Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी मजदूर संघ और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया राजधानी लखनऊ में समाजवादी मजदूर संघ और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
Anurag Kashyap
समाजवादी मजदूर संघ और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया राजधानी लखनऊ में समाजवादी मजदूर संघ और किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हजरतगंज स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ- गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन फ्रॉड के ₹1.90 लाख वापस कराए। इंदिरानगर निवासी अमित मिश्रा के खाते से ठगी कर रकम ट्रांसफर की गई थी। पीड़ित ने 25 फरवरी को गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तकनीकी जांच में रकम से HDFC क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान होने का खुलासा हुआ। साइबर टीम ने बैंकिंग ट्रांजेक्शन का विश्लेषण कर रकम को ट्रेस किया। पुलिस ने पूरी ₹1.90 लाख की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने लखनऊ पुलिस और साइबर टीम का आभार जताया। पुलिस की अपील- साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करें।।2
- *होटल में कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ पकड़ा गया इंजीनियर:* लखनऊ में महिला के पति ने पुलिस बुलाई, बोला- प्रेजेंटेशन में मदद के लिए बुलाया था घटना लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कॉन्टिनेंटल होटल की है, जहाँ बिजली विभाग के एक अधिशासी अभियंता (Executive Engineer) को उनकी पूर्व महिला कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ कमरे में पकड़ा गया.इस मामले के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:अधिकारियों की पहचान: पकड़े गए इंजीनियर का नाम उदय प्रताप सिंह है, जो वर्तमान में गोंडा में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में तैनात हैं. उनके साथ मौजूद महिला पहले बांदा में उनके साथ कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करती थी.पति को हुआ शक: महिला ने अपने पति से कहा था कि वह साहब के साथ 'साइट इंस्पेक्शन' के लिए जा रही है। शक होने पर पति ने अपनी स्कूटर से उसका पीछा किया और वह लखनऊ के होटल तक पहुँच गया. ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा लखनऊ1
- हजरतगंज जैसे वीवीआईपी इलाके में पानी का संकट पानी के लिए तरस रहे वजीर हसन स्थित संत गुरु रविदास नगर के लोग लखनऊ हजरतगंज जैसे वीवीआईपी इलाके में पानी का संकट पानी के लिए तरस रहे वजीर हसन स्थित संत गुरु रविदास नगर के लोग मुख्यमंत्री आवास से महज 2 किमी दूर पानी को लेकर हाहाकार सुबह से करीब 2 हजार घरों में नहीं पहुंचा पानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जलकल के खिलाफ की नारेबाजी पानी की समस्या से परेशान लोगों ने किया जोरदार प्रदर्शन महिलाओं ने बताया- सुबह से पानी के लिए परेशान हैं लोग जलकल विभाग से जल्द पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग1
- थाना मड़ियांव व थाना जानकीपुरम पुलिस ने किया बड़ा खुलासा मड़ियांव पुलिस ने 3 शातिर लुटेरों को किया अरेस्ट। गिरफ्त में आए बदमाश शातिराना अंदाज़ में राह चलती महिलाओं से करते थे चैन लूट। आरोपियों के पास से 3 लाख रुपए कीमत की लूटी हुई सोने की 2 चैन व घटना में शामिल बाइक बरामद। गिरफ्त में आए दोनों लुटेरों पर पूर्व में भी दर्ज हैं कई आपराधिक मुकदमे। वहीं थाना जानकीपुरम पुलिस व DCP North की सर्विलांस/क्राइम टीम ने 2 शातिर चोरों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजा। गिरफ्त में आए आरोपी बंद मकानों की रेकी कर बड़ी चोरी की घटनाओं को देते थे अंजाम। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 26 लाख की कीमत की ज्वेलरी व 3 लाख 97 हजार रुपए कैश बरामद। गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी मो० शोएब उर्फ सुहेल के ऊपर पूर्व में भी दर्ज है 1 दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे।3