Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेता जी के बेटे राज्यसभा जाएंगे या नहीं ऐसी खबरें बहुत हुईं, अब बात बिहार के उन युवाओं की हो जो 10-12 हज़ार की मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। नेता जी के बेटे राज्यसभा जाएंगे या नहीं ऐसी खबरें बहुत हुईं, अब बात बिहार के उन युवाओं की हो जो 10-12 हज़ार की मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं।
M.A.P NETWORK
नेता जी के बेटे राज्यसभा जाएंगे या नहीं ऐसी खबरें बहुत हुईं, अब बात बिहार के उन युवाओं की हो जो 10-12 हज़ार की मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। नेता जी के बेटे राज्यसभा जाएंगे या नहीं ऐसी खबरें बहुत हुईं, अब बात बिहार के उन युवाओं की हो जो 10-12 हज़ार की मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं।
More news from बिहार and nearby areas
- मेरठ में पुलिस से बोला हत्या का सुन भाई इसे निच्चे कर ले तुम तो हाफ मर्डर करोगे मेरा में फुल मर्डर कर लूंगा अपना, पानी भी पुलिस वालों से मंगाया बोला यह बता गाली किसने दी, देखिए फिर क्या हुआ1
- गणिनाथ बाबा के पूजा बहुत ही धूमधाम से कानू समाज में मनाया जाता हैं , यह पूजा केवल कानू समाज के लोग ही मनाते है1
- चैम्बर में गिरने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम नौतन। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत के वार्ड नंबर 3 में शनिवार संध्या एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में बने नाले के1
- कानू हलवाई समाज पश्चिम चंपारण की ओर से आज बेतिया के गुरुवलिया स्थित द रॉयल पैलेस विवाह भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जो समाज की एकता, परंपरा और संगठनात्मक मजबूती का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। पहली बार जिला स्तर पर आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह में पश्चिम चंपारण के साथ-साथ पूर्वी चंपारण से भी समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा आयोजन उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित कुमार गुप्ता ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी राहुल राज ने संभाली। समारोह की शुरुआत कानू हलवाई समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज को पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों और मुस्कान से सजा यह पल आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया। सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता और संचालक राहुल राज ने कहा कि यह आयोजन केवल होली मिलन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने बताया कि कानू हलवाई समाज द्वारा जिले में पहली बार इतने बड़े स्तर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है, जिससे समाज के लोगों में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार हुआ है। इस आयोजन से यह संदेश गया है कि संगठित समाज ही अपने अधिकार, सम्मान और विकास की राह को मजबूत कर सकता है। विवाह भवन के संचालक राजीव गुप्ता ने कहा कि समाज के उत्थान और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को एकजुट होकर आगे आना होगा। ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी संवाद, सहयोग और संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं। समारोह में वरीय समाजसेवी शंभु प्रसाद गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह, पूर्व प्रखंड प्रमुख चनपटिया कमलेश कुमार, पूर्व सभापति नगर निगम बेतिया जनक साह, पूर्व प्रत्याशी चनपटिया संतोष गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, डॉक्टर बृजकिशोर गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, नीरज गुप्ता, साधु गुप्ता, एमपी गुप्ता, अमरजीत गुप्ता, चंदन गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, गोविंद प्रसाद, अखिलेश राज, रिपुसूदन गुप्ता, उपेंद्र कुमार, सोनेलाल साह सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का संदेश गूंजता रहा। होली मिलन समारोह न केवल रंगों का पर्व रहा, बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक मजबूत मंच भी साबित हुआ। अंत में सभी ने भविष्य में ऐसे आयोजनों को और व्यापक स्तर पर करने का संकल्प लिया और भाईचारे के संदेश के साथ समारोह का समापन हुआ।1
- सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत हाइ-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य प्रोजेक्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। एग्जीबिशन में विभिन्न ब्रांच के छात्रों ने नवाचार, तकनीकी मॉडल और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल साइंस डे के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।1
- श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित कीं। बेतिया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा, "आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है।" मंत्री जी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।" कार्यक्रम में मंत्री जी ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक श्री राम सिंह जी ने भी जीविका दीदियों को सम्बोधित किया और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय श्री लाल बाबू उर्फ रविरंजन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1
- क्या जी आपको रंगीन बल्ब लेना है? तो आइये न मेरे दुकान पर1
- अदालत से मिली बड़ी राहत, दो दिन पहले अरविंद केजरीवाल शराब नीति मामले में1
- डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।1