लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कंधों पर कांवड़ रखे बड़ी संख्या में कांवड़िया भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी की ओर जाते नजर आए। कांवड़ियों के जत्थे के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ पैदल यात्रा करते हुए छोटी काशी की ओर बढ़ते दिखाई दिए। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा और सहयोग भी किया जा रहा है।
लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा-गोला मार्ग पर सावन के पावन माह में कांवड़ियों का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कंधों पर कांवड़ रखे बड़ी संख्या में कांवड़िया भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए गोला गोकर्णनाथ, छोटी काशी की ओर जाते नजर आए। कांवड़ियों के जत्थे के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय नजर आया। श्रद्धालु आस्था और उत्साह के साथ पैदल यात्रा करते हुए छोटी काशी की ओर बढ़ते दिखाई दिए। सावन माह में कांवड़ यात्रा को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों की सेवा और सहयोग भी किया जा रहा है।
- छोटीकाशी में गूंजा 'हर-हर बम-बम', सावन के दूसरे सोमवार ढाई लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति ने कावरियों पर की पुष्प वर्षा। गोला गोकर्णनाथ खीरी सावन माह के दूसरे सोमवार को छोटीकाशी गोला के पौराणिक शिव मंदिर में सुबह 2 बजे से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 'हर-हर महादेव', 'ॐ नमः शिवाय' और 'जय-जय शिवशंकर' के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट तड़के 2 बजे ही खोल दिए गए थे। रविवार शाम से ही भक्त अशोक चौराहे से लंबी कतारों में डटे रहे। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ को गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित की। पौराणिक मंदिर के अलावा राम जानकी मंदिर, महामृत्युंजय नाथ मंदिर, नारायणी मंदिर और बाबा त्रिलोक गिरि नाथ मंदिर में भी दिनभर पूजा-अर्चना चलती रही। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने की पुष्प वर्षा भक्तों के स्वागत में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह,और क्षेत्रीय विधायक अमन गिरि ने समर्थकों के साथ कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही 'जय श्री श्याम दीवाने सेवा समिति' ने भी सिनेमा चौराहे पर शिवभक्तों का फूलों से भव्य स्वागत किया पुष्प वर्षा करते हुए दीपक राजपूत,अनिल जलोटा, अजय गुप्ता, प्रमोद सोनी,मोहित गुप्ता सहित तमाम सेवादार मौजूद रहे। नीलकंठ मैदान में अग्रवाल सभा द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा रहा है 9 अगस्त से 27 अगस्त तक निरंतर प्रभु की इच्छा के अनुसार भंडारा चलता रहेगा।इसी के नगर में मार्गो पर अनेक समाज सेवा द्वारा भंडारे के आयोजन किए गए श्रद्धालुओं ने पंक्ति में लगकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कड़ी सुरक्षा व मुस्तैद ट्रैफिक व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। सदर चौराहे से अलीगंज रोड और स्टेशन रोड कॉरिडोर से होकर मंदिर प्रवेश का मुख्य मार्ग बनाया गया था। सिनेमा रोड से जोड़ने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने क्षेत्राधिकारी महक शर्मा, मेला प्रभारी निरीक्षक रवींद्र कुमार पांडेय व प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। स्थानिक निवासियों को हुई असुविधा सुरक्षा के लिए की गई सख्त बैरिकेडिंग के कारण स्थानीय मोहल्ला वासियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। मिल रोड स्थित चंदेली मार्केट के निवासियों को देर रात घर जाने से रोका गया, हालांकि बातचीत के बाद उन्हें जाने दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को निवासियों के पास या प्रवेश की अलग सुविधा देनी चाहिए।4
- Beautiful moments feel even more special with the right person. ❤️✨ Enjoy the vibe, feel the love, and watch till the end! 🥰 #Love #CoupleGoals #Romance #Reels #Viral #Trending #Explore1
- जनसंवाद युवा का अपार उत्साह और माताओं बहनों का स्नेह पाकर जन-जन का विश्वास, समाजवाद का विकास! 🚩 कल अपनी विधानसभा 142 के विभिन्न क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर जनता-जनार्दन और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित किया। षेत्र भ्रमण के दौरान सम्मानित बुजुर्गों का आशीर्वाद, युवाओं का अपार उत्साह और माताओं-बहनों का स्नेह पाकर मन अत्यंत अभिभूत है। जनता का यह असीम प्रेम और भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समाजवाद की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने और जन-जन की समस्याओं के समाधान के लिए हम सदैव आपके बीच तत्पर हैं।1
- भीरा–गोला मार्ग पर बढ़ा कांवड़ियों का सैलाब, छोटी काशी की ओर बढ़ रहे शिवभक्। जनपद लखीमपुर खीरी भीरा–गोला मार्ग पर बढ़ा कांवड़ियों का सैलाब, छोटी काशी की ओर बढ़ रहे शिवभक्। जनपद लखीमपुर खीरी के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र में भीरा–गोला मार्ग पर इन दिनों कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कांवड़िये कंधों पर कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ (छोटी काशी) की ओर रवाना हो रहे हैं। भीरा–गोला मार्ग पर कांवड़ियों का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों के साथ शिवभक्त अपनी यात्रा पूरी करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से मार्ग पर धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। गोला गोकर्णनाथ की ओर जाने वाले इस मार्ग पर लगातार कांवड़ियों की आवाजाही बढ़ने से क्षेत्र में शिवभक्ति की लहर देखने को मिल रही है।1