असम,मुंबई और बंगाल से जुड़े साइबर ठग गिरफ्तार,85 लाख की ठगी का खुलासा सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे, बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।
असम,मुंबई और बंगाल से जुड़े साइबर ठग गिरफ्तार,85 लाख की ठगी का खुलासा सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक
सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस
टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे,
बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।
- रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पतंग मांझे के सम्बन्ध में व्यापारियों के साथ की गयी गोष्ठी आज दिनांक 04.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना कोतवाली परिसर में पतंग की मांझे (विशेषकर चाइनीज़ नायलॉन मांझा) के उपयोग, बिक्री एवं उससे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित व्यापारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि प्रतिबंधित पतंग मांझे का निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः अवैध है । चाइनीज़ नायलॉन मांझे से आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोटें लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं, प्रतिबंधित मांझे की बिक्री अथवा भंडारण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी एवं जनपद रामपुर को चाइनीज़ नायलॉन मांझा मुक्त बनाने के लिये उपस्थित व्यापारियों से सहयोग की अपील की गयी1
- थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।1
- सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के बरुई गांव निवासी भारतीय सेना के सुबेदार भूपेंद्र कुमार सिंह जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहादत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद का परिवार भी देशसेवा की मिसाल है—पिता पूर्व सैनिक थे और दोनों भाई सेना में सेवारत हैं। क्षेत्र को अपने वीर सपूत पर गर्व है। #SultanpurNews #IndianArmy #Martyr #Shaheed #NationFirst #SaluteToBrave #UPNews #BreakingNews #ArmyLife1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- जौनपुर जिले में एक युवक का गाड़ी पर स्टंट करते हुए राइफल लहराकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक संदीप कुमार बताया जा रहा है, जो थाना सरपतहा क्षेत्र के गैरवाह गांव का निवासी है। मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- शराब के नशे में झूमता हुआ व्यक्ति,, अम्बेडकरनगर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बरियावान बाजार के पास शराब ठेके पर ऐसे शराबियों का होता है एक्सीडेंट,, ब्यूरो रिपोर्ट वैभव सिंह ✍️1
- Slug :जूनियर बार पुरातन चुनाव शीतला प्रसाद की रिपोर्ट लोकेशन: प्रतापगढ़ Anchor : प्रतापगढ़ मे इनदिनों जूनियर बार एशोसिएसन पुरातन के चुनाव कि सरगर्मियां तेज हैं। बुधवार को महामंत्री पद पर संजय पाण्डेय को लेकर जिला बार और वक़ील परिषद में सामूहिक रूप से एक मत से मतदान कि अपील कि गई। इस दौरान अधिवक्ता शक्ति पीठ के संस्थापक आनंद प्रचण्ड नें अधिवक्ता हित में जोश भरते हुए बताया कि हम ऐसे व्यक्ति को महामंत्री बनाने जा रहें हैं जिसके परिवार का हमारा गहरा नाता है और सभी अधिवक्ता मुनिश्वर दत्त उपाध्याय कि प्रतिमा के समक्ष संजय पाण्डेय के लिए अधिवक्ता एकता को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष त्रिपाठी एवं इस्तियाक आदि अधिवक्ताओं आनंद प्रचण्ड को अधिवक्ताहित में 10 लाख कि राशि का सहयोग लाने के लिए शुभकामनायें दी। बाइट 1: आनंद प्रचंड 2: संतोष त्रिपाठी 3: इस्तियाक 4: संजय पाण्डेय1
- पट्टी क्षेत्र के सैफाबाद निवासी युवक 11000 के झटके से गंवा चुका है हाथ सर्जरी के लिए नहीं मिल पा रही मदद । पट्टी विकासखंड के सैफाबाद निवासी संतोष कुमार का आरोप है कि करीब 6 वर्ष पूर्व 11000 सप्लाई की चपेट में आ गया था। जिससे उसके दोनों हाथ कट गए। तब से वह दिव्यागता का जीवन जी रहा है। जिससे वह ऊब चुका है। उसकी पूरी दैनिक क्रिया दूसरों के सहारे टिकी हुई है। इस बीच उसे पता चला की सर्जरी से उसे कृत्रिम हाथ मिल सकता है। वह इसके लिए प्रयास शुरू किया तो दोनों हाथ की सर्जरी के लिए 20 लख रुपए का खर्च संभावित सामने आया। उसने बताया कि उसके पास थोड़ी सी जमीन है जिसे बेचकर भी सर्जरी करवा पाना संभव नहीं है। वह शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई पर कहीं मदद मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। पीड़ित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम समाजसेवियों से मदद की गुहार लगाई है। जिससे उसकी सर्जरी हो सके और वह दिव्यंका की जीवन से मुक्ति पा सके।1
- *जम्मू-कश्मीर: के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, जिस गुफा में छिपे हुए थे उसे सेना ने उड़ाया_* *04 फरवरी बुधवार 2026* *जम्मू-कश्मीर:* के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है। *सेना ने विस्फोट के जरिए गुफा को उड़ाया:* समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान शुरू किया। कल यानी 3 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को गोली लगी और वो साथी के साथ गुफा में छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुफा के हिस्से को धमाका कर उड़ा दिया। *सेना ने अभियान को ‘किया’ नाम दिया:* व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर CIF डेल्टा के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर खास अभियान को अंजाम दिया। एक सोची-समझी और कोऑर्डिनेटेड कार्रवाई के बाद 2 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, टैक्टिकल सटीकता और ऊंचे दर्जे की प्रोफेशनलिज्म देखने को मिली। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इलाका निगरानी में है।’1