा, अवैध संबंध को लेकर हुई महिला की हत्या ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशाम्बी.... सैनी थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव से संबंधित घटना का सैनी पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 07.02.2026 को रात्रि 9:30 बजे रेलवे कन्ट्रोल रुम द्वारा थाना सैनी पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम परसीपुर के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर जाकर देखा गया कि रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव पड़ा हुआ है और जिसके मुंह पर टेप लगा हुआ था, दोनों पैर भी आपस में बंधे हुए थे, रस्सी से गला कसा हुआ था तथा बायाँ हाथ ट्रेन की चपेट से कटकर क्षत-विक्षत हो गया था। साक्ष्य संकलन के क्रम में फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुये अज्ञात शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया था। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा शव की शिनाख्त कर घटना के शीघ्र, सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा शव के शिनाख्त कराने हेतु सोशल/प्रिंट/ इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कराया गया, जिससे मृतका की शिनाख्त उर्मिला देवी पत्नी स्व० चिंतामणि निवासी हिसामबाद थाना मोहब्बतपुर पइंसा जनपद कौशाम्बी के रूप में हुआ एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृतका की हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। तत्पश्चात गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन तथा साक्ष्य संकलन से प्रकाश में आये अभियुक्त 01. दिनेश कुमार पुत्र स्व० बिहारीलाल उर्फ देवशरण 02. रंजीत कुमार पुत्र हरीश्चन्द्र निवासी गण जवई पडरी थाना मोहब्बतपुर पइंसा जनपद कौशाम्बी को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर जवई पड़ी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशादेही पर मृतका का टूटा हुआ मोबाइल, मृतका से सैण्डल, मृतका की दवाईयां एवं लिफापा, ओरोपीगणों द्वारा घटना के समय पहने गये जैकिट और जूते, घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल हीरो स्प्लेण्डर व घटना में प्रयुक्त बचा हुआ टेप रोल बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्त दिनेश द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि साहब करीब दो साल पहले बिजली का बिल जमा करने के दौरान मेरी मृतका से मुलाकात हुई थी, तभी से मेरी और मृतका की मोबाइल से बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ गयी। उर्मिला के पति का देहान्त हो चुका था और मेरा उसके घर आने-जाने का सिलसिला शुरु हो गया था । मैं कुंआरा हूं, करीब दो-ढाई महीने पहले मेरी शादी कहीं और तय हो गयी तो इसी बजह से में मृतका से पीछा छुड़ाने लगा और उसे समझाने की कोशिश की परन्तु उर्मिला ने मुझे धमकी दी और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और कहा कि अगर तुमने शादी की तो मैं तुम्हारे खिलाफ पुलिस में शिकायत करूंगी और मुकदमा लिखाऊँगी। मैं उर्मिला से तंग आकर मैनें अपने गाँव के रहने वाले रंजीत कुमार पुत्र हरिश्चन्द्र जो कि मेरा दूर के रिश्ते में भाई भी लगता है से उर्मिला के बारे में बताया। आपस में बातचीत करने के लिये हम लोगों ने प्लान बनाकर एक नये सिम की व्यवस्था की और उदयन बाजार से रस्सी खरीदी। दिनांक 07.02.2026 को सुबह उर्मिला को ईलाज कराने हेतु जिला अस्तपताल मंझनपुर लेकर गये और उसके बाद बहाने से योजना के अनुसार पहले से देखी गयी जगह परसीपुर रेलवे अण्डरपास के पास पहुँच गये, जहां पर रंजीत पहले से मौजूद था। सूनसान जगह देखकर हम लोगों ने उर्मिला को जमीन पर गिरा दिया फिर रंजीत ने उसका मुँह दबाया और मैने गला दबाकर हत्या कर दी थी। हम लोगों ने गले में रस्सी लपेटकर कस दिया ताकि मरने के संबंध में कोई संदेह न रह जाये और हाथ, पैर बांधकर मुँह व नाक में चारो तरफ टेप लगाकर सबूत मिटाने के लिये लाश को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया था। अभियुक्त रंजीत ने भी पूछताछ पर घटना की पुष्टि करते हुए उपरोक्त बातों को स्वीकार किया।1
- चित्रकूट हॉकी एकेडमी के कोच प्रेम शंकर शुक्ला हैं, जो पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक हैं। एकेडमी में खिलाड़ियों को हॉकी किट, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं । *एकेडमी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:* - *स्थापना*: आकांक्षी जिले में युवकों और युवतियों को हॉकी का प्रशिक्षण देने के लिए - *प्रशिक्षक*: पूर्व राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रेम शंकर शुक्ला और अन्य अनुभवी प्रशिक्षक - *सुविधाएं*: हॉकी किट, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं1
- एक 6 साल की बच्ची का दरभंगा में रेप और हत्या हो गई। यह सब देखकर और सुनकर भी अगर आपका दिल नहीं दहला। आत्मा नहीं रोई तो कहने के लिए कुछ नहीं है।1
- कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिलाओं का सब्र जवाब दे गया और सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने शराब के ठेके के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 🔴 मंदिर और स्कूल के पास शराब का ठेका! प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांगेमऊ उमरायपुर्वा में मंदिर और स्कूल के ठीक पास शराब का ठेका खोल दिया गया है, जिससे महिलाओं और छात्राओं का सुरक्षित आना-जाना मुश्किल हो गया है। 🔴 शराबियों की गंदी हरकतों से महिलाएं परेशान महिलाओं ने खुलकर बताया कि ठेके के आसपास नशे में धुत शराबी अभद्र टिप्पणियां करते हैं, जिससे कई बार उन्हें शर्मिंदगी और डर का सामना करना पड़ा है। 🔴 प्रशासन को चेतावनी भरे तेवर गुस्से में भरी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और साफ शब्दों में कहा— 👉 “अगर जल्द शराब का ठेका बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” 🔴 सवाल बड़ा है ❓ क्या प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है? क्या मंदिर-स्कूल के पास शराब का ठेका खुलना नियमों की खुली धज्जियां नहीं है? 📢 कन्नौज से बड़ी खबर… महिलाओं की हुंकार, अब आर-पार की लड़ाई के मूड में जनता!4