Shuru
Apke Nagar Ki App…
दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥ परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥ करुणा, मर्यादा और अनुपम सौंदर्य के साक्षात स्वरूप प्रभु श्री रामलला सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है। सियावर रामचन्द्र की जय।
Sapna thakur
दसरथ पुत्रजन्म सुनि काना। मानहुँ ब्रह्मानंद समाना॥ परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥ करुणा, मर्यादा और अनुपम सौंदर्य के साक्षात स्वरूप प्रभु श्री रामलला सभी को सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, यही प्रार्थना है। सियावर रामचन्द्र की जय।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अंतर्गत पूरे बैसन मजरे कसारी गांव से एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जहां एक व्यक्ति ने गांव के दबंगों पर गाली-गलौज, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, गांव के कुछ दबंग लोग, जिनमें नाजिम पुत्र सईद भी शामिल हैं, जबरन विवाद उत्पन्न कर रहे हैं। विरोध करने पर वे गाली-गलौज करने के साथ मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। पीड़ित ने बताया कि उसे लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिसके कारण वह और उसका परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। इस संबंध में पीड़ित द्वारा थाना बाबा बाजार में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कोई गंभीर घटना घट सकती है। उसने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।1
- औरैया। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौरेरा (जनेतपुर) में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने एक व्यक्ति को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने जब पुलिस को सूचना दी, तो आरोप है कि पुलिस ने न केवल कार्रवाई करने में हीलाहवाली की, बल्कि पीड़ित का मोबाइल छीनकर घटना से संबंधित वीडियो भी डिलीट कर दिए। पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। क्या है पूरा मामला? ग्राम धौरेरा निवासी रेखा देवी ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि 25 मार्च 2026 को उनके मकान निर्माण को लेकर पारिवारिक विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी दौरान परिवार के ही जेठ धर्मेंद्र पुत्र आछेलाल, देवर ब्रजेन्द्र पुत्र आछेलाल और उनके साले रोहित पुत्र प्रहलाद (निवासी ग्राम बहलवापुर, थाना शिवली) ने एकराय होकर उनके पति के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति को लात-घूंसों, लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल रेखा देवी का आरोप है कि घटना के समय उन्होंने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस गांव के बाहर ही खड़ी रही और घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद जब वे स्वयं थाने पहुंचीं, तो वहां भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि मौके पर मौजूद चौकी पुलिस ने उनसे उनका मोबाइल छीन लिया और साक्ष्य के तौर पर मौजूद घटना का वीडियो डिलीट कर दिया। पीड़ित महिला ने अब मुख्यमंत्री से मामले में निष1
- 🚨 नगर निगम आगरा बना मूक दर्शक, खुले नालों में गिर रहा गौवंश 🐄 ⭕⭕⭕2
- उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना ताजगंज क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। एक जूता कारखाना संचालक की 8 वर्षीय मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव के टुकड़े आटे के कनस्तर में छिपा दिए गए। इस घटना के बाद आरोपी ने बच्ची के परिजनों के साथ उसकी तलाश में भाग लिया। लगभग 30 घंटे बाद बच्ची का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई, जिसके कारण परिजनों और स्थानीय निवासियों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। थाना ताजगंज गोबर चौकी सिद्धार्थ नगर के निवासी दिनेश ने बताया कि उनकी 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा 24 मार्च मंगलवार को अपराह्न 3 बजे से लापता थी। उसकी तलाश के लिए कई घंटों तक प्रयास करने के बाद रात 9 बजे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस टीम ने भी बच्ची की तलाश शुरू की, लेकिन रात भर की खोजबीन के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला। घटना के लगभग 30 घंटे बाद बुधवार को रात 8 बजे के आसपास उसका शव आटे के कनस्तर में टुकड़ों में मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार किराए के घर में रहने वाला सुनील ही निकला बच्ची का हत्यारा सुनील की एक्टिंग को देख पुलिस भी रह गई हैरान | Updated News- 26/ मार्च /26- AIN नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत ) #agra #agranews #ताजगंज1
- हरदोई में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में सपा प्रदेश सचिव Yadunandan Lal के विवादित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने भगवान Ram और माता कौशल्या को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष Babita Chauhan ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” जैसी सोच समाज में दोहरी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शब्दों के लिए माफी नाम की कोई जगह नहीं है और इस तरह की भाषा समाज और परिवार दोनों पर सवाल खड़े करती है। साथ ही उन्होंने Akhilesh Yadav को अपने नेताओं की सोच पर ध्यान देने की सलाह दी और दोषी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।3
- आगरा ब्रेकिंग!!! अफवाहो पर ध्यान ना दें... इजराइल और ईरान मे हो रहे युद्ध से आगरा मे किसी भी पम्प पर पेट्रोल और डिजल की कोई किल्लत नहीं है ना ही किसी पेट्रोल पम्प पर लम्बी- लम्बी कतारे है सुचारु रूप से भरपूर मात्रा मे पर्याप्त तेल हैं1
- Post by DURGESH1
- नारी शक्ति के सम्मान, संस्कार और सनातन मूल्यों के संरक्षण का प्रेरक संदेश देती यह पावन परंपरा समाज को श्रद्धा, सम्मान और समरसता के पथ पर अग्रसर करती है।1