Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाशिवरात्रि स्पेशल सीरीज़ by- Jashpur Time लोकेश्वर महादेव मंदिर बनगाँव बी पत्थलगांव, जशपुर @jashpurtimes महाशिवरात्रि स्पेशल सीरीज़ by- Jashpur Time सीरीज़04 लोकेश्वर महादेव मंदिर बनगाँव बी पत्थलगांव, जशपुर @jashpurtimes
Ibnul khan
महाशिवरात्रि स्पेशल सीरीज़ by- Jashpur Time लोकेश्वर महादेव मंदिर बनगाँव बी पत्थलगांव, जशपुर @jashpurtimes महाशिवरात्रि स्पेशल सीरीज़ by- Jashpur Time सीरीज़04 लोकेश्वर महादेव मंदिर बनगाँव बी पत्थलगांव, जशपुर @jashpurtimes
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- पहला दिन1
- तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन अंबिकापुर । जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम, पी.जी. कॉलेज मैदान, बैडमिन्टन हॉल एवं सेंट जेवियर स्कूल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। 10 से 12 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता का समापन समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र लखपाले रहे। कार्यक्रम में एम.आई.सी. सदस्य मनीष सिंह (नगर पालिक निगम, अंबिकापुर), विशिष्ट अतिथि बालनाथ यादव (विधायक प्रतिनिधि), बाली चरण यादव (मण्डल अध्यक्ष), आर. जे. पाण्डेय (प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज) एवं मीरा साहू (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राम कुमार सिंह, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण द्वारा दिए गए स्वागत उद्बोधन से हुई। इस अवसर पर देवेन्द्र सिन्हा, विकास सिंह, ए.डी. दिवान, राजेश प्रताप, पी.टी.आई., सुमित, अमर एवं प्रदीप सहित अन्य खेल अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद थे। मंच का कुशल संचालन राकेश मिश्रा एवं सुनीता दास द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं जैसे 100, 200 व 400 मीटर दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद और रिले रेस के साथ-साथ तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इस खेल महाकुंभ में कुल 941 पुरुष एवं 802 महिला खिलाड़ियों सहित 100 कोच, मैनेजर और निर्णायकों ने शिरकत की। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल परिधान, आवास, भोजन तथा यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। पुरस्कारों की घोषणा करते हुए बताया गया कि व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमशः ₹2000, ₹1500 एवं ₹1000 तथा टीम खेलों में क्रमशः ₹4000, ₹3000 एवं ₹2000 की नगद राशि सीधे बैंक खातों में ऑनलाइन अंतरित की जाएगी। समापन समारोह के अंत में मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।1
- कौन कौन आए हो कमेंट करके बताओ1
- barsaat ke ghar kaise girta hai video dekhe1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- आस्था और उल्लास के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से गुलजार रहे। जानकारी देते हुए रात के आठ बजे बताया गया कि देर शाम तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर चुके थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के पट खुले, 'हर-हर महादेव' और 'ओम नमः शिवाय' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रेमनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में बनारस और कानपुर से आए 'मां अन्नपूर्णा झांकी ग्रुप' के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों और प्रस्तुति के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव बारात प्रेमनगर से शुरू होकर बस स्टैंड, सोहन चौक और एम.एल.ए. रोड होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर बारात का स्वागत किया। दुर्गा मंदिर परिसर में मातृशक्ति एवं केंद्रीय महाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चैनपुर थाना के जवान जगह-जगह तैनात रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का यह पर्व चैनपुर में आस्था, उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।4
- लोकेश्वर महादेव को विधायक गोमती साय की सौगात विकसित करने 20 लाख की घोषणा महाशिवरात्रि सीरीज़ 051
- mananiy CM mahoday Vishnu Dev Sahay 530 karod ka saugat De Gaye men part ko Vikas ke liye paryatan Sthal banane ke liye1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1