Shuru
Apke Nagar Ki App…
ललितपुर के पाली तहसील स्थित च्यवन ऋषि आश्रम में 21 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है। इसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आहुति दे रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। समिति ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, और पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
बुंदेलखंड LIVE TV
ललितपुर के पाली तहसील स्थित च्यवन ऋषि आश्रम में 21 कुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन चल रहा है। इसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर आहुति दे रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। समिति ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं, और पूर्णाहुति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- खबर जिला सागर से। प्रेसविज्ञप्ति :- *कमर्शियल सिलेंडर गैसों के रेट में भारी बढ़ोतरी के विरोध में आप पार्टी का जोरदार विरोध प्रदर्शन एव सौपा ज्ञापन* आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर सह प्रभारी एव अजीत यादव जी के निर्देश पर आज आम आदमी पार्टी मप्र द्वारा प्रत्येक जिले में कमर्शियल गैस सिलिंडर के मूल्यों में केंद्र सरकार द्वारा बेतहाशा वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन एव ज्ञापन सौपा जा रहा है, उसी क्रम में आम आदमी पार्टी सागर जिलाध्यक्ष डीके सिंह के अहान पर *आम आदमी पार्टी सागर जिला इकाई द्वारा केंद्र सरकार की तानाशाही, गैरजिम्मेदाराना निर्णय के खिलाफ शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर उनको अवगत कराने का प्रयास करेगी..विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान आम आदमी पार्टी ने पूछा - "क्या अलग अलग तरीको से गरीब की थाली से निवाला छीनना ही भाजपा का विकास है?"* केंद्र में बैठी तानाशाह जन विरोधी भाजपा सरकार द्वारा *गैस सिलिंडर में एकसाथ सीधा ₹993 की वृद्धि नहीं, बल्कि आम आदमी की जेब पर 'दिनदहाड़े डकैती' है.. मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी सागर जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजपूत एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कर्मी ने बताया कि* आज आम आदमी पार्टी सागर जिला इकाई कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को अवगत कराना चाहते हैं कि आए दिन केंद्र में बैठी भाजपा की जन विरोधी सरकार महंगाई के फ़ेवर में रोज नए-नए टैक्स थोपकर आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है.. केंद्र में बैठी तानाशाह जन विरोधी भाजपा सरकार ने व्यापारियों और गरीबों का डेथ वारंट जारी किया है.. आम आदमी पार्टी बताना चाहती है कि "गैस सिलिंडर में अचानक एकसाथ यह ₹993 की बढ़ोतरी कोई सामान्य वृद्धि नहीं है, बल्कि उन हजारों छोटे दुकानदारों, ढाबा चलाने वालों और मध्यमवर्गीय परिवारों के पेट पर लात है जो पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। भाजपा सरकार अब जनता की जेब से नहीं, बल्कि उनके बच्चों के मुंह से निवाला छीनने पर उतारू है।" "एसी कमरों में बैठी केंद्र की मोदी सरकार का तानाशाही फैसले लेने का रवैया शर्मनाक है" ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी पार्टी यह भी बताना चाहती है कि केंद्र की सरकार पूंजीपतियों की तिजोरियां भरने के लिए आम जनता का खून चूस रही है। आम आदमी पार्टी सागर जिला इकाई ने चेतावनी दी कि "अगर यह बेतहाशा वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो आज तो सिर्फ शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से आम आदमी की आवाज़ केंद्र सरकार तक पहुचा रहे है पर, आने वाले समय में सागर का हर कोना आंदोलित होगा। हम भाजपा के नेताओं को जनता के बीच जाकर जवाब देने लायक नहीं छोड़ेंगे।" *अंत में आम आदमी पार्टी सागर जिला इकाई कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार से अनुरोध करती है कि इस तरह केंद्र की तानाशाही जन विरोधी सरकार के फैसले को वापस लेने के लिए मजबूर करें ताकि देश का गरीब मध्यम परिवार/छोटे व्यापारी/दुकानदार आज की इस महंगाई के दौर में दो जून की रोटी तो सुकून से खाकर जीवन यापन कर सके..* इस दौरान आम आदमी पार्टी स्टेट जॉइंट सेक्रेट्री रामसेवक पवार,जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह,ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कुर्मी,संगठन मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राजपूत,एससी विंग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अहिरवार,जिला उपाध्यक्ष एसके खत्री,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी,जिला सह सचिव लक्ष्मीकांत राज,जिला सह सचिव ज्योतिष सोनी,प्रशांत पवार आदि साथी शामिल रहे.. निवेदक *इंजी डीके सिंह(जिलाध्यक्ष)* हर्षित गुप्ता जिला सोशल सहमीडिया प्रभारी *आम आदमी पार्टी, सागर,मप्र*1
- लोकल न्यूज बीना लोकेशन बीना जिला सागर मध्य प्रदेश रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, क्रूज हादसे को बताया प्रशासनिक विफलता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी एंकर: बरगी डेम क्रूज हादसे को लेकर बीना में कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। सर्वोदय चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहन यादव और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस नेता श्याम व्यास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर हल्की झड़प भी हुई, लेकिन अंततः कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हादसे को प्रशासनिक विफलता बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान बीपी नायक, अनुराग ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह ठाकुर,अजय ठाकुर,प्रमोद राय, अशोक परिहार, मोतीलाल अहिरवार, उमा नवैया, महेंद्र नवैया, राजाराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकल न्यूज बीना लोकेशन बीना जिला सागर मध्य प्रदेश रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना की सड़कों पर उतरी कांग्रेस, क्रूज हादसे को बताया प्रशासनिक विफलता, सरकार के खिलाफ नारेबाजी एंकर: बरगी डेम क्रूज हादसे को लेकर बीना में कांग्रेस का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला। सर्वोदय चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मोहन यादव और भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस नेता श्याम व्यास के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर हल्की झड़प भी हुई, लेकिन अंततः कांग्रेसियों ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हादसे को प्रशासनिक विफलता बताते हुए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। इस दौरान बीपी नायक, अनुराग ठाकुर, नरेंद्र सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह ठाकुर,अजय ठाकुर,प्रमोद राय, अशोक परिहार, मोतीलाल अहिरवार, उमा नवैया, महेंद्र नवैया, राजाराम अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आम आदमी पार्टी ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹993 की बढ़ोतरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। सागर में पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार पर 'दिनदहाड़े डकैती' का आरोप लगाया। AAP का कहना है कि यह वृद्धि छोटे दुकानदारों, ढाबा चलाने वालों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विनाशकारी है।3
- मध्य प्रदेश के बरगी डैम हादसे में 13 लोगों की मौत के विरोध में बीना में युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला जलाकर घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।1
- मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री ने सागर में किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने खरीदी और तुलाई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कमियों को परखा।1
- मध्य प्रदेश के बीना में युवा कांग्रेस ने जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए पर्यटन मंत्री की तत्काल बर्खास्तगी और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- खबर जिला सागर से। लोकेशन,,,,, बीना। बीना में आज युवा कांग्रेस ने जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 30 अप्रैल को नर्मदा नदी में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग का एक क्रूज़ डूबने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी घटना के विरोध में, हादसे के 6 दिन बाद, बीना के सर्वोदय चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री मोहन यादव के खिलाफ भी नारे लगाए गए और घटना को प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी का पुतला एक कार में रखकर सर्वोदय चौराहे तक लाए। पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन किया गया। हालांकि पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं की घेराबंदी के आगे पुलिस बेबस नजर आई। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्याम व्यास और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल रहे। सभी ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। हरिकृष्ण सोनी एडिटर इन चीफ, जिला सागर। वंदेभारत लाइव टीवी न्यूज़1
- मध्य प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रायसेन जिले के उपार्जन केंद्रों का अचानक दौरा किया। उन्होंने किसानों से बात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।4
- बीना नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर रैंकिंग के लिए गणेश वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया। नपाध्यक्ष लता सकवार और सीएमओ राहुल कौरव ने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर गीला-सूखा कचरा अलग करने की अपील की और शपथ भी दिलाई। इसका लक्ष्य जनभागीदारी से बीना को सर्वेक्षण में शीर्ष स्थान दिलाना है।1