logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मऊ। जनपद के ब्लॉक घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धरौली में गोल्ड मेडलिस्ट एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में एक प्रेरक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सोनकर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं डॉ. सोनकर को विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों—अंतरिक्ष एवं स्टेम लैब, विज्ञान-गणित प्रयोगशाला, एल.बी.डी., आईसीटी, कम्प्यूटर लैब तथा पुस्तकालय का अवलोकन कराया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और जिज्ञासा से प्रभावित होकर डॉ. सोनकर ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके प्रश्नों के संतुलित और प्रेरणादायक उत्तर दिए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन को समझने और उसे बदलने की शक्ति है। उन्होंने शिक्षा को तर्कशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता का आधार बताते हुए कहा कि यही हमें अंधविश्वासों और रूढ़ियों से मुक्त कर एक सजग नागरिक बनाती है। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि चूल्हा-चौका से आगे बढ़कर शिक्षा को अपनाना ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने अपने जीवनानुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को संघर्ष, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं और सीखने की जिज्ञासा बनाए रखते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति अपनी नई प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. तेजभान, जितेन्द्र भारती, सुरेन्द्र कुमार, मेहंदी रज़ा, नीलम पटेल, शबाना, पूजा, अमीषा, नीरज, राकेश कुमार गौतम, अर्जुन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_RISHI RAI
RISHI RAI
घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
386e148a-069c-4fbb-b9b9-54ab99cbe0d3

मऊ। जनपद के ब्लॉक घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, धरौली में गोल्ड मेडलिस्ट एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती के नेतृत्व में एक प्रेरक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका सोनकर ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं डॉ. सोनकर को विद्यालय की विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों—अंतरिक्ष एवं स्टेम लैब, विज्ञान-गणित प्रयोगशाला, एल.बी.डी.,

17af8197-b3d2-492a-b7dd-93394892d612

आईसीटी, कम्प्यूटर लैब तथा पुस्तकालय का अवलोकन कराया। बच्चों की सक्रिय भागीदारी और जिज्ञासा से प्रभावित होकर डॉ. सोनकर ने उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा उनके प्रश्नों के संतुलित और प्रेरणादायक उत्तर दिए। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन को समझने और उसे बदलने की शक्ति है। उन्होंने शिक्षा को तर्कशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक जागरूकता का आधार बताते हुए कहा कि यही हमें अंधविश्वासों और रूढ़ियों से मुक्त कर एक सजग नागरिक बनाती है। उन्होंने विशेष रूप

5c5d47fe-3c08-4072-819c-2d148eb25f0a

से छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि चूल्हा-चौका से आगे बढ़कर शिक्षा को अपनाना ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। उनके विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने अपने जीवनानुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को संघर्ष, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सफलता उन्हीं को प्राप्त होती है, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं और सीखने की जिज्ञासा बनाए रखते हैं।

b8ad9684-b303-447e-bab5-146f85cfef88

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक डॉ. रामविलास भारती ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा के प्रति अपनी नई प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। इस अवसर पर डॉ. तेजभान, जितेन्द्र भारती, सुरेन्द्र कुमार, मेहंदी रज़ा, नीलम पटेल, शबाना, पूजा, अमीषा, नीरज, राकेश कुमार गौतम, अर्जुन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from Mau and nearby areas
  • मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
    1
    मऊ में तेज रफ्तार का कहर, स्कॉर्पियो ने मचाई तबाही – 14 वर्षीय बालक गंभीर
मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का खौफनाक हादसा सामने आया। आजमगढ़–मुहम्मदाबाद गोहना मार्ग पर बनियापार के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार 14 वर्षीय आकाश चौहान को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह टूट गई। इसके बाद बेकाबू स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी, जिससे पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया।
घायल आकाश को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि वह सरसों लेकर कोल्हू जा रहा था।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
    user_Sanjeev sawariya
    Sanjeev sawariya
    Muhammadabad Gohna, Mau•
    7 hrs ago
  • आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...! राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
    1
    आग की लपटों में घिरी पचपदरा रिफाइनरी...!
राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित पचपदरा रिफाइनरी में अचानक आग लग गई।
घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल स्थिति पर प्रशासन की नज़र है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल
    1
    आजमगढ़ अवैध हथियार लगाने का वीडियो वायरल
    user_24News उत्तर प्रदेश
    24News उत्तर प्रदेश
    Azamgarh, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Satyavan Chauhan
    1
    Post by Satyavan Chauhan
    user_Satyavan Chauhan
    Satyavan Chauhan
    Nurse आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिल्थरारोड क्षेत्र के कुण्डैल नेमत अली में आयोजित नेमत अली दीवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में देवरिया की फिरोज 11th टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज 11th ने 8 ओवर में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 39 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान मतलूब अख्तर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आकिब शाद, शाहिद बिन सलीम तथा कमेटी के सदस्य हरीश, फहद, राज, असद, हबीब और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    बिल्थरारोड क्षेत्र के कुण्डैल नेमत अली में आयोजित नेमत अली दीवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 में देवरिया की फिरोज 11th टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिरोज 11th ने 8 ओवर में 38 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने 39 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व प्रधान मतलूब अख्तर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष आकिब शाद, शाहिद बिन सलीम तथा कमेटी के सदस्य हरीश, फहद, राज, असद, हबीब और छोटू सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
  • सब-हेडलाइन: सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प जहानागंज (आजमगढ़): नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।” स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। वीडियो में देखे सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।
    1
    सब-हेडलाइन:
सैय्यद मोड़ पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट शुरू, क्षेत्रवासियों को मिलेगा बेहतर खान-पान विकल्प
जहानागंज (आजमगढ़):
नगर पंचायत क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर स्थित The Grand Haweli Restaurant का भव्य उद्घाटन समारोह रविवार को उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।
उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज ने फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने रेस्टोरेंट के संचालक धर्मेन्द्र यादव को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए आधुनिक साज-सज्जा के साथ स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां परिवारों एवं मित्रों के साथ बैठकर भोजन करने के लिए आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया गया है। साथ ही विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संचालक धर्मेन्द्र यादव ने कहा, “हमारा उद्देश्य जहानागंज और आसपास के क्षेत्रवासियों को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां उन्हें बेहतर वातावरण के साथ गुणवत्तापूर्ण और स्वादिष्ट भोजन मिल सके। हम स्वच्छता और ग्राहकों की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।”
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रेस्टोरेंट के खुलने से जहानागंज क्षेत्र में खान-पान के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे और बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी।
वीडियो में देखे 
सैय्यद मोड़, जहानागंज में “The Grand Haweli Restaurant” का फीता काटकर उद्घाटन करते नगर पंचायत अध्यक्ष सरफराज, साथ में संचालक धर्मेन्द्र यादव एवं अन्य।
    user_SHATRUGHAN DEVPURIA
    SHATRUGHAN DEVPURIA
    पत्रकार Azamgarh, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे! आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है। सरकार ने क्या कहा? पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।
    1
    रसोई का बजट बिगड़ा या स्थिर रहा? गैस सिलेंडर के नए रेट ने बढ़ाई उत्सुकता, पूरी लिस्ट देखकर दंग रह जाएंगे!
आज एलपीजी सिलेंडर के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। सरकार के अनुसार घरेलू गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी कमी नहीं है। वहीं कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। जिससे एलपीजी की सप्लाई में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल द्वारा जारी नए एलपीजी रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। यह लगातार राहत भरा दिन माना जा रहा है क्योंकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की बढ़ोतरी का सामना नहीं करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर 913 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 2078.50 रुपये में मिल रहा है।
सरकार ने क्या कहा?
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि देश में एलपीजी सप्लाई पर कुछ असर जरूर पड़ा था। लेकिन स्थिति अब नियंत्रण में है। सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने, बुकिंग सिस्टम सुधारने और गलत उपयोग रोकने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू किया है। अब तक करीब 92% DAC लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, जिससे सिस्टम और मजबूत हुआ है।
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    25 min ago
  • जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...! उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    1
    जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सड़कों पर दिखा खौफनाक मंजर...!
उत्तर-पूर्वी जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने के बाद सुनामी ने तटीय इलाकों को प्रभावित किया है।
समुद्र की ऊंची लहरें तटों से टकरा रही हैं और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
यह प्राकृतिक आपदा क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल पैदा कर रही है।
राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.