logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

1 hr ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस को मिली बड़ी सफलता नकली सोना बेचने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार औरैया जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना दिबियापुर एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने नकली सोना बेचकर ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए महिला-पुरुष समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। अभियान के तहत थाना दिबियापुर में पंजीकृत अभियोग का सफल अनावरण करते हुए टीम ने टप्पेबाजी गिरोह को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में भीम भाट पुत्र छत्रपाल भाट एवं उसकी पत्नी पूनम निवासी मोहन नगर कॉलोनी थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), गुलशन शर्मा पुत्र स्व. रूपालाल एवं उसकी पत्नी देवली शर्मा निवासी ग्राम शंकरपुर थाना गजनेर जनपद कानपुर देहात, तथा राजवती पत्नी लटूरी सिंह निवासी शिव कॉलोनी थाना खुर्जा जिला बुलंदशहर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण, मोबाइल फोन और 24,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक रूद्र नारायण त्रिपाठी, उपनिरीक्षक समित चौधरी (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार (प्रभारी एसओजी) एवं उपनिरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता शामिल रहे। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दिबियापुर,औरैया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने रविवार को थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुँचने पर महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 'मिशन शक्ति 5.0' के अंतर्गत नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए बनी नई मैस का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और बैरकों की स्थिति जांची। साथ ही, थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    3
    दिबियापुर,औरैया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने रविवार को थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुँचने पर महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 'मिशन शक्ति 5.0' के अंतर्गत नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए बनी नई मैस का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और बैरकों की स्थिति जांची। साथ ही, थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय
    1
    द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया में डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश औरैया में पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने गार्द की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस और शिकायत प्रकोष्ठ के अभिलेखों की जांच कर उनके रखरखाव व कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यालयी कार्यों को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जनोन्मुखी बनाया जाए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव लिए गए। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    औरैया में डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश
औरैया में पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने गार्द की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने प्रधान लिपिक, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, अपराध शाखा, आईजीआरएस और शिकायत प्रकोष्ठ के अभिलेखों की जांच कर उनके रखरखाव व कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यालयी कार्यों को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जनोन्मुखी बनाया जाए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों के साथ गोष्ठी कर कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझाव लिए गए। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by दिलीप कुमार
    1
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • औरैया जनपद में भूमि विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली औरैया में प्रार्थनापत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित अंशुमान अवस्थी पुत्र विष्णु चंद्र निवासी विधिचंद्र ने बताया कि उसका 60×50 वर्गफीट का एक प्लॉट मोहल्ला पढीन दरवाजा में स्थित है। आरोप है कि पड़ोसी एवं उसके परिजन उक्त प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस द्वारा कब्जा हटवाया जा चुका है। बताया गया कि हाल ही में आरोपी फिर से अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था। इसी रंजिश के चलते नामजद आरोपी अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ फफूँद रोड चौराहे के पास शनिवार की रात करीब 8:30 बजे पीड़ित की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायर कर दिया जो निशाना चूक गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिससे आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के दौरान आरोपी एक बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल ने रविवार को 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है।
    1
    औरैया जनपद में भूमि विवाद को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने कोतवाली औरैया में प्रार्थनापत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा तथा आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित अंशुमान अवस्थी पुत्र विष्णु चंद्र निवासी विधिचंद्र ने बताया कि उसका 60×50 वर्गफीट का एक प्लॉट मोहल्ला पढीन दरवाजा में स्थित है। आरोप है कि पड़ोसी एवं उसके परिजन उक्त प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास करते रहे हैं। पूर्व में भी प्रशासन और पुलिस द्वारा कब्जा हटवाया जा चुका है। बताया गया कि हाल ही में आरोपी फिर से अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया था।
इसी रंजिश के चलते नामजद आरोपी  अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ फफूँद रोड चौराहे के पास शनिवार की रात करीब 8:30 बजे पीड़ित की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और तमंचे से फायर कर दिया जो निशाना चूक गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिससे आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
घटना के दौरान आरोपी एक बिना नंबर की काले रंग की मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल ने रविवार को 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामला संज्ञान में है। घटना की जांच की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया पुलिस ने 111 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, प्राप्त मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए। वहीं लोगों ने औरैया पुलिस का किया धन्यवाद।
    1
    औरैया पुलिस ने 111 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, प्राप्त मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए। वहीं लोगों ने औरैया पुलिस का किया धन्यवाद।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। नारायणपुर उत्तरी में विद्युत विभाग के साथ विजिलेंस टीम ने मारा छापा। कई घरों की लाइट चेक की गई। कई मीटर चेक किए गए। वह पुराने मीतर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिन लोगों का बिल बकाया था उनसे कहा गया अपना बिल समय से जमा करें। नारायणपुर उत्तरी में विजिलेंस टीम के द्वारा विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान किया गया और पुराने मीटर को बदल गया। इस मौके पर एक्शन अभियंता एसडीओ जूनियर इंजीनियर का विजिलेंस टीम के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे
    4
    औरैया।  नारायणपुर उत्तरी में विद्युत विभाग के साथ विजिलेंस टीम ने मारा छापा।  कई घरों की लाइट चेक की गई। कई मीटर चेक किए गए। वह पुराने मीतर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए गए। जिन लोगों का बिल बकाया था उनसे कहा गया अपना बिल समय से जमा करें। नारायणपुर उत्तरी में विजिलेंस टीम के द्वारा विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान किया गया और पुराने मीटर को बदल गया। इस मौके पर  एक्शन अभियंता एसडीओ जूनियर इंजीनियर का विजिलेंस टीम के सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए आज कैम्प कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब (जिम) का शानदार आगाज हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आधुनिक उपकरणों से लैस यह जिम पुलिस बल की कार्यक्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।
    2
    औरैया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए आज कैम्प कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब (जिम) का शानदार आगाज हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आधुनिक उपकरणों से लैस यह जिम पुलिस बल की कार्यक्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.