Shuru
Apke Nagar Ki App…
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास पहुंचे इस दौरान देवास के भोपाल चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार माना और कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए जिसमें जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक भी ली
अमित शर्मा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास पहुंचे इस दौरान देवास के भोपाल चौराहे से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार माना और कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए जिसमें जिले से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक भी ली
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर। राजस्थान के जैसलमेर में सैन्य ड्यूटी के दौरान हुए हादसे में शहीद मेजर हाजमा आरिफ का अंतिम संस्कार रविवार को पूरे राज की सम्मान के साथ किया गया। पार्थिव शरीर को जेपी नगर मस्जिद लाया गया और वहां पर जनाजे की नमाज अदा करने के बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। इमली बाजार स्थित दाऊदी बोहरा कब्रिस्तान में उन्हें पूरे सैन्य राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द खाक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोग सम्मिलित थे।1
- सत्यनारायण पटेल ने माँ कामाख्या देवी के दरबार में टेका माथा देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए की विशेष प्रार्थना बिचोली मरदाना इंदौर इंदौर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण पटेल ने असम के प्रसिद्ध और पावन शक्तिपीठ माँ कामाख्या देवी के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चना की और माता रानी की पालकी यात्रा में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश तथा आमजन के कल्याण की कामना की। छात्रों के आंदोलनों, मुकदमों और दमन को लेकर सरकार को सदबुद्धि देने की कामना: माँ कामाख्या के दरबार में माथा टेकने के पश्चात सत्यनारायण पटेल ने वर्तमान राष्ट्रीय और सामाजिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने माँ भगवती से विशेष प्रार्थना की कि वे देश की सरकार को सद्बुद्धि प्रदान करें ताकि देश का अन्नदाता किसान, युवा और विद्यार्थी न्याय से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि आज देश का किसान अपनी मेहनत की उपज का वाजिब हक और न्याय मांग रहा है, युवा अपने भविष्य के लिए रोजगार की गुहार लगा रहे हैं और छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार व पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। छात्र आंदोलनों पर केस और प्रताड़ना: सत्यनारायण पटेल ने विशेष रूप से यह भी जोड़ा कि छात्रों पर आंदोलन के दौरान जो केस दर्ज हुए हैं और छात्रों को प्रताड़ित किया जा रहा है, उसमें भी सरकार को सद्बुद्धि दे ताकि छात्रों को परेशान न किया जाए। फर्जी मुकदमों की वापसी: उन्होंने मांग की कि देशभर में छात्रों पर जो भी मुकदमे लगाए जा रहे हैं, सरकार उन्हें वापस ले। दुर्भाग्यवश, उनकी जायज और लोकतांत्रिक आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें लाठियाँ, झूठे मुकदमे और शासकीय दमन का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों और देशहित को प्रभावित करने वाली ट्रेड डील जैसे गंभीर मुद्दों ने आज देशवासियों की नींद उड़ा दी है और हर नागरिक को चिंतित कर दिया है। किसानों की समस्याओं और खाद-संसाधनों को लेकर विशेष अर्जी: सत्यनारायण पटेल ने माँ कामाख्या से देश और प्रदेश के कृषि जगत के लिए भी विशेष आशीर्वाद मांगा। उन्होंने प्रार्थना की कि क्षेत्र में समय पर और भरपूर वर्षा हो, जिससे किसानों को खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बिजली और अन्य आवश्यक संसाधन सहज व समय पर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कामना की कि देश का हर किसान खुशहाल हो, उनकी फसलें लहलहाएँ, बंपर पैदावार हो और हर किसान परिवार का जीवन समृद्धि से परिपूर्ण रहे। अल्पवर्षा और खाद वितरण की नीति: पटेल ने कहा अभी प्रदेश में अल्पवर्षा से किसान परेशान हैं, और साथ ही सरकार की खाद वितरण की नीति तथा उनकी उपज को सही समय पर सही मूल्य पर न खरीदने की नीतियों ने किसान के जीवन को बहुत पीड़ादायक बना दिया है। उर्वरक की उपलब्धता: उन्होंने माँ भगवती से प्रार्थना की कि वे सरकार को सद्बुद्धि दें कि वह किसानों को सही समय पर खाद और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित करे। उपज का उचित दाम: किसानों की उपज का सही दाम मिले, ताकि उनके जीवन में सुख-समृद्धि आए और हमारा प्रदेश खुशहाल हो तथा हर नागरिक सुख-समृद्धि प्राप्त करे, ऐसी उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की है। अंत में श्री पटेल ने माँ से विनती की कि देश के समस्त किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों के जीवन में सुख, समृद्धि, सम्मान और सफलता का स्थाईवास हो। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपील की कि दमन और अन्याय की नीति को छोड़कर न्याय, संवेदनशीलता और जनहित की भावना को सर्वोपरि रखा जाए, ताकि देश एक बार फिर प्रगति और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ सके।1
- नमस्कार आप देख रहे हैं दिन भर के 10 बड़ी खबर कहां क्या हुआ कैसे हुआ सब कुछ आपके सामने1
- बीजेपी पार्टी की तरफ से धमकी दी जा रही अभिजीत दीपके सीजीपी संस्थापक अभिजीत दीपक को बीजेपी पार्टी धमकियां दे जा रही है1
- नम आंखों से इंदौर ने दी अपने वीर सपूत मेजर हमजा आरिफ को अंतिम विदाई इंदौर के वीर सपूत शहीद मेजर हमजा आरिफ को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए और नम आंखों से अपने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। तिरंगे में लिपटे शहीद को अंतिम सलाम देते हुए पूरा शहर "भारत माता की जय" और "मेजर हमजा आरिफ अमर रहें" के नारों से गूंज उठा।1
- देवास में मक्सी रोड स्थित विधायक निवास आनंद भवन पैलेस के सामने बारिश होते ही सड़क 'स्विमिंग पूल' बन जाती है। बताया जा रहा है कि नाले का प्राकृतिक बहाव मीठा तालाब की ओर जाता था, लेकिन रास्ता बाधित होने से पानी आगे नहीं निकल पा रहा और सड़क पर जमा हो रहा है। वाहन चालक परेशान हैं और सवाल उठ रहा है-जब विधायक निवास के सामने जल निकासी का यह हाल है, तो शहर के बाकी इलाकों की स्थिति क्या होगी?1
- *उज्जैन में युवक ने सल्फास खाकर की आत्महत्या, वीडियो में लगाए गंभीर आरोप1