शिकोहाबाद: छीछामई नहर पुल से युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी शिकोहाबाद (फिरोजाबाद): थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के छीछामई नहर पुल से एक युवती के अचानक नहर में कूदने का मामला सामने आया है। युवती की पहचान निधि पुत्री सुखवीर, निवासी रहना, हाथवंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मौसी के घर मोहब्बतपुर अहीर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों और स्टीमर की सहायता से युवती की तलाश शुरू कर दी है। सुबह से लगातार राहत एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर युवती के परिजन भी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने नहर में छलांग किन कारणों से लगाई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। #BreakingNews #Shikohabad #Firozabad #UttarPradesh
शिकोहाबाद: छीछामई नहर पुल से युवती ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी शिकोहाबाद (फिरोजाबाद): थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के छीछामई नहर पुल से एक युवती के अचानक नहर में कूदने का मामला सामने आया है। युवती की पहचान निधि पुत्री सुखवीर, निवासी रहना, हाथवंत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मौसी के घर मोहब्बतपुर अहीर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों और स्टीमर की सहायता से युवती की तलाश शुरू कर दी है। सुबह से लगातार राहत एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल पर युवती के परिजन भी मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने नहर में छलांग किन कारणों से लगाई। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। #BreakingNews #Shikohabad #Firozabad #UttarPradesh
- आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा1
- 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।1
- आगरा में महिलाओं ने शराब के ठेके बंद कराए:लाठी-डंडों के साथ पहुंचीं, परिवार प्रभावित होने से थीं नाराज आगरा थाना खन्दौली चौकी उस्मानपुर गांव में शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं ने शराब के ठेकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। दर्जनों महिलाएं लाठी-डंडों के साथ अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों पर पहुंचीं और उन्हें बंद करा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आसानी से शराब मिलने के कारण उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं गाँव मे ठेका हटाने की माँग को लेकर महिलाओ ने दिया जोर | विरोध बढ़ने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद सेल्समैन मौके से चले गए। महिलाओं ने दोनों ठेकों के शटर गिरा दिए। घटना की सूचना मिलते ही खंदौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। Updated News-31/जुलाई /26- AIN नेटवर्क से प्रधान संपादक अनुज रावत नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको के चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर की आवश्यकता है | शीघ्र सम्पर्क करें - प्रधान संपादक अनुज रावत (9193250352) Subscribe Now 👆👆👆👆1
- पोस्ट नगला bajdar नगरीय bahoranpur mekacha रास्ता kharab है निकलने केलिए रास्ता नहीं है1
- फिरोजाबाद: मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पर गंभीर आरोप, दो छात्रों से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और दो शिक्षिकाओं काजल व योगेंद्री के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार की शिकायत के अनुसार, उनका चार वर्षीय बेटा अनमोल, जो एलकेजी का छात्र है, 6 जुलाई को स्कूल में घायल हो गया। आरोप है कि कक्षा के दौरान शिक्षिका काजल द्वारा पेंसिल लगने से उसकी आंख में गंभीर चोट आई। हालत बिगड़ने पर बच्चे का इलाज नई दिल्ली स्थित एम्स में कराया गया, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल के मैनेजर विश्वनाथ शर्मा ने भी बच्चे के साथ मारपीट की। परिजनों का कहना है कि छोटे बेटे के इलाज के दौरान उन्हें पता चला कि उनके बड़े बेटे आर्यन के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। आरोप है कि शिक्षिका योगेंद्री द्वारा की गई पिटाई से उसके कान में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब उन्होंने दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी तो स्कूल प्रबंधन ने फुटेज डिलीट होने की बात कही। साथ ही स्कूल के निदेशक पर अभद्र व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोप जांच के अधीन हैं और पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1