सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ केंद्र सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी ..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड मंझनपुर सभागार में विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अमरनाथ यादव एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भरवारी कविता पासी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ज्योति केसरवानी, प्रेमचंद चौधरी एवं राकेश पाण्डेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा पात्रतानुसार उनका लाभ लेने में सुविधा होगी।यह विकास प्रदर्शनी 05 अक्टूबर 2026 तक लगी रहेगी। आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।

- कौशाम्बी में सियासी बवाल.. धर्मराज मौर्य का इंद्रजीत सरोज पर सीधा वार..! कौशाम्बी में सियासी बवाल.. धर्मराज मौर्य का इंद्रजीत सरोज पर सीधा वार,“पहले अपने गिरेबान में झांकें.. बोले,“न सिद्धांत, न विचारधारा..!1
- कौशांबी...लाउडस्पीकर के माध्यम से मंझनपुर पुलिस द्वारा आमजन को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान विशेष रूप से नाबालिग/छोटे बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न देने तथा अभिभावकों द्वारा इस संबंध में आवश्यक सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए।1
- कौशाम्बी। चपरी आम चौराहा की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब, राहगीरों में आक्रोश। कौशाम्बी। जनपद के नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर 24 स्थित चपरी आम चौराहा की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी है। लाइट खराब होने से रात के समय राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चपरी आम चौराहा में बाजार भी लगती है, जिससे शाम के समय यहां लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसके बावजूद खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत नहीं कराई जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर से मांग की है कि चपरी आम चौराहा की खराब स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी से राहत मिल सके। अजय कुमार KAUSHAMBI VOICE1
- सागर में दामोदर यादव की सभा का विरोध, ओकेन्द्र राणा हिरासत में...1
- 🚨 कौशांबी: परसरा ओवरब्रिज पर स्ट्रीट लाइट बनी शोपीस! रात होते ही परसरा ओवरब्रिज पर अंधेरा छा जाता है। पुल पर लगी स्ट्रीट लाइटें रोशनी देने के बजाय शोपीस बनी हुई हैं। अंधेरे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। 👉 जिम्मेदार विभाग से स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त कराने की मांग।1
- कौशाम्बी में सियासी बयानबाजी तेज: इंद्रजीत सरोज पर ओमप्रकाश पासी का पलटवार कौशाम्बी। किसान मोर्चा भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री एवं पासी सेना के राष्ट्रीय महासचिव ओमप्रकाश पासी ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान को लेकर दिए बयान पर पलटवार किया है। ओमप्रकाश पासी ने आरोप लगाया कि इंद्रजीत सरोज ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को धोखा दिया और अब अखिलेश यादव के साथ राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी की जनता और कार्यकर्ताओं को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर की गई टिप्पणी को लेकर भी ओमप्रकाश पासी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तिलक हमारे सम्मान का प्रतीक है और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा को लेकर देश-प्रदेश में लोगों की आस्था है। गौ माता पर टिप्पणी करना निंदनीय है। ओमप्रकाश पासी ने दावा किया कि कौशाम्बी का पासी समाज अब ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा।1
- थानाध्यक्ष मंझनपुर ने यातायात पुलिस के साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मार्ग का किया निरीक्षण ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी....जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मंझनपुर विनीत सिंह द्वारा थाना मंझनपुर पुलिस एवं यातायात पुलिस के साथ मंझनपुर चौराहा से ओसा चौराहा तक मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनावश्यक अतिक्रमण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कराते हुए मार्ग को सुचारु कराया गया तथा दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई।वाहनों की गति नियंत्रित करने हेतु आवश्यक स्थानों पर बैरियर की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मार्ग पर स्थित हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप एवं विद्यालयों के संचालकों/प्रबंधकों को यातायात सुरक्षा एवं गति नियंत्रण संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।1
- कौशाम्बी। मैरिज सर्टिफिकेट लेने गई एक महिला की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। सर्टिफिकेट देने को लेकर पड़ोसी महिला और उसकी मां से विवाद होने के बाद मारपीट की गई। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1