पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कड़सर में रविवार की रात चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर, बैटरी, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर फरार हो गए। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई। इस चोरी से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जयप्रकाश वर्मा ने तत्काल 112 नंबर पुलिस और उभांव थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।
पंचायत भवन का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कड़सर में रविवार की रात चोरों ने पंचायत भवन को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने भवन का ताला तोड़कर अंदर रखा इन्वर्टर, बैटरी, सीपीयू, सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर फरार हो गए। सोमवार की
सुबह जब ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई। इस चोरी से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान जयप्रकाश वर्मा ने तत्काल 112
नंबर पुलिस और उभांव थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।
- बलिया जनपद में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक सराहनीय पहल की गई है। कोतवाली परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक (SP) बलिया द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर एसपी बलिया ने आरक्षियों को बधाई देते हुए कहा, *"पुलिसकर्मी बिना थके दिन-रात जनसेवा में समर्पित रहते हैं। कठिन ड्यूटी के बीच उन्हें पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है।"* बेहतर सुविधाएं इस नई मेस के शुरू होने से अब कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों को गुणवत्तापूर्ण और हाइजीनिक भोजन मिल सकेगा। सकारात्मक प्रभाव अधिकारियों का मानना है कि खान-पान में सुधार से जवानों के स्वास्थ्य और उनके कार्य प्रदर्शन (Performance) में सकारात्मक बदलाव आएगा। *संयुक्त प्रयास इस परियोजना को साकार करने में एएसपी, सीओ और कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा। पुलिस महकमे के इस संवेदनशील कदम की पूरे विभाग में सराहना हो रही है। इसे पुलिस वेलफेयर की दिशा में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक महोदय मऊ कमलेश बहादुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर क्रिस राजपूत के कुशल निर्देशन मे व प्रभारी निरीक्षक थाना सरायलखंसी संजय सिंह के नेतृत्व में दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 3(5) बीएनएसस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार तथा उनके निशां देही से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद होना । उल्लेखनीय है कि ग्राम रणवीरपुर मे दिनांक 09 अप्रैल 2026 को 01 व्यक्ति (मृतक शिवम सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम हथौटा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ उम्र 22 वर्ष) की सर पर मारकर हत्या किया जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम 1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र झुन्नू सिंह निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ 2. अन्य साथी अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । घटना को साक्ष्य संकलन एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यो के आधार पर गांव रणवीरपुर की ही लड़की से प्रेम प्रसंग व मोबाइल पर बात करने के कारण मृतक शिवम सिंह की हत्या किये जाने की बात प्रकाश मे आयी । इसी क्रम मे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह मय हमराहियान के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 नफर अभियुक्त गण क्रमशः 1. अनमोल सिंह उर्फ छांगुर पुत्र तेजप्रताप सिंह उर्फ झुन्नू सिंह निवासी ग्राम रणवीरपुर थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ उम्र 22 वर्ष . अंचल राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर निवासी रणवीरपुर थाना सरायलखनसी जनपद मऊ उम्र 19 वर्ष को बहादुरगंज बार्डर तिराहे के पास के पास से दिनांक 12 अप्रैल 2026 को अन्तर्गत धारा 103(1),3(5) बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया तथा उनके निशां देही से घटना मे प्रयुक्त आलाक्तल बांस का डण्डा व 01 अदद मोटरसाइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद व अभियुक्त अनमोल सिंह की जामा तलाशी से कुल 60 रूपया नगद बरामद हुआ । विस्तृत पूछताछ करने पर दोनो बताया कि ग्राम रणवीरपुर की लड़की जिससे सभी बात करते थे और मृतक शिवम सिंह जो जहानागांज आजमगढ का रहने वाला है और फेकल स्लज ट्रीटमेन्ट प्लाट कन्धेरी मे गार्ड की नौकरी करता था और गांव रणवीरपुर मे आता जाता था । शिवम सिंह भी उससे चोरी छिपे मिलने आता था । इस बात की जानकारी हम लोगो को हुयी तो मार डालने का योजना बनायी गयी । योजना के अनुसार दिनांक 08 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग समय 8.30 बजे अलग-अलग मोटर साइकिल व स्कूटी से लेकर ग्राम रणवीरपुर के बाहर नदी के किनारे ले गये । शिवम के सिर पर लाठी से कई बार मारा गया जिससे वह लहूलुहान होकर वही खेत मे गिर कर मर गया, हम लोग उसी मोटर साइकिल, स्कूटी व बांस का डण्डा लेकर भाग गये । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।3
- थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल व घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साइकिलें भी बरामद* अवगत कराना है कि दिनांक 28.03.2026 को 01 अज्ञात व्यक्ति का शव जनपद के थाना सुरौली क्षेत्रांर्गत भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में मिला था जिसकी पहचान रवि प्रकाश पुत्र जगपाल निवासी चकबरेसर थाना औरास जनपद उन्नाव के रुप में हुई थी, जो जनपद देवरिया के सोनूघाट स्थित फ्रूट सप्लायर कम्पनी में काम करता था। इस संबंध में मृतक के ससुर शिव बहादुर पुत्र शिवनन्दन निवासी बरादेव थाना औरास जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 01.04.2026 को थाना सुरौली पर मु0अ0सं0-64/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। उक्त अभियोग का सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीमों द्वारा उक्त घटना की जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज/वीडियो के आधारा पर 02 मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए थे, जिनकी खोजबीन की जा रही थी। इसी क्रम में आज दिनांक 12.04.2026 को थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तिवई बैदा मार्ग पर बिन्दवलिया पुल के पहले तिराहे के पास से 05 अभियुक्तों नाम पता क्रमशः 1. करन भारती पुत्र विनोद प्रसाद 2. धनन्जय पुत्र रामानन्द प्रसाद 3. पंकज भारती पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद 4. अरुण कुमार पुत्र मिन्टू प्रसाद निवासीगण ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 5. आकाश यादव पुत्र राम प्रसाद यादव साकिन नगवा थाना सुरौली को घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें क्रमशः हीरो स्प्लेण्डर UP52CL1311 व टीवीएस राइडर UP52CL5929 के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक लाठी, एक कड़ा, एक अंगूठी, पांच मोबाइल ( 04 अभियुक्त का व 01 मृतक का) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के क्रम में बताया गया कि अभियुक्त गण दिनांक 28.03.2026 को उक्त दोनो मोटरसाइकिल से जा रहे थे, उसी दौरान रवि प्रकाश (मृतक) द्वारा लिफ्ट मांगे जाने पर अभियुक्तगण रवि प्रकाश को मोटरसाइकिल पर बैठा लिये। कुछ दुर आगे चलने पर रवि प्रकाश द्वारा गाड़ी रोकने को कहा गया लेकिन अभियुक्तों द्वारा गाड़ी नही रोका गया किसी बात की कहासुनी को लेकर मृतक रवि प्रकाश ने इन लोगो को गाली दे दिया इसी बात से गुस्सा होकर उक्त अभियुक्तगण रवि प्रकाश को काफी बुरी तरह से लाठी-डण्डा व कड़े से काफी मारे पीटे और उसके उपर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दिये। हत्या करने के पश्चात अभियुक्तगण रवि प्रकाश के शव को छुपाने के लिये अपनी मोटरसाइकिलों पर लादकर भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में फेंक दिये थे। व अभियुक्त आकाश यादव द्वारा मृतक रवि प्रकाश का मोबाइल अपने पास रख लिया गया । इस प्रकार थाना सुरौली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-* 1. करन भारती पुत्र विनोद प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 2. धनन्जय पुत्र रामानन्द प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 3. पंकज भारती पुत्र श्रीकिशुन प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 4. अरुण कुमार पुत्र मिन्टू प्रसाद निवासी ग्राम पैकौली सुरौली थाना सुरौली जनपद देवरिया 5. आकाश यादव पुत्र राम प्रसाद यादव निवासी नगवा थाना सुरौली जनपद देवरिया। *बरामदगी का विवरणः-* 1.हीरो स्प्लेण्डर UP52CL1311 2.टीवीएस राइडर UP52CL5929 3.एक लाठी 4.एक कड़ा 5.एक अंगूठी 6.पांच मोबाइल ( 04 अभियुक्त का व 01 मृतक का) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-* 1.थानाध्यक्ष श्री अविनाश मौर्या थाना सुरौली जनपद देवरिया 2.व0उ0नि0 ममता मिश्रा थाना सुरौली जनपद देवरिया 3.उ0नि0 विवेक यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया 4.का0 बेलाल अंसारी थाना सुरौली जनपद देवरिया 5.का0 पवन कुमार यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया 6.का0 अवनीश यादव थाना सुरौली जनपद देवरिया 7.हे0का0 अखिलेश दूबे थाना सुरौली जनपद देवरिया 8.का0 मनीष कुशवाहा थाना सुरौली जनपद देवरिया 9.का0 रतन कन्नौजिया थाना सुरौली जनपद देवरिया 10.निरीक्षक श्री सादिक परवेज सर्विलांस टीम जनपद देवरिया 11.उ0नि0 श्री गोपाल प्रसाद राजभर प्रभारी एसओजी टीम जनपद देवरिया 12.उ0नि0 रिजवान अली एसओजी टीम जनपद देवरिया 13.हे0का0 शमसुलेन खान एसओजी टीम जनपद देवरिया 14.का0 प्रिन्स सिंह एसओजी टीम जनपद देवरिया 15.का0 अंकित यादव एसओजी टीम जनपद देवरिया 16.का0 विनय प्रताप सिंह एसओजी टीम जनपद देवरिया 17.का0 विशाल जायसवाल एसओजी टीम जनपद देवरिया 18.का0 विजय कुमार यादव एसओजी टीम जनपद देवरिया 19.हे0का0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम जनपद देवरिया 20.हे0का0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम जनपद देवरिया 21.का0 सुमन्त कुमार यादव सर्विलांस टीम जनपद देवरिया1
- जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी का वक्तव्य1
- जनपद देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया के माध्यम से दो लड़को को पेड़ में बांधकर मारने-पीटने का वीडियो वायरल होने की जानकारी प्राप्त हुई हैं जिसकी जांच की गयी तो ज्ञात हुआ कि दिनांक 12/13 अप्रैल की रात्रि में ग्राम बड़ी बभनी थाना कोतवाली में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती की सजावट की जा रही थी कि कुछ लड़कों द्वारा बांस की कईन काटने हेतु पास के गांव में एक बांस की खुंट्टी में गये थे कुछ लोगों द्वारा चोर समझकर मारा-पीटा गया उक्त के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *...... क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी का वक्तव्य*1
- ब्रेकिंग-- देवरिया--पेड़ से बांधकर दो युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल चोर समझकर ग्रामीणों ने दोनों को बांधकर पीटा अंबेडकर मूर्ति सजाने को बांस की टहनी काटने गए थे युवक पीड़ित की तहरीर पर 04 लोगों पर मुकदमा दर्ज पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुटी सदर कोतवाली के बभनी गांव का मामला बाईट--संजय कुमार रेड्डी CO सदर देवरिया1
- बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के करनी गांव स्थित एक अवैध महिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान प्रसूता और नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के इन्द्रौली मलकौली निवासी पूनम (30) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन स्वास्तिक अस्पताल ले गए, जहां संचालिका कथित डॉ. पूनम भारती ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान ही जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। बाद में सीएचसी सीयर में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची उभांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीएमओ के निर्देश पर एसडीएम शरद चौधरी व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया। मृतका के पति की तहरीर पर संचालिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सभासद मोहम्मद सद्दाम ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की है।1
- Post by RISHI RAI1
- Post by Pradeep srivastv1