रिठी गेहूं खरीदी केंद्र में हंगामा: किसान को फटकारने पर भड़के अन्नदाता, कटनी-दमोह मार्ग पर चक्का जाम कटनी जिले के रिठी गेहूं खरीदी केंद्र में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब एक किसान के गेहूं की तुलाई रोककर उसे दोबारा साफ कराने के निर्देश दिए गए। मौके पर पहुंची तहसीलदार द्वारा किसान को डांटने से नाराज़ किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। करीब देर तक यातायात प्रभावित रहा, बाद में प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। जिले में इन दिनों समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य जारी है। इसी क्रम में रिठी खरीदी केंद्र में एक किसान का गेहूं अमानक बताते हुए खरीदी करने से मना कर दिया गया। किसानों का आरोप है कि संबंधित किसान से गेहूं को दोबारा साफ और छनवाने के लिए कहा गया। किसानों ने बताया कि दोबारा साफ कराने के बाद भी गेहूं में महज 0.5 प्रतिशत ही कचरा निकला, बावजूद इसके खरीदी में देरी की जा रही थी। इसी दौरान निरीक्षण करने पहुंची तहसीलदार द्वारा किसान को फटकार लगाए जाने से वहां मौजूद किसान भड़क गए और विरोध शुरू कर दिया। गुस्साए किसानों ने रिठी के खेर माई के पास कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। सड़क पर ट्रैक्टर और वाहन खड़े कर किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चक्का जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। काफी समझाइश और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारु हो सका। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच की बात कह रहा है, लेकिन किसानों में खरीदी व्यवस्था को लेकर नाराज़गी साफ दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि किसानों की समस्याओं का समाधान प्रशासन कितनी जल्दी कर पाता है।

- मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सिहरा टोला आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। सहायिका की अनुपस्थिति में मासूमों को यह काम करना पड़ा, जो बाल अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। पहले भी बकरियों के साथ बच्चों के भोजन करने के मामले में विवादों में रहे इस केंद्र को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई पर फिर सवाल उठ रहे हैं।1
- हवाई एम्बुलेंस का दावा करने वाली मोहन सरकार ज़मीन पर भी एम्बुलेंस मुहैया नहीं करवा पा रही है! अशोकनगर में 15 साल की आदिवासी बिटिया की मौत के बाद शव को ले जाने के लिए मोहन यादव की सरकार एक एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा पाई। जिसके चलते परिजनों को हाथ में बिटिया का शव लेकर अस्पताल से घर जाना पड़ा। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार ने 2,000 एम्बुलेंस के लिए 900 करोड़ रुपये का बजट रखा है। क्या यह 900 करोड़ रुपये भी वल्लभ भवन के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए?1
- यह पेड़ कभी भी गिर सकता है । फिर भी फल दे रहा है । इसका नाम है - सीनियर सिटीजन ।1
- बरगी डैम क्रूज हादसा - मौत से जंग का मंजर । तेज हवाएं, उफनती लहरें और चारों तरफ सिर्फ चीख-पुकार। बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे का यह नया वीडियो बयां कर रहा है कि उस दिन कुदरत का कहर किस कदर टूटा था। आप देख सकते हैं कि कैसे पर्यटक अपनी आखिरी सांसों के लिए पानी की लहरों से लड़ रहे थे।1
- जिला कटनी। नाले पर कब्जा, अवैध प्लॉटिंग जारी: प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में महेश केवट और श्याम निषाद को सम्मानित किया। यह सम्मान पूरे निषाद समाज के लिए गर्व का क्षण है, जो उनकी समाज सेवा को दर्शाता है। दोनों को समाज के सम्मान, एकता और उत्थान में उनके प्रेरणादायक योगदान के लिए सराहा गया।3
- क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत बहोरीबंद में पशुपालक संगोष्ठी आयोजित कटनी जिले के बहोरीबंद क्षेत्र में पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “क्षीर धारा ग्राम योजना” के तहत एक विशेष पशुपालक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पशुपालकों ने भाग लिया, जहां उन्हें आधुनिक पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। बहोरीबंद में आयोजित इस संगोष्ठी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं की देखभाल, संतुलित आहार, टीकाकरण और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरी व्यवसाय को मजबूत करना और पशुपालकों की आय में वृद्धि करना रहा। “क्षीर धारा ग्राम योजना के माध्यम से पशुपालकों को तकनीकी जानकारी और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक तरीके अपनाकर बेहतर आय अर्जित कर सकें।” संगोष्ठी में मौजूद पशुपालकों ने भी योजना को लाभकारी बताते हुए शासन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं और पशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। --- कुल मिलाकर “क्षीर धारा ग्राम योजना” के तहत आयोजित यह संगोष्ठी पशुपालकों के लिए जानकारी और जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच साबित हुई, जिससे क्षेत्र में डेयरी व्यवसाय को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- कटनी जिले के रीठी तहसील मुख्यालय में तेज आंधी और बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जनहानि टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है।1
- ♦️इंदिरा नगर बारात पीड़ित कटनी♦️ 🔴 एडिशनल SP कटनी महोदय जी को ज्ञापन सौंपते हुए 🔴 ♦️इंदिरा नगर बारात पीड़ितों को न्याय दो न्याय दो ♦️ 🔴इस तरह की घटना ने कटनी पुलिस पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। आखिर और कितने दोनों तक आरोपी पुलिस कर्मियों के ऊपर कार्यवाही नहीं की जाएगी। 🔴1