कोरबा- भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौके पर मौत। कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम कोथारी और टोल प्लाजा के पास बीते देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। जिसमें कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटते हुए सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा भिड़ी। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के बुधवारी काशीनगर बस्ती निवासी सोनी परिवार के सदस्य चांपा में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद चौथिया की रस्म निभाकर सभी देर रात कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान टोल नाका के आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मोंगरा सोनी , देवेंद्र सोनी और ढाई वर्षीय मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से तीन अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य है।

- कोरबा जिले की बांगो थाना की पुलिस ने उन दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने एक ट्रक चालक को डरा धमकाकर करीब दस हजार रूपये नकदी रकम की लूट कर ली थी. ट्रक चालक की शिकायत पर अपराध कायम कर पुलिस में बिलासपुर निवासी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं जिनके पास से लूट की रकम बरामद कर ली गई हैं. पुलिस ने बताया की गढ़वा निवासी ट्रक चालक सलमान अंसारी कोयला लेकर अंबिकापुर से रायपुर जा रहा था. हसदेव नदी के पास गाडी में कुछ खराबी आने पर उसने ट्रक को रोका. तभी पीछे से बिना नंबर की बोलेरो वाहन में सवार होकर आरोपी पहुंचे और डरा धमकाकर ट्रक चालक को अपनी वाहन में बिठाया और जेब में रखे नकदी रकम के साथ ही फोन पे के माध्यम से करीब दस हजार रूपये लूट लिए.1
- Post by Om shreevas1
- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- Post by Dwarika prasad Yadaw1
- Post by Dhananajy jangde1
- Post by Ram Nagarchi news Reporter1
- आज धारमजयगड़ नोनाईजोर बृज के पास 7:5 बजे बस और सफारी जोरदार टक्कर1
- सड़क सुरक्षा के साथ ही लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है. शिविर लगाकर पुलिस द्वारा सरकारी और निजी प्रतिष्ठानो में काम करने वाले लोगों को जरुरी जानकारी दे रही हैं. इसी कड़ी में यातायात पुलिस की टीम बुधवार को टीपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक पहुंची.बैंक प्रबंधन के अनुरोध पर पहुंची पुलिस की टीम ने कर्मियों को बताया की यातायात नियमों का पालन हर हाल में करना जरुरी है. नियमों के पालन से ही हम और दूसरे लोग सुरक्षित रह सकते है. सड़कों पर वाहनों की अधिकता के कारण हादसों की आशंका काफी बढ़ गयी है लिहाजा नियमों का पालन कर ही हम खुद की दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते है.1