'सहयोग शिविर' की सफलता हेतु पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न। जन-शिकायतों का होगा त्वरित निपटारा। बिहार सरकार की महात्वाकांक्षी योजना 'सहयोग शिविर' के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं के डिजिटल समाधान हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर के वरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य से आए वरीय पदाधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम ने किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय पदाधिकारी पूर्णेन्दु, रामानुज प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक।शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने 'सहयोग पोर्टल' की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि किस प्रकार हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को दर्ज करना है और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। मास्टर ट्रेनर्स ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया: 30 दिनों के भीतर समाधान: पोर्टल पर दर्ज किसी भी परिवाद का निवारण 30 दिनों के अंदर कर आवेदक को सूचित करना अनिवार्य है। प्रत्येक माह शिविर का आयोजन: हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले 'सहयोग शिविर' की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय समन्वय: विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करें। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में जिला के सभी प्रमुख विभागों के नोडल पदाधिकारी, तकनीकी सहायक और आईटी मैनेजरों ने हिस्सा लिया।
'सहयोग शिविर' की सफलता हेतु पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न। जन-शिकायतों का होगा त्वरित निपटारा। बिहार सरकार की महात्वाकांक्षी योजना 'सहयोग शिविर' के प्रभावी क्रियान्वयन और आम जनता की समस्याओं के डिजिटल समाधान हेतु समाहरणालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर के वरीय अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व राज्य से आए वरीय पदाधिकारियों और जिला प्रशासन की टीम ने किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय पदाधिकारी पूर्णेन्दु, रामानुज प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता राजीव कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता सह जिला लोक।शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिला स्तरीय अन्य विभागों के पदाधिकारियों ने 'सहयोग पोर्टल' की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। प्रशिक्षण के दौरान
अधिकारियों को बताया गया कि किस प्रकार हेल्पलाइन नंबर 1100 और सहयोग पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को दर्ज करना है और उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना है। मास्टर ट्रेनर्स ने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया: 30 दिनों के भीतर समाधान: पोर्टल पर दर्ज किसी भी परिवाद का निवारण 30 दिनों के अंदर कर आवेदक को सूचित करना अनिवार्य है। प्रत्येक माह शिविर का आयोजन: हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को आयोजित होने वाले 'सहयोग शिविर' की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय समन्वय: विभागीय नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करें। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में जिला के सभी प्रमुख विभागों के नोडल पदाधिकारी, तकनीकी सहायक और आईटी मैनेजरों ने हिस्सा लिया।
- तमिलनाडु के सीएम विजय ने शपथ लेते समय सेल्फी खींचने लगे1
- सुगौली के सिसवनिया में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार जैलो ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बिहार को लेकर एक बेहद गंभीर धमकी सोशल मीडिया पर सामने आई है। इस संदेश में 'ना ज़मीन मिलेगी, ना कफन' कहकर सीधा चेतावनी दी गई है, जिससे राज्य में हड़कंप मच गया है।1
- बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे विकास वैभव चौक के पास एक विशाल अजगर और सियार के बीच खौफनाक संघर्ष छिड़ गया। अजगर ने सियार को अपनी मजबूत पकड़ में जकड़ लिया था, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ और हिम्मत से उसकी जान बचाई गई। इस रोमांचक घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- फर्रुखाबाद में महिलाओं पर पुलिस बर्बर तरीके से लाठी भांज रही है, 9 मई को राजेपुरा में एक बीस वर्षीय युवक की नाले में लाश मिली थी, जिसके बाद परिजनों ने पास की शराब की दुकान पर हंगामा किया पुलिस आई जबरन शव ले जाने लगी इस बीच परिजनों में पुलिस पर पथराव कर दिया कल फिर पुलिस उसी सिलसिले में आई थी गुस्साए परिजनों से मुठभेड़ हो गई, दोनों तरफ़ से कई लोग घायल है । शराब के ठेके ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू कलह, बेवजह झगड़ा का कारण है, ग्रामीण परेशान है लेकिन सरकार मस्त है ।1
- लौकी के पौधे से गोंद निकलने और सुखने पर किसान भाईयो को वैज्ञानिक तकनीक अपनाने हेतु अपील ।। लौकी के तने से गोंद जैसा चिपचिपा पदार्थ निकलकर पौधा सुख रहा है, जो गुम्मी स्टेम ब्लाइट रोंग का मुख्य लक्षण है। कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अभिषेक प्रताप सिंह ने घोड़ासेमरा के श्री रामदेव प्रसाद के प्रक्षेत्र का भ्रमण किया और बताया कि इस बीमारी से उत्पादन पर विपरीत प्रभाव पड़ता हैं जो 50 से 80 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता हैं जो पौधे 50% से अधिक सूख गए हैं, उन्हें जड़ सहित उखाड़कर खेत से बाहर ले जाकर नष्ट करें। खेत में न छोड़ें, क्योंकि रोग फैलता है। डॉ सिंह ने बताया कि इसके उपचार हेतु एजॉक्सट्रोबिन 18.2% एवं डाईफेनोकोनाजोल 11.4% जो अतः प्रवाही फफूंदनासक है का छिड़काव 1 ग्राम प्रति लीटर के हिसाब से शाम के समय करना चाहिए पुनः एक सप्ताह बाद इसे दोहराना चाहिए इसके अलावा कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50% WP @ 3 ग्राम प्रति लीटर पानी में घोलकर तने के निचले हिस्से और जड़ क्षेत्र में ड्रेंचिंग करें। और 10-12 दिन बाद दोहराएं। यदि तने में छेद दिखे तो प्रोफेनोफॉस 50% EC @ 2 मि.ली./लीटर या थायमेथोक्साम 25% WG @ 0.5 ग्राम/लीटर पानी में घोलकर तने पर स्प्रे करें। बारिश होने पर खेत में पानी जमा न होने दें। नाली बनाकर अतिरिक्त पानी निकालें। तने के निचले हिस्से पर 3-4 इंच मिट्टी चढ़ाएं, इससे नई जड़ें निकलती हैं और पौधा बच जाता है। यूरिया की मात्रा कम करें। 1 लीटर पानी में 2 ग्राम पोटैशियम नाइट्रेट घोलकर 7 दिन के अंतराल पर 2 बार स्प्रे करें। जो पौधों का प्रतिरोधकता बढ़ाता है। अगली फसल में बीज को ट्राइकोडर्मा 4 ग्राम/किलो बीज अथवा कार्बेंडाजिम 50 % WP 2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित करके बोएं। फसल चक्र अपनाएं लगातार लौकी न लगाएं ,जल निकासी का उपाय करें एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। फसल पर दवा का छिड़काव शाम को करें और फूल आने पर मधुमक्खियों को बचाने के लिए दवा न छिड़कें। इस अवसर पर केंद्र के इकबाल कुमार, कमलेश कुमार, किसानों में नीतीश कुमार सहित अन्य किसान उपस्थित थे।2
- कुशीनगर के तामकुही राज इलाके में पिछले 10 दिनों से एक बिजली ट्रांसफार्मर गिरा पड़ा है। इसके चलते कई गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी और दैनिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।1
- पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के एक मध्य विद्यालय में कुल 1800 छात्रों ने दाखिला लिया है। इनमें 900 छात्राएं शामिल हैं, जो इलाके में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है।1