logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी नहरपुल के समीप शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार पुत्र जियालाल निवासी ग्राम मुसायपुर, बिल्हौर (कानपुर नगर) अपने साढ़ू उमेश पुत्र रजऊ निवासी न्यूराज विषधन, रसूलाबाद (कानपुर देहात) के साथ बाइक से मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक परजनी नहरपुल के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर फिसलते हुए गिर गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी झींझक ले जाया गया। सीएचसी झींझक में तैनात चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं घटना की सूचना घायल शिवकुमार की बहन, के घर बान भेज दी गई हैं

5 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल परजनी नहरपुल के पास कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक, दो लोग गंभीर घायल मंगलपुर थाना क्षेत्र के परजनी नहरपुल के समीप शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार पुत्र जियालाल निवासी ग्राम मुसायपुर, बिल्हौर (कानपुर नगर) अपने साढ़ू उमेश पुत्र रजऊ निवासी न्यूराज विषधन, रसूलाबाद (कानपुर देहात) के साथ बाइक से मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक परजनी नहरपुल के पास पहुंची, तभी अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर फिसलते हुए गिर गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए, जिससे उनके हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सीएचसी झींझक ले जाया गया। सीएचसी झींझक में तैनात चिकित्सक डॉ. जे.पी. सिंह ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। वहीं घटना की सूचना घायल शिवकुमार की बहन, के घर बान भेज दी गई हैं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट पत्रकार आशू श्रीवास्तव कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को पुलिस ने पकड़ा
    1
    कानपुर देहात के सिकंदरा सूर्या होटल के पास हुयी मारपीट 
पत्रकार आशू श्रीवास्तव 
कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के सूर्या होटल के समीप एक मैज़िक चालक को तीन अज्ञात लोगो ने की मारपीट जिसमे दो लोग हुये फरार एक को  पुलिस ने पकड़ा
    user_Ashu Sriwastva
    Ashu Sriwastva
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिकंदरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड व रंगदारी वसूली के आरोपी को जरौली मोड़ से किया गिरफ्तार, दो मोबाइल समेत नकदी बरामद सिकंदरा थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, 1,600 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जरौली मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जरौली निवासी विनय कटियार के रूप में हुई है। बताया गया कि 23 जुलाई को वादी सहित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालित करने वाले तीन लोगों ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
    1
    सिकंदरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड व रंगदारी वसूली के आरोपी को जरौली मोड़ से किया गिरफ्तार, दो मोबाइल समेत नकदी बरामद
सिकंदरा थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, 1,600 रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे जरौली मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान जरौली निवासी विनय कटियार के रूप में हुई है।
बताया गया कि 23 जुलाई को वादी सहित ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालित करने वाले तीन लोगों ने साइबर फ्रॉड और रंगदारी वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'? 🚨 #Big_Breaking_News 🚨 🚨कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'?🚨 ➡️ #kanpurdehat में कानून सबके लिए बराबर क्यों नहीं? ➡️ @kanpurdehatpolसपा नेता नीरज गौर की 'परिवर्तन बाइक यात्रा' में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं।बाइकों पर जानलेवा स्टंटबाजी हुई। लेकिन प्रशासन मौन रहा! ➡️यही मुस्तैदी तब कहाँ थी?जब बसपा की रैली निकालने पर जितेंद्र सिंह गुड्डन पर तत्काल दो-दो थानों में FIR दर्ज कर दी गई थी।नियमों का उल्लंघन दोनों जगह हुआ,फिर कार्रवाई में यह भेदभाव क्यों? ➡️क्या सत्ता और रसूख देखकर कानून का डंडा चलता है?सड़क पर रसूखदारों की स्टंटबाजी आम जनता की जान से खिलवाड़ है। ➡️इस वीआईपी लापरवाही पर संज्ञान कब लिया जाएगा? 🚨 इसका #वीडियो_सोशल_मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।🚨
    1
    कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'?
🚨 #Big_Breaking_News 🚨
🚨कानपुर देहात प्रशासन का दोहरा रवैया: सपा की स्टंटबाजी पर 'मौन', बसपा की रैली पर 'एफआईआर'?🚨
➡️ #kanpurdehat में कानून सबके लिए बराबर क्यों नहीं?
➡️ @kanpurdehatpolसपा नेता नीरज गौर की 'परिवर्तन बाइक यात्रा' में खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ीं।बाइकों पर जानलेवा स्टंटबाजी हुई। लेकिन प्रशासन मौन रहा!
➡️यही मुस्तैदी तब कहाँ थी?जब बसपा की रैली निकालने पर जितेंद्र सिंह गुड्डन पर तत्काल दो-दो थानों में FIR दर्ज कर दी गई थी।नियमों का उल्लंघन दोनों जगह हुआ,फिर कार्रवाई में यह भेदभाव क्यों?
➡️क्या सत्ता और रसूख देखकर कानून का डंडा चलता है?सड़क पर रसूखदारों की स्टंटबाजी आम जनता की जान से खिलवाड़ है।
➡️इस वीआईपी लापरवाही पर संज्ञान कब लिया जाएगा?
🚨 इसका #वीडियो_सोशल_मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।🚨
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    23 hrs ago
  • औरैया में मुहम्मदी कोचिंग सेंटर में आयोजित हुई दीनी महफिल, हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब ने तालीम पर दिया जोर औरैया। शहर के एक हाफिज जामे रशीदा के पास स्थित मुहम्मदी कोचिंग सेंटर में एक शानदार दीनी व इल्मी महफिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रहमानिया नक्शबंदिया, गंज मुरादाबाद शरीफ उन्नाव, उत्तर प्रदेश के सज्जादा नशीन हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब क़िब्ला ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में हज़रत के शहर आगमन पर कारी आरिफ रहमानी एवं अन्य उलमा-ए-किराम ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। दूर-दराज़ से आए हाफिजों और कारी साहिबान ने नात-ए-पाक पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपने खिताब में हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब क़िब्ला ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा तालीम दिलाएं, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे आगे चलकर अपने परिवार, समाज और मुल्क का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दीनी और दुनियावी दोनों तरह की शिक्षा हासिल करने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकता है। कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।यदि चाहें, इस मौके पर कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमस चिश्ती, हाफिज कलीम,
    1
    औरैया में मुहम्मदी कोचिंग सेंटर में आयोजित हुई दीनी महफिल, हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब ने तालीम पर दिया जोर
औरैया। शहर के एक हाफिज जामे रशीदा के पास स्थित मुहम्मदी कोचिंग सेंटर में एक शानदार दीनी व इल्मी महफिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रहमानिया नक्शबंदिया, गंज मुरादाबाद शरीफ उन्नाव, उत्तर प्रदेश के सज्जादा नशीन हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब क़िब्ला ने विशेष रूप से शिरकत की।
कार्यक्रम में हज़रत के शहर आगमन पर कारी आरिफ रहमानी एवं अन्य उलमा-ए-किराम ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। दूर-दराज़ से आए हाफिजों और कारी साहिबान ने नात-ए-पाक पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
अपने खिताब में हज़रत अल्लामा पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब क़िब्ला ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा तालीम दिलाएं, क्योंकि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बच्चे आगे चलकर अपने परिवार, समाज और मुल्क का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने दीनी और दुनियावी दोनों तरह की शिक्षा हासिल करने पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकता है।
कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।यदि चाहें, 
इस मौके पर कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमस चिश्ती, हाफिज कलीम,
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • up dairy business loan apply 2026 | nand baba dugdh mission अगर आप UP Dairy Business Loan Apply 2026 करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में नन्द बाबा दुग्ध मिशन और अन्य डेयरी योजनाओं के माध्यम से बैंक लोन व सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है। � Nand Baba Dugdh Mission +1 आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़: आधार कार्ड पैन कार्ड निवास प्रमाण पत्र बैंक पासबुक पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर डेयरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भूमि/शेड से संबंधित दस्तावेज़ (यदि लागू हो) कैसे आवेदन करें: नन्द बाबा दुग्ध मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। पात्र योजना चुनें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन जमा करें। सत्यापन के बाद बैंक से लोन प्रक्रिया पूरी होगी। � Nand Baba Dugdh Mission +1 आधिकारिक वेबसाइट: नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल⁠� उत्तर प्रदेश डेयरी विकास विभाग⁠�
    1
    up dairy business loan apply 2026 | nand baba dugdh mission 
अगर आप UP Dairy Business Loan Apply 2026 करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में नन्द बाबा दुग्ध मिशन और अन्य डेयरी योजनाओं के माध्यम से बैंक लोन व सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है। �
Nand Baba Dugdh Mission +1
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
निवास प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
डेयरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट
भूमि/शेड से संबंधित दस्तावेज़ (यदि लागू हो)
कैसे आवेदन करें:
नन्द बाबा दुग्ध मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
पात्र योजना चुनें।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन जमा करें।
सत्यापन के बाद बैंक से लोन प्रक्रिया पूरी होगी। �
Nand Baba Dugdh Mission +1
आधिकारिक वेबसाइट:
नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल⁠�
उत्तर प्रदेश डेयरी विकास विभाग⁠�
    user_Maneesh Kumar
    Maneesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की। ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सार्वजनिक मंदिर पर कथित झंडा लगाने व ताला डालने से तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति
कानपुर देहात। जनपद के कुडावल गांव स्थित एक सार्वजनिक मंदिर पर कथित तौर पर भीम आर्मी का झंडा लगाने और मंदिर में ताला डालने की घटना के बाद शुक्रवार को गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों से वार्ता की।
ग्रामीणों के अनुसार, यह मंदिर करीब 70 वर्ष पुराना है, जिसका हाल ही में जनसहयोग से जीर्णोद्धार कराया गया था। शुक्रवार सुबह मंदिर के पास लगी स्ट्रीट लाइट पर कथित तौर पर एक झंडा लगा मिला। वहीं मंदिर के मुख्य द्वार पर ताला लगा होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों के साथ बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने ताला खोलने के बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित मंदिर सार्वजनिक है और सभी समाज के लोगों को यहां पूजा-अर्चना का समान अधिकार प्राप्त है। अधिकारियों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।
मामले में मोनू राठौर उर्फ राजेंद्र राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रभारी तहसीलदार जितेंद्र कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संबंधित लोगों से पूछताछ जारी है और गांव में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.