*खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, स्ट्रीट फूड विक्रेताओं एवं फल विक्रेताओं हेतु दिशा-निर्देश जारी* जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विगत दिनों विभिन्न समाचार माध्यमों में गुपचुप/पानीपुरी जैसे खाद्य पदार्थों के सेवन से फूड पॉइजनिंग के मामले सामने आने के पश्चात यह कदम उठाया गया है। झारखंड के कई जिलों में खाद्य जनित बीमारियों की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं (गुपचुप, पानीपुरी, चाट, फास्ट फूड, ठेला विक्रेता आदि) को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। *जारी मुख्य निर्देश इस प्रकार हैं* 📍खाद्य सामग्री तैयार करने में केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें। 📍खाद्य व्यवसाय के लिए अनिवार्य रूप से फूड लाइसेंस प्राप्त करें। 📍खाद्य सामग्री जैसे मसाला, आलू, चटनी आदि शुद्ध एवं सुरक्षित रखें। 📍ग्राहकों को परोसते समय दस्ताने (ग्लव्स) का उपयोग करें। 📍व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे साफ कपड़े, एप्रन, मास्क एवं कैप का उपयोग अनिवार्य करें। 📍खाद्य पदार्थों को ढककर रखें एवं दुकान/परिसर की नियमित सफाई सुनिश्चित करें। 📍बासी या खराब खाद्य सामग्री का तुरंत निस्तारण करें। केवल ताजा एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री का ही विक्रय करें। 📍खाद्य रंग एवं अन्य सामग्री का प्रयोग FSSAI मानकों के अनुरूप ही करें। 📍पैक्ड खाद्य सामग्री पर लाइसेंस नंबर, निर्माण तिथि एवं अन्य विवरण अंकित करना अनिवार्य है। 📍निरीक्षण के दौरान नमूना जांच हेतु लिया जाएगा, दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। *फल विक्रेताओं के लिए विशेष निर्देश* 📍फलों को पकाने हेतु कैल्शियम कार्बाइड जैसे हानिकारक रसायनों का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/विक्रेताओं पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी विक्रेताओं से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

- ट्रैफ़िक रूल पालन नहीं करने वालों पर चला चलान का डंडा.... एक संदेश जनता के नाम... #Hbnews24 #international #bachpn #bachpanplyschool #JharkhandNews #jharkhand #LocalNews #shortsvideos #ramnavami #hazaribagh #news Hemant Soren Manish Jaiswal BJP Jharkhand Narendra Modi India TV Everyone Products Adani Group Information & Public Relations Department, Government of Bihar NTPC Limited1
- स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल स्कॉर्पियो के डर से पुलिया के नीचे गिरा टोटो, आठ महिला सवार घायल1
- बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी बोकारो में 47 किलो गांजा बरामद, बिहार भेजने की थी तैयारी1
- टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, एजाज आलम और रवि सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे -- -- आज होगा टूर्नामेंट का महामुकाबला -- सेमीफाइनल और फाइनल का होगा रोमांचक खेल -- हजारीबाग। हजारीबाग प्रेस क्लब में आयोजित टीपी शाद्वाल मेमोरियल कैरम टूर्नामेंट के तहत सोमवार को प्री क्वार्टर फाइनल एवं क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। टूर्नामेंट के रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में प्रदीप सिन्हा बनाम सितेश तिवारी, सुमन सिन्हा बनाम अपराजिता पांडे, प्रदीप पाठक बनाम अर्जुन टुडू, रूपांशु बनाम फैज अनवर, कलाम खान बनाम रवि सिंह, अनुज सिन्हा बनाम कुणाल सिंह, एजाज आलम बनाम रवि शर्मा तथा सुशांत सोनी बनाम विवेक सिंह के बीच मुकाबले खेले गए। प्री क्वार्टर फाइनल में विजयी खिलाड़ियों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले कुणाल सिंह बनाम प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा बनाम रवि सिंह, प्रदीप पाठक बनाम विवेक सिंह तथा फैज अनवर बनाम एजाज आलम के बीच खेले जाने तय हुए। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए एजाज आलम और रवि सिंह ने अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। वहीं समाचार लिखे जाने तक दो अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे थे। शेष दो सेमीफाइनलिस्ट खिलाड़ियों के नाम परिणाम घोषित होने के बाद तय किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबला मंगलवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों के बीच खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।2
- झारखंड के हजारीबाग जिले में इचाक के पास एक अनियंत्रित टोटो 20 फीट गहरे नाले में जा गिरी, जिससे उस पर सवार आठ महिलाएं घायल हो गईं। शादी की खरीदारी करने जा रही इन महिलाओं में से एक की हालत गंभीर है, जिसे आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।1
- देर रात झारखंड के एक हाईवे पर 9 वाहन आपस में टकरा गए। इस भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।1
- हजारीबाग नगर निगम में चारों ओर कूड़ा-कचरा पसरा है, जिससे सफाई व्यवस्था शून्य दिख रही है। नागरिक चार गुना होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद गंदगी से जूझ रहे हैं, जबकि सफाई सिर्फ उपायुक्त और सांसद के आसपास ही होती है। इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” — “जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में झारखंड की स्थानीय भाषाओं को प्रमुखता मिलनी चाहिए।” —1