Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा अंतर्गत महुआ थाना परिसर में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महुआ थाना प्रभारी उपेंद्र पारासर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी उपेंद्र पारासर ने कार्यक्रम में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए घातक है, इसलिए युवाओं को नशे की लत से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिजनों व आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा अंतर्गत महुआ थाना परिसर में शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महुआ थाना प्रभारी उपेंद्र पारासर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। थाना प्रभारी उपेंद्र पारासर ने कार्यक्रम में कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज के लिए घातक है, इसलिए युवाओं को नशे की लत से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने, अपने परिजनों व आसपास के लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के महुआ थाना परिसर में शासन के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी उपेंद्र पारासर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने व समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है और युवाओं को इस लत से बचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया और पुलिस ने आमजन से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया।1
- मुरैना के अम्बाह में जगन्नाथ जी की बाजार में रैली निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवान जगन्नाथ की इस रैली में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग एक साथ एकत्रित हुए।1
- मध्य प्रदेश के भिंड जिला अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है, जहाँ एक रेप पीड़िता रात 1 बजे से मेडिकल परीक्षण कराने के लिए दर-दर भटक रही है। सुरपुरा थाना पुलिस पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी, लेकिन 7 घंटे बीत जाने के बाद भी महिला का परीक्षण नहीं हो सका। अस्पताल में किसी महिला डॉक्टर की उपस्थिति न होने के कारण पीड़िता लगातार परेशान होती रही। इस मामले की कलेक्टर से शिकायत किए जाने के बाद अस्पताल का स्टाफ आनन-फानन में वहाँ पहुँचा। इस बड़ी लापरवाही पर जब सिविल सर्जन डॉ. आर. के. मिश्रा से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पूरी तरह चुप्पी साध ली और वे कैमरे के सामने से भागते हुए नजर आए। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों ने मिलकर इस महिला के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया था, और पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी हुई है।1
- मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अम्बाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामपुर कलां में आयोजित भूमिया बाबा के मेले में महिलाओं और बालिकाओं से छेड़खानी का विरोध करने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की गई। मेले में खरीदारी करने आईं महिलाओं और बालिकाओं को देखकर सेंथरा बाढई निवासी प्रशांत सखबार (पुत्र बृजराज सखबार), बचना सखबार (पुत्र श्रीपति सखबार) और उनके दो अन्य साथी सीटी बजाकर भद्दे कमेंट व छेड़छाड़ कर रहे थे। पास ही अपनी दुकान पर बैठे भानू सिंह तोमर ने जब इन असामाजिक तत्वों को इस हरकत से रोका, तो आरोपियों ने रंगदारी दिखाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। हमलावर जाते-जाते धमकी दे गए कि अगर थाने में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे। मौके पर मौजूद मोहित राजपूत और ओमकार राजपूत ने बीच-बचाव कर पीड़ित को बचाया। इसके बाद पीड़ित भानू सिंह तोमर ने दोनों गवाहों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद अंदरूनी चोटों के लिए एक्स-रे कराने की सलाह दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- मुरैना के पोरसा में वर्ष 1960 से संचालित सरकारी अस्पताल को नगर सीमा से बाहर ग्राम पंचायत दौहरौटा क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में नागरिकों का आक्रोश भड़क उठा है। नाराज नागरिकों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार श्याम सुंदर सराहिया को सौंपकर पोरसा नगर में पुनः अस्पताल खोलने की मांग की है। नागरिकों का स्पष्ट कहना है कि जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर नहीं किया जा सकता। सौंपे गए ज्ञापन में नागरिकों ने कहा है कि एक तरफ सरकार हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ दशकों पुराने इस अस्पताल को नगर पालिका क्षेत्र से हटाकर ग्राम पंचायत क्षेत्र में भेज दिया गया है। इस फैसले के कारण शहर और आसपास के हजारों लोगों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और गरीब मरीजों को इलाज के लिए अतिरिक्त दूरी तय करने की भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिकों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि पोरसा नगर में जल्द ही अस्पताल की व्यवस्था दोबारा नहीं की गई, तो सोमवार से चरणबद्ध तरीके से जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हाईकोर्ट ग्वालियर के एडवोकेट रविंद्र सिंह, मलखान सिंह, बंटू राठौर, जगदीश मानपुर, देवेंद्र कुमार जैन, अशोक सिंह, कौथर कलां के निर्भय सिंह तोमर और दिवाकर सिंह सहित दो दर्जन से अधिक नागरिक शामिल रहे।2
- मुरैना के पोरसा क्षेत्र में बुधारा नदी में गणपत पुरा गांव की एक 16 वर्षीय किशोरी के कूदने की घटना सामने आई है। इस सूचना के मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नदी में व्यापक तलाश अभियान चलाया। पोरसा थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में रात करीब 8:30 बजे तक लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रहा, लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। नदी के अलग-अलग हिस्सों में गहन खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा बढ़ जाने के कारण रेस्क्यू अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, सुबह रेस्क्यू टीम द्वारा किशोरी की तलाश का काम फिर से शुरू किया जाएगा। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटा रही है और किशोरी के नदी में कूदने के कारणों का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच में जुटी है।4