ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत बजरिया में मनरेगा घोटाले का खुलासा,साढे 5 लाख की लागत से निजी खेतों में बने तालाब कागजों तक सीमित हरदोई। ब्लॉक टोडरपुर की ग्राम पंचायत बजरिया में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। निजी खेतों में तालाब खुदाई के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कर दिया गया, लेकिन मौके पर तालाब की जगह आज भी धूल उड़ती नजर आ रही है। तीन तालाबों के निर्माण में करीब साढ़े पांच लाख रुपये खर्च दिखाए गए, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में ग्राम पंचायत बजरिया में पूर्व प्रधान द्वारा एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों के खेतों में तालाब खुदाई का कार्य दिखाया गया। पहला तालाब कौशल किशोर पुत्र मगरे लाल के खेत में बनाया जाना दर्शाया गया,जिसकी लागत एक लाख 83 हजार 915 रुपये बताई गई। दूसरा तालाब प्रमोद कुमार पुत्र मगरे के खेत में दिखाया गया,जिस पर एक लाख 83 हजार 341 रुपये खर्च होने का उल्लेख है। तीसरा तालाब देशराज पुत्र मगरे के खेत में दर्शाया गया, जिसकी लागत एक लाख 74 हजार 870 रुपये दिखाई गई। इन तीनों कार्यों पर कुल मिलाकर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। हैरानी की बात यह है कि जिन खेतों में तालाब निर्माण दर्शाया गया है, वहां आज भी किसी प्रकार का तालाब मौजूद नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार,न तो कभी खुदाई मशीनें आईं और न ही मजदूरों ने वहां काम किया। केवल कागजों में तालाब खुदाई दिखाकर सरकारी धन का गबन कर लिया गया। खेतों में जहां तालाब होना चाहिए, वहां समतल जमीन और उड़ती धूल इस कथित विकास कार्य की पोल खोल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे घोटाले को अंजाम तत्कालीन ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम सचिव की मिलीभगत से दिया गया। मनरेगा के नाम पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई गई, मस्टर रोल तैयार किए गए और बिना काम कराए भुगतान करा लिया गया। जिन लाभार्थियों के नाम पर तालाब दिखाए गए, वे सभी आपस में सगे भाई हैं, जिससे पूरे प्रकरण पर सवाल और गहरे हो जाते हैं। मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना और जल संरक्षण जैसे कार्यों को बढ़ावा देना है, लेकिन बजरिया ग्राम पंचायत में इस योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य,जो किसानों और गांव के लिए जीवनरेखा साबित हो सकते थे,केवल फाइलों तक सीमित रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो ऐसे घोटाले आगे भी होते रहेंगे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उच्चाधिकारियों से मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और गबन की गई धनराशि की रिकवरी की जाए। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। यदि जांच हुई तो न केवल ग्राम पंचायत स्तर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठेंगे, बल्कि मनरेगा योजना के क्रियान्वयन की सच्चाई भी सामने आएगी। फिलहाल बजरिया ग्राम पंचायत में मनरेगा के नाम पर उड़ रही धूल सरकारी तंत्र की लापरवाही और भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है।

- बाराबंकी के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर LPG टैंकर से गैस रिसाव होने की घटना सामने आई है। रिसाव की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत एहतियातन ट्रैफिक रोक दिया। मौके पर पुलिस और संबंधित टीमें पहुंचकर हालात को काबू में करने में जुटी हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।1
- डीएम देवरिया की अपील 👆 देवरिया में गेहूं की फसल तैयार है—गर्मी में आग से सतर्क रहें! ✅ कंबाइन/भूसा मशीन के साथ पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र रखें ✅ आग लगते ही तुरंत जुताई कर फैलाव रोकें ✅ तेज हवा के समय भूसा मशीन चलाने से बचें आपकी सतर्कता ही आपकी मेहनत की सुरक्षा है। #देवरिया #deoriaup52 #deorianews1
- *सरकारी ट्रामा सेंटर में वसूली का खेल! पैसे बिना नहीं इलाज, विरोध पर हाथापाई के आरोप* लखनऊ के जानकीपुरम ट्रामा सेंटर में इलाज के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। युवती कामिनी वर्मा का आरोप है कि प्लास्टर के लिए ₹600 और दोबारा जाने पर ₹700 वसूले गए। विरोध करने पर अभद्रता और भाई के साथ हाथापाई की गई। वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने भी पोती के इलाज के लिए ₹800 वसूले जाने का आरोप लगाया है। सवाल: क्या सरकारी अस्पतालों में अब ‘कैश दो, इलाज लो’ का सिस्टम चल रहा है?1
- Post by संतोष तिवारी ब्यूरो चीफ दैनिक1
- Post by Alok kumar4
- आप सभी को हनुमान जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई हो1
- इस मासूम पीले ने एक बच्चे को खेल खेल गिरा दिया1
- लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मैच के दौरान फूड प्राइसिंग को लेकर विवाद हो गया। पानी और कोल्ड ड्रिंक की कीमतों पर स्टाफ के बीच बहस होने लगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ देर तक माहौल गरम रहा, लेकिन बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और मैच सुचारु रूप से चलता रहा।1