logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ज्वाला धाम उचेहरा से निकला ऐतिहासिक जवारा जुलूस, आस्था का उमड़ा सैलाब आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम, मां ज्वाला के दरबार में उमड़ी श्रद्धा उमरिया 29 Mar 26 03:51 PM उमरिया - उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध मां ज्वाला धाम उचेहरा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर नजर आया। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने मां ज्वाला के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर में 9 दिनों तक मां की सेवा में लीन रहकर महाराज जी द्वारा गोद में जवारे बोए गए। इस दौरान उन्होंने न तो अन्न ग्रहण किया और न ही जल, बल्कि पूरी निष्ठा, तप और समर्पण के साथ मां की उपासना में दिन-रात लगे रहे। उनकी अटूट आस्था और श्रद्धा मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक अद्भुत और दर्शन योग्य दृश्य बनी रही। महाराज जी द्वारा अपने नगर, जिला और प्रदेश के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं के परिवारों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए मां ज्वाला से प्रार्थना की गई, जिसने पूरे वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर से निकला जवारा जुलूस सीधे विसर्जन स्थल पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ जवारों का विसर्जन किया गया। जुलूस के दौरान अपने सिर पर जवारे धारण किए बच्चे, महिलाएं और युवा नंगे पांव आस्था के साथ शामिल हुए, जो श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। मां काली के नेतृत्व में निकाली गईं अनेक भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों की भव्यता ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की उपासना और कन्या पूजन के पश्चात निकाला गया यह जवारा जुलूस आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

14 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago
e7fe841e-1815-4f7e-ad7a-216e254822e0

ज्वाला धाम उचेहरा से निकला ऐतिहासिक जवारा जुलूस, आस्था का उमड़ा सैलाब आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम, मां ज्वाला के दरबार में उमड़ी श्रद्धा उमरिया 29 Mar 26 03:51 PM उमरिया - उमरिया जिले के नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध मां ज्वाला धाम उचेहरा में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र भक्ति में सराबोर नजर आया। प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे भक्तों ने मां ज्वाला के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। मंदिर में 9 दिनों तक मां की सेवा में लीन रहकर महाराज जी द्वारा गोद में जवारे बोए गए। इस दौरान उन्होंने न तो अन्न ग्रहण किया और न ही जल, बल्कि पूरी निष्ठा, तप और समर्पण के साथ मां की उपासना में दिन-रात लगे रहे। उनकी अटूट आस्था और श्रद्धा मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए एक अद्भुत और दर्शन योग्य दृश्य बनी रही। महाराज जी द्वारा अपने नगर, जिला और प्रदेश के साथ-साथ सभी श्रद्धालुओं के परिवारों के सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन के लिए मां ज्वाला से प्रार्थना की गई, जिसने पूरे वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर से निकला जवारा जुलूस सीधे विसर्जन स्थल पहुंचा, जहां विधि-विधान के साथ जवारों का विसर्जन किया गया। जुलूस के दौरान अपने सिर पर जवारे धारण किए बच्चे, महिलाएं और युवा नंगे पांव आस्था के साथ शामिल हुए, जो श्रद्धा और विश्वास का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रहे थे। मां काली के नेतृत्व में निकाली गईं अनेक भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों की भव्यता ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नवरात्रि के नौ दिनों तक मां की उपासना और कन्या पूजन के पश्चात निकाला गया यह जवारा जुलूस आस्था, विश्वास और परंपरा का प्रतीक माना जाता है, जिसमें शामिल होकर श्रद्धालु पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    3
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • उमरिया--- •उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ •भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ •खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट •बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार •कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा •बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क •मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी
    1
    उमरिया---
•उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सड़क पर दिखा बाघ
•भद्रशिला पुल के पास उमरिया-ताला मार्ग पर नजर आया बाघ
•खितौली रेंज से ताला कोर जोन की ओर कर रहा था मूवमेंट
•बाघ को देखते ही सड़क पर वाहनों की लगी लंबी कतार
•कुछ वाहन चालक पहुंचे बेहद करीब, बढ़ा खतरा
•बिना घबराहट बाघ ने आराम से पार की सड़क
•मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश जारी
    user_Jayssayss
    Jayssayss
    Local News Reporter पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ​ब्यौहारी/शहडोल: डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। ​लाखों की ठगी, फिर फरार ​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया। ​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी ​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। ​टीम की शानदार सफलता ​इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। ​चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    2
    ​ब्यौहारी/शहडोल:
डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर ठग मासूम लोगों की मेहनत की कमाई पर गिद्ध जैसी नजर गड़ाए बैठे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहाँ एक जालसाज ने महिला के बैंक खातों से लाखों रुपये पार कर दिए। हालांकि, शहडोल पुलिस की मुस्तैदी के आगे आरोपी की चालाकी धरी की धरी रह गई और उसे सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है।
​लाखों की ठगी, फिर फरार
​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम ब्यौहारी निवासी निर्मला पटेल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के मुताबिक, उसके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के खातों से किस्तों में कुल 4,85,307 रुपये गायब कर दिए गए। ठग ने बड़ी ही सफाई से UPI के माध्यम से इन पैसों को अपने कब्जे में लिया था। जब पीड़िता ने बैंक स्टेटमेंट निकलवाया, तो आरोपी अभिराज साहू (निवासी जबलपुर) का काला चिट्ठा खुलकर सामने आ गया।
​पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, ब्यौहारी पुलिस ने सटीक सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी अभिराज साहू को जबलपुर रेलवे स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
​टीम की शानदार सफलता
​इस कामयाबी में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल हक के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, आरक्षक सागर गुप्ता, पंकज सिंह और महिला आरक्षक माधुरी साहू सहित साइबर सेल शहडोल की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
​चेतावनी: पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी या यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। डिजिटल लेन-देन में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
    user_Policewala news
    Policewala news
    सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर
    1
    शहडोल। पेट्रोल पंप पर लिमिट से तेल देने पर हंगामा, भेदभाव का आरोप, वीडियो हुआ वायरल#शहडोल #छत्तीसगढ़ #post #वायरल #शहडोलकलेक्टर
    user_AZMAT KHAN
    AZMAT KHAN
    Newspaper advertising department सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो 📰 कटनी। देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    3
    🔥 “महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ अब नहीं सहेंगे!” — रजनी वर्मा का हल्ला बोल, अमित शुक्ला ने कहा: दोषियों को सत्ता से बाहर करो
📰 कटनी।
देश में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है और ज्यादातर मामलों में सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रजनी वर्मा ने कहा कि हाल ही में महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने उत्तरप्रदेश के चर्चित कुलदीप सेंगर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि किस तरह राजनीतिक संरक्षण में आरोपी बच निकलते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा कि जिन नेताओं पर महिलाओं के शोषण के आरोप हैं, उन्हें तत्काल पद से हटाकर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय मिल सके।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
पत्रकार वार्ता में महिला कांग्रेस की ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन, सुमन रजक, आदिता वर्मा, मंजू निषाद, शोभा मंगलानी, लता खरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटनी नगर//- *शुरू पब्लिक न्यूज गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया *जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया *आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    4
    कटनी नगर//-
*शुरू पब्लिक न्यूज
गिरजाघाट सरस्वती स्कूल के पास काली मंदिर के जवारे बड़ी हर्षोल्लास के साथ निकाले गए भक्तो ने लिए बाने माँ काली के साथ प्रत्येक मंदिर में पूजन करते हुए माँ जालपा मंदिर में पूजन के पश्चात जलसे का विसर्जन कटनी नदी में किया गया 
*जवारे जलसे पर शंकर सोंधिया की मित्र मंडली ने जवारे जलसे पर अपना सम्पूर्ण योगदान दिया
*आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद(पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    1
    Post by RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    user_RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    RAKES PRATAP SINGH SIKARWAR
    Voice of people बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.