logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... * चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... *पटना: Tej Pratap Yadav: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में उनके करीब दो दशक पुराने शासन का अंत हो गया। लेकिन इस विदाई के बीच सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और ‘जनशक्ति जनता दल’ के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान की हो रही है। एक चैनल पर खास बातचीत में तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 नंबर देकर सबको हैरान कर दिया। “चाचा सीनियर हैं, हम तो अभी बच्चे हैं” जब तेज प्रताप से पूछा गया कि वह नीतीश कुमार के कार्यकाल को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा के समान हैं और राजनीति में बहुत सीनियर हैं। हम लोग तो अभी उनके सामने बच्चे हैं।” दिलचस्प बात यह रही कि जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनकी माता राबड़ी देवी को हटाकर ही नीतीश सीएम बने थे, तो तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति में उलटफेर चलते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में नीतीश कुमार की एक खूबी भी गिनाई और कहाँ कि “चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे और जिस तरह वह अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।” सम्राट चौधरी से उम्मीदें और तेजस्वी से तल्खी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और दिल्ली शिफ्ट होने के बाद अब बिहार की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों में है। आरजेडी और अपने परिवार से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप ने नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के अधूरे कामों को पूरा करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। इस बयान को उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव पर एक तंज के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलतब है कि अनुष्का यादव विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। ये भी पढ़ें:वंदे भारत पर फिर बरसे पत्थर, बिहार में उपद्रवियों ने ट्रेन को बनाया निशाना तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान अपने भाई तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राजद (RJD) से बाहर होते ही पार्टी का पतन शुरू हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज महज 25 विधायकों पर सिमट कर रह गई है। तेज प्रताप ने यहाँ तक कह दिया कि तेजस्वी जनता से पूरी तरह कट चुके हैं और उनमें जनसंपर्क की कमी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि आज राजद की स्थिति इतनी नाजुक है कि उनके बचे हुए 25 विधायकों को कोई भी कभी भी तोड़ सकता है। नया सियासी समीकरण क्या होगा? बता दें कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं, लेकिन बिहार में उनके पीछे छोड़ी गई विरासत और तेज प्रताप जैसे विरोधियों से मिली ‘फुल रेटिंग’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

2 hrs ago
user_Munnu Singh
Munnu Singh
Voice of people Patna, Bihar•
2 hrs ago
53bde87d-424e-4769-944c-f8fbd288370d

चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... * चाचा नीतीश को 10 में से 9 अंक, भाई तेजस्वी पर तंज, लाल के लाल तेज प्रताप के वेवाक बोल... *पटना: Tej Pratap Yadav: बिहार में मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही प्रदेश में उनके करीब दो दशक पुराने शासन का अंत हो गया। लेकिन इस विदाई के बीच सबसे ज्यादा चर्चा लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल और ‘जनशक्ति जनता दल’ के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के बयान की हो रही है। एक चैनल पर खास बातचीत में तेज प्रताप ने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और उन्हें 10 में से 9 नंबर देकर सबको हैरान कर दिया। “चाचा सीनियर हैं, हम तो अभी बच्चे हैं” जब तेज प्रताप से पूछा गया कि वह नीतीश कुमार के कार्यकाल को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने बेहद बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमारे पिता लालू प्रसाद यादव के पुराने साथी रहे हैं। वह हमारे चाचा के समान हैं और राजनीति में बहुत सीनियर हैं। हम लोग तो अभी उनके सामने बच्चे हैं।” दिलचस्प बात यह रही कि जब उन्हें याद दिलाया गया कि उनकी माता राबड़ी देवी को हटाकर ही नीतीश सीएम बने थे, तो तेज प्रताप ने कहा कि राजनीति में उलटफेर चलते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत संबंध अपनी जगह हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में नीतीश कुमार की एक खूबी भी गिनाई और कहाँ कि “चाचा काम के दौरान न्यूट्रल रहते थे और जिस तरह वह अपना पेट सहलाते हैं, वह मुझे बहुत अच्छा लगता है।” सम्राट चौधरी से उम्मीदें और तेजस्वी से तल्खी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और दिल्ली शिफ्ट होने के बाद अब बिहार

84a5e567-5765-4d0e-92d5-67848e163e8a

की कमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों में है। आरजेडी और अपने परिवार से निष्कासित होने के बाद अपनी नई पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप ने नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के अधूरे कामों को पूरा करेंगे और युवाओं को रोजगार देंगे। इस बयान को उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव पर एक तंज के रूप में भी देखा जा रहा है। गौरतलतब है कि अनुष्का यादव विवाद के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। ये भी पढ़ें:वंदे भारत पर फिर बरसे पत्थर, बिहार में उपद्रवियों ने ट्रेन को बनाया निशाना तेज प्रताप यादव ने बातचीत के दौरान अपने भाई तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनके राजद (RJD) से बाहर होते ही पार्टी का पतन शुरू हो गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज महज 25 विधायकों पर सिमट कर रह गई है। तेज प्रताप ने यहाँ तक कह दिया कि तेजस्वी जनता से पूरी तरह कट चुके हैं और उनमें जनसंपर्क की कमी है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी जोड़ा कि आज राजद की स्थिति इतनी नाजुक है कि उनके बचे हुए 25 विधायकों को कोई भी कभी भी तोड़ सकता है। नया सियासी समीकरण क्या होगा? बता दें कि नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था। इसके बाद 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार अब देश की राजनीति में अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं, लेकिन बिहार में उनके पीछे छोड़ी गई विरासत और तेज प्रताप जैसे विरोधियों से मिली ‘फुल रेटिंग’ चर्चा का विषय बनी हुई है।

More news from Bihar and nearby areas
  • पश्चिम बंगाल के गारबेटा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चुनावी रैली में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जोरदार हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में “जय श्री राम” बोलने पर आपत्ति जताई जाती है और ऐसा माहौल बना दिया गया है मानो भगवान राम का नाम लेना ही गलत हो। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू त्योहारों—जैसे दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्राओं—पर पाबंदियां लगाई जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कराया जाता है। योगी ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार देते हुए कहा कि बंगाल में वही हालात बन रहे हैं, जो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राजनीति को समझें और बदलाव के लिए वोट करें। अब देखना होगा कि योगी के इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या जवाब देती हैं।
    1
    पश्चिम बंगाल के गारबेटा से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने चुनावी रैली में मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर जोरदार हमला बोला।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि बंगाल में “जय श्री राम” बोलने पर आपत्ति जताई जाती है और ऐसा माहौल बना दिया गया है मानो भगवान राम का नाम लेना ही गलत हो।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एक तरफ हिंदू त्योहारों—जैसे दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन और शोभा यात्राओं—पर पाबंदियां लगाई जाती हैं, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर इफ्तार पार्टियों का आयोजन कराया जाता है।
योगी ने इसे “तुष्टिकरण की राजनीति” करार देते हुए कहा कि बंगाल में वही हालात बन रहे हैं, जो 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में थे।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस राजनीति को समझें और बदलाव के लिए वोट करें।
अब देखना होगा कि योगी के इन आरोपों पर तृणमूल कांग्रेस और खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी क्या जवाब देती हैं।
    user_Sudhanshu Ranjan
    Sudhanshu Ranjan
    Patna Rural, Bihar•
    4 hrs ago
  • बच्चा का दवा है पर केजी डोज है
    1
    बच्चा का दवा है  पर  केजी डोज है
    user_Uday kumar singh
    Uday kumar singh
    Pharmacist पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • आज शाम करीब 5:30 बजे, गांधी मैदान के पास तैनात डॉल्फिन-01 की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति कारगिल चौक से गांधी मैदान गेट नंबर 04 की तरफ बदहवास स्थिति में रोते हुए भागा चला आ रहा है। उस पिता की गोद में उसकी बीमार बच्ची थी । शहर में बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंधों के कारण उक्त व्यक्ति को पटना जंक्शन जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिल पा रहा था। थक-हारकर और कोई विकल्प न देख पिता अपनी बच्ची को गोद में लिए पैदल ही जंक्शन की ओर दौड़ने लगे। मामले की गंभीरता और पिता की बेबसी को देखते हुए डॉल्फिन-01 के पुलिसकर्मियों ने बिना समय गवाए अपनी सरकारी गाड़ी रोकी। टीम ने तुरंत पिता और बीमार बच्ची को सुरक्षित वाहन में बिठाया और भारी भीड़ व ट्रैफिक के बीच से निकालते हुए उन्हें सुरक्षित पटना जंक्शन पहुँचाया। #ApnaCityTakNews #Patna #VairlNews #PatnaPolice
    1
    आज शाम करीब 5:30 बजे, गांधी मैदान के पास तैनात डॉल्फिन-01 की टीम ने देखा कि एक व्यक्ति कारगिल चौक से गांधी मैदान गेट नंबर 04 की तरफ बदहवास स्थिति में रोते हुए भागा चला आ रहा है। उस पिता की गोद में उसकी बीमार बच्ची थी ।
शहर में बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंधों के कारण उक्त व्यक्ति को पटना जंक्शन जाने के लिए कोई ऑटो नहीं मिल पा रहा था। थक-हारकर और कोई विकल्प न देख पिता अपनी बच्ची को गोद में लिए पैदल ही जंक्शन की ओर दौड़ने लगे। 
मामले की गंभीरता और पिता की बेबसी को देखते हुए डॉल्फिन-01 के पुलिसकर्मियों ने बिना समय गवाए अपनी सरकारी गाड़ी रोकी। टीम ने तुरंत पिता और बीमार बच्ची को सुरक्षित वाहन में बिठाया और भारी भीड़ व ट्रैफिक के बीच से निकालते हुए उन्हें सुरक्षित पटना जंक्शन पहुँचाया।
#ApnaCityTakNews #Patna #VairlNews #PatnaPolice
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • फतुहा पुलिस अनुमंडल के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर हुए बाइक लुट कि घटना का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को लूटी गई बाइक और लूट में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया।
    1
    फतुहा पुलिस अनुमंडल के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर हुए बाइक लुट कि घटना का पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को लूटी गई बाइक और लूट में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद किया।
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • ​पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आवास (CM हाउस) में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के भविष्य और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। ​2030 तक 200 सीटों का संकल्प ​बैठक का मुख्य आकर्षण नीतीश कुमार द्वारा दिया गया 'लक्ष्य 200' रहा। उन्होंने विधायकों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य 2030 तक बिहार विधानसभा में 200 सीटें जीतने का है। लगभग 90 मिनट तक चली इस बैठक में नीतीश कुमार काफी आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने विधायकों से कहा, "मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा। आप लोग चिंता मत कीजिए, सब अच्छा होगा। मैं जैसे पहले काम करता था, वैसे ही सक्रिय रहकर काम करता रहूंगा।" ​क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश ​बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगली बार 200 सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। गौरतलब है कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई।
    1
    ​पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री आवास (CM हाउस) में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पार्टी के भविष्य और आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
​2030 तक 200 सीटों का संकल्प
​बैठक का मुख्य आकर्षण नीतीश कुमार द्वारा दिया गया 'लक्ष्य 200' रहा। उन्होंने विधायकों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि पार्टी का लक्ष्य 2030 तक बिहार विधानसभा में 200 सीटें जीतने का है। लगभग 90 मिनट तक चली इस बैठक में नीतीश कुमार काफी आत्मविश्वास में दिखे। उन्होंने विधायकों से कहा, "मैं पूरे बिहार का दौरा करूंगा। आप लोग चिंता मत कीजिए, सब अच्छा होगा। मैं जैसे पहले काम करता था, वैसे ही सक्रिय रहकर काम करता रहूंगा।"
​क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश
​बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अनंत सिंह ने बताया कि नीतीश कुमार ने सभी विधायकों को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सक्रिय रहने और जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगली बार 200 सीटें जीतने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभी से मेहनत करनी होगी। गौरतलब है कि बैठक के दौरान नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर किसी भी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई।
    user_Patna News by S Yadav
    Patna News by S Yadav
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Vijay kumar
    1
    Post by Vijay kumar
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    19 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    3 hrs ago
  • राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर… ऐतिहासिक गांधी मैदान और कारगिल चौक आज महिला शक्ति के नारों से गूंज उठा… 33% महिला आरक्षण के समर्थन में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं… एनडीए के ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में भारी भीड़ देखने को मिली… तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में तख्तियां और झंडे लिए महिलाएं अपने अधिकार की आवाज बुलंद कर रही हैं… हर तरफ एक ही मांग—महिला आरक्षण लागू करो… मैं इस वक्त गांधी मैदान में मौजूद हूं… जहां हजारों महिलाएं इकट्ठा हुई हैं… यहां NDA की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया है… रैली में शामिल महिलाओं का कहना है कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें राजनीति में बराबरी का हक मिले… “33% आरक्षण हमारा अधिकार है… इसे अब और टाला नहीं जाना चाहिए…” इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए… उन्होंने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा… उन्होंने कहा— “महिला आरक्षण सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प है… विपक्ष इस ऐतिहासिक कदम में बाधा डाल रहा है…” मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जो महिलाएं सशक्तिकरण के रास्ते में बाधा डालेंगे, जनता उन्हें आने वाले समय में जवाब देगी… पटना से महिला शक्ति का यह बड़ा संदेश है कि अब महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा…
    1
    राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर…
ऐतिहासिक गांधी मैदान और कारगिल चौक आज महिला शक्ति के नारों से गूंज उठा…
33% महिला आरक्षण के समर्थन में हजारों महिलाएं सड़कों पर उतर आईं…
एनडीए के ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में भारी भीड़ देखने को मिली…
तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि हाथों में तख्तियां और झंडे लिए महिलाएं अपने अधिकार की आवाज बुलंद कर रही हैं…
हर तरफ एक ही मांग—महिला आरक्षण लागू करो…
मैं इस वक्त गांधी मैदान में मौजूद हूं…
जहां हजारों महिलाएं इकट्ठा हुई हैं…
यहां NDA की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया है…
रैली में शामिल महिलाओं का कहना है कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें राजनीति में बराबरी का हक मिले…
“33% आरक्षण हमारा अधिकार है… इसे अब और टाला नहीं जाना चाहिए…”
इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए…
उन्होंने मंच से महिलाओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा…
उन्होंने कहा—
“महिला आरक्षण सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प है…
विपक्ष इस ऐतिहासिक कदम में बाधा डाल रहा है…”
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि जो महिलाएं सशक्तिकरण के रास्ते में बाधा डालेंगे, जनता उन्हें आने वाले समय में जवाब देगी…
पटना से महिला शक्ति का यह बड़ा संदेश है कि अब महिलाओं की आवाज को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा…
    user_Sudhanshu Ranjan
    Sudhanshu Ranjan
    Patna Rural, Bihar•
    11 hrs ago
  • Post by Uday kumar singh
    1
    Post by Uday kumar singh
    user_Uday kumar singh
    Uday kumar singh
    Pharmacist पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.