logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चोरी के सामान को बेचने से पहले ही पुलिस ने दबोचे आरोपी, पूरा चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त टेम्पो बरामद चोरी के सामान को बेचने से पहले ही पुलिस ने दबोचे आरोपी, पूरा चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त टेम्पो बरामद नांगल चौधरी। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना नांगल चौधरी पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण सामान बरामद करने के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त टेम्पो को भी कब्जा पुलिस में लिया है। आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया। डीएसपी मुख्यालय श्री भारत भूषण ने बताया कि शिकायतकर्ता चंद्रकांत निवासी गांव भुंगारका, थाना नांगल चौधरी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पुराने मकान में घरेलू एवं अन्य सामान रखा हुआ था। दिनांक 20 अगस्त 2026 को मकान में रखा सामान सुरक्षित था तथा मकान पर ताला लगा हुआ था। जब शिकायतकर्ता ने दिनांक 23 अगस्त 2026 को मकान का निरीक्षण किया तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर रखा सामान चोरी पाया गया। शिकायतकर्ता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार चोर मकान से तीन पीतल की परात, दो पीतल के टोकने, तीन पीतल की थालियां, एक पीतल की बाल्टी, दो स्टील की थालियां, 12 छोटी-बड़ी स्टील की प्लेटें तथा दो स्टील की ट्रे चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना नांगल चौधरी में नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा तुरंत जांच शुरू की गई। पुलिस जांच एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी बादल निवासी नई बस्ती, मोहल्ला माली टीबा, नारनौल तथा आरोपी विकास निवासी मोहल्ला कोलियांन, नारनौल को एचसी सुरेन्द्र कुमार व उनकी टीम द्वारा दिनांक 25 अगस्त 2026 को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी किए गए सामान को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस टीम ने समय रहते दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पूछताछ एवं पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया संपूर्ण सामान बरामद कर लिया गया। इसके अतिरिक्त चोरी की वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त टेम्पो को भी कब्जा पुलिस में लेकर जब्त किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बादल के विरुद्ध चोरी से संबंधित 13 मुकदमे पहले भी दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड एवं मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले में अन्य तथ्यों एवं संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पुलिस जांच जारी है। महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की चोरी अथवा अन्य आपराधिक घटना घटित होती है तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना अथवा पुलिस हेल्पलाइन पर दें। समय पर सूचना मिलने से पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा चोरी अथवा अपराध से संबंधित सामान की बरामदगी में सहायता मिलती है।

2 hrs ago
user_दिनेश कुमार
दिनेश कुमार
Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
2 hrs ago
64693e38-cbd6-49bf-b868-599068c8e20d

More news from हरियाणा and nearby areas
  • पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार 35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!
    1
    पानीपत में ACB का बड़ा ट्रैप! ₹20 हजार रिश्वत लेते पटवारी-सहायक गिरफ्तार

35 हजार की रिश्वत मांगी, 20 हजार लेते रंगे हाथ पकड़े गए पटवारी-सहायक!
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें। महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    1
    महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी।रात और डॉक्टर डेपुटेशन पर भेजें।
महेंद्रगढ़, हरियाणा, रेवाडी समाचारl
    user_Haryana  breaking news
    Haryana breaking news
    Local News Reporter महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina
    1
    balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina 
balaji luxury flower 🌹 balloon decoration bhojawas kanina
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Balloon artist कनीना, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • 26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    1
    26 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • भजनलाल शर्मा ने और कुछ तो किया नहीं बीजेपी को पेल रखा है बोले गोविंद सिंह डोटासरा
    1
    भजनलाल शर्मा ने और कुछ तो किया नहीं बीजेपी को पेल रखा है बोले गोविंद सिंह डोटासरा
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य
    1
    उन्नीस सौ इकहत्तर भारत, पाकिस्तान युद्ध के लौंगेवाला बॉर्डर का दृश्य
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Voice of people भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • Jaipur गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों को JDA कर रहा सील Jaipur गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों को JDA कर रहा सील
    1
    Jaipur गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों को JDA कर रहा सील
Jaipur गोपालपुरा बायपास पर कोचिंग संस्थानों को JDA कर रहा सील
    user_PGS INDIA NEWS
    PGS INDIA NEWS
    Court reporter चिड़ावा, झुंझुनू, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    1
    रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा में घर में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
रघुनाथपुरा। क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर में एक 65 वर्षीय महिला मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
मृतका की पहचान कमला पत्नी जगनाराम, उम्र 65 वर्ष, निवासी रघुनाथपुरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया।
पुलिस ने शव को सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है और महिला के इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
    user_खबर आस पास झुंझुनूं
    खबर आस पास झुंझुनूं
    Local News Reporter सूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थान•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.