logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टिकाणा सत बाबा मेहर शाह में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन कलानाैर ,13 फरवरी कलानाैर के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक केंद्र टिकाणा सत बाबा मेहर शाह में एक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रबुद्ध संतों और महात्माओं ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल किया। सम्मेलन की शुरुआत पावन भजनों और गुरुवाणी के पाठ से हुई। उपस्थित संतों ने मानवता, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस आध्यात्मिक समागम में न केवल स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लिया, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी सैकडों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मेहर शाह के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने पहुंचे व उन्होंने गुरु महाराज के श्री चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया । संतों ने अपने संबोधन में कहा कि "सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति और निस्वार्थ सेवा में निहित है।" उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। सत्संग की समाप्ति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर टिकाणा सत बाबा मेहर शाह कलानाैर गद्दी नशीन महंत बाबा ईश्वर शाह , महंत रामसुखदास , महंत हरपाल दास ,कमल जी महाराज जी सहित अनेको संत महात्मा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Kalanaur Reporter
Kalanaur Reporter
Local News Reporter कलानौर, रोहतक, हरियाणा•
4 hrs ago

टिकाणा सत बाबा मेहर शाह में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन कलानाैर ,13 फरवरी कलानाैर के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक केंद्र टिकाणा सत बाबा मेहर शाह में एक विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे प्रबुद्ध संतों और महात्माओं ने श्रद्धालुओं को अपने प्रवचनों से निहाल किया। सम्मेलन की शुरुआत पावन भजनों और गुरुवाणी के पाठ से हुई। उपस्थित संतों ने मानवता, शांति

07d198d3-e389-4f34-bd4e-beb24b989990

और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस आध्यात्मिक समागम में न केवल स्थानीय भक्तों ने हिस्सा लिया, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से भी सैकडों की संख्या में श्रद्धालु बाबा मेहर शाह के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने पहुंचे व उन्होंने गुरु महाराज के श्री चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया । संतों ने अपने संबोधन में कहा कि "सच्चा सुख ईश्वर की भक्ति और निस्वार्थ सेवा में निहित

5b8ea799-3196-4533-bebb-56cd460c194b

है।" उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। सत्संग की समाप्ति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर टिकाणा सत बाबा मेहर शाह कलानाैर गद्दी नशीन महंत बाबा ईश्वर शाह , महंत रामसुखदास , महंत हरपाल दास ,कमल जी महाराज जी सहित अनेको संत महात्मा गणमान्यजन उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • #कैसे मिलेगी कर के साथ स्कूटी फ्री और ₹25000 की छूट #देखिए पूरा वीडियो
    1
    #कैसे मिलेगी कर के साथ स्कूटी फ्री और ₹25000 की छूट #देखिए पूरा वीडियो
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Journalist भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • Bhiwani
    1
    Bhiwani
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • भिवानी नगर परिषद के(कच्चे) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। #LatestNews #viralvideo
    1
    भिवानी नगर परिषद के(कच्चे) कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पक्का नहीं किया गया। #LatestNews #viralvideo
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ने डे-केयर कैंसर सेंटर का ऑनलाइन किया उद्घाटन डे-केयर कैंसर सेंटर से सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव अब जिला में ही कैंसर रोगी को मिलेगा उपचार। 2 विधायक सुनील सांगवान ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश दिए
    1
    मुख्यमंत्री ने डे-केयर कैंसर सेंटर का ऑनलाइन किया उद्घाटन
डे-केयर कैंसर सेंटर से सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र में होगा बड़ा बदलाव
अब जिला में ही कैंसर रोगी को मिलेगा उपचार।
2
विधायक सुनील सांगवान ने सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को निर्देश दिए
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • बाढ़डा:- चरखी दादरी जिले के कुब्जा नगर गांव में किसान रामवीर पुत्र अनूप के खेत में बने मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा नकद हजारों रुपये जलकर राख हो गया, जबकि लाखों रुपये का घरेलू सामान और कीमती आभूषण भी नष्ट हो गए। तेज आग के कारण कई आभूषण पिघलकर खराब हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। दीवारें और छत भी बुरी तरह झुलस गईं। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद किसान व ग्रामीण फतेह सिंह, मास्टर अमर सिंह, रामकिशन, मोहित और जय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सके। ग्रामीणों ने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन को तुरंत राहत प्रदान करनी चाहिए।
    1
    बाढ़डा:-
चरखी दादरी जिले के कुब्जा नगर गांव में किसान रामवीर पुत्र अनूप के खेत में बने मकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा नकद हजारों रुपये जलकर राख हो गया, जबकि लाखों रुपये का घरेलू सामान और कीमती आभूषण भी नष्ट हो गए। तेज आग के कारण कई आभूषण पिघलकर खराब हो गए।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से खिड़कियां, दरवाजे, फर्नीचर, कपड़े सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल गया। दीवारें और छत भी बुरी तरह झुलस गईं।
गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
घटना के बाद किसान व ग्रामीण फतेह सिंह, मास्टर अमर सिंह, रामकिशन, मोहित और जय सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को उचित मुआवजा व आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सके। ग्रामीणों ने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऐसे में प्रशासन को तुरंत राहत प्रदान करनी चाहिए।
    user_Shiv Kumar
    Shiv Kumar
    Acupuncture clinic दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • जुलाना: क्षेत्र के मालवी गांव के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 158 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भैणी महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालवी गांव के आसपास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। फोटो केप्शन: 12 जुलाना 01: पुलिस ​गिरफ्त में आरोपी युवक।
    1
    जुलाना: क्षेत्र के मालवी गांव के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 158 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान भैणी महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मालवी गांव के आसपास एक युवक नशीला पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह गांजा कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
फोटो केप्शन:
12 जुलाना 01: पुलिस ​गिरफ्त में आरोपी युवक।
    user_पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    पानीपत क्रांति न्यूज़ पानीपत क्रांति न्यूज़
    Court reporter Jhajjar, Haryana•
    3 hrs ago
  • कलानौर 12 फरवरी, वाल्मीकि सेवा समिति बड़ा पान्ना कलानाैर द्वारा स्थानीय वाल्मीकि आश्रम निगाना मोड़ कलानाैर में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई । कार्यक्रम में संत महात्माओं व कांग्रेस युवा नेता आशीष सिंधु सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की व गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर भजन, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
    4
    कलानौर 12 फरवरी, 
वाल्मीकि सेवा समिति बड़ा पान्ना कलानाैर द्वारा स्थानीय वाल्मीकि आश्रम निगाना मोड़ कलानाैर में महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई । कार्यक्रम में संत महात्माओं व कांग्रेस युवा नेता आशीष सिंधु सहित  अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की व गुरु महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । 
इस अवसर पर भजन, कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
    user_Kalanaur Reporter
    Kalanaur Reporter
    Local News Reporter कलानौर, रोहतक, हरियाणा•
    21 hrs ago
  • #एडवोकेट रजत कलशन के स्थान पर अब उनकी पत्नी सुनीता कलसन लड़ेगी बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा का चुनाव
    1
    #एडवोकेट रजत कलशन के स्थान पर अब उनकी पत्नी सुनीता कलसन लड़ेगी बार कौंसिल पंजाब एंड हरियाणा का चुनाव
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Journalist भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • अपनी मांगों को लेकर एकजुट मजदूर-कर्मचारी, देशभर में प्रदर्शन जाने क्या है पूरा मामला #भिवानीन्यूज़
    1
    अपनी मांगों को लेकर एकजुट मजदूर-कर्मचारी, देशभर में प्रदर्शन जाने क्या है पूरा मामला #भिवानीन्यूज़
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.