एस आई आर अभियान के नाम पर मतदाताओं का किया जा रहा उत्पीड़न. साजिद हसन -हर बूथ पर अकारण सैकड़ों नोटिस उत्पीड़न की इंतहा मुज़फ्फरनगर सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 2003 की मैपिंग के अपूर्ण ब्यौरे के नाम पर 15 हजार से 29 हजार तक नोटिस के बाद भी अब प्रत्येक बूथ पर मात्र 700 से 800 मतदाताओं में से भी डेढ़ सौ से तीन सौ मतदाताओं को भी स्वयं निर्वाचन आयोग द्वारा टाइप त्रुटि व एक ही परिवार के 6 अथवा अधिक मतदाताओं को नोटिस देकर मतदाताओं का लगातार उत्पीड़न बूथों पर भीड़ लगाकर किया जा रहा है।सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा स्वयं मतदाता सूची में नाम व आयु में भारी त्रुटि वोटर लिस्ट में की जाती रही है लेकिन निर्वाचन आयोग अपनी खुद की कमियों पर मतदाताओं को नोटिस देकर उत्पीड़न कर रहा है। उन्होंने हर बूथों पर सैकड़ों नोटिस देकर उत्पीड़न रोकने की मांग करते हुए कहा कि बूथों पर बीएलओ के ऐप में कनेक्टिविटी न होने पर कई कई घंटे में ब्यौरा दर्ज नहीं होने पर पूरे पूरे दिन मतदाता अपना ब्यौरा दर्ज के लिए भटक रहे हैं। सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि एस आई आर के नाम पर लगातार भारी संख्या में नोटिस से मतदाताओं का उत्पीड़न रोका जाए।

- मुज़फ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी की पीड़ित द्वारा थाना चरथावल पर शिकायत करने पर त्वरित कार्यवाई करते हुए चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी को सिखाया सबक, पुलिसकर्मियों के कंधे का सहारा लेकर चलता दिखाई दिया। चरथावल पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है2
- मुजफ्फरनगर SSP संजय कुमार वर्मा का बड़ा बयान! पूरी घटना की सच्चाई आई सामने1
- मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज संगठन, भारतीय किसान सर्व धर्म, भारतीय किसान यूनियन चौधरी और भाकियू आंदोलनकारी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर से उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान की मांग की है।4
- शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में कला का अद्भुत दृश्य महज 15 घंटों में बनी शिव-पार्वती की रंगोली की गई तैयार जो कलर के द्वारा बनाई गई देखने में ऐसी प्रतीत हो रही है। जैसे कोई पेंटिंग हो1
- मुजफ्फरनगर। जनपद में स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जाने के विरोध में विभिन्न किसान संगठनों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। भारतीय किसान मजदूर सर्व समाज संगठन, भारतीय किसान सर्व धर्म, भारतीय किसान यूनियन चौधरी और भाकियू आंदोलनकारी ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर से उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान की मांग की है।3
- 17.02.2026 पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में पानी से भरे गुब्बारे को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।2
- मुजफ्फरनगर/खतौली खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास निशा जैन पत्नी दीपक जैन से सम्मोहित कर हड़प लिये कानों के कुंडल। पुलिस जांच में जुटी। दो दिन पहले मीरापुर थाना क्षेत्र में भी हो चुकी हे इस तरह की घटना पुलिस ने किया था कालनेमी को गिरफ्तार1
- मुज़फ्फरनगर के चरथावल स्थित मौलाना हुसैन अहमद मदनी जूनियर हाई स्कूल की जर्जर हालत और लगातार घटती छात्र संख्या को लेकर नगरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। बताया गया कि कभी 750–800 छात्रों वाला यह विद्यालय अब मात्र 60–65 छात्रों तक सिमट गया है। भवन की छतें क्षतिग्रस्त हैं और बरसात में पानी टपकने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मैनेजिंग कमेटी अध्यक्ष क़मर आलम त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में स्कूल प्रबंधन पर पारदर्शिता की कमी के आरोप लगाए गए। संयुक्त बैंक खाता न होने, आय-व्यय का स्पष्ट लेखा-जोखा उपलब्ध न कराए जाने और सदस्यता रसीदों को लेकर सवाल उठे। कई वक्ताओं ने धनराशि के उपयोग की निष्पक्ष जांच की मांग की और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पारदर्शिता नहीं बरती गई तो आंदोलन किया जाएगा। अंत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्कूल प्रांगण में जल्द ही चरथावल व आसपास के गांवों के सर्वसमाज की बड़ी बैठक बुलाकर पूरे मामले पर खुली चर्चा की जाएगी।1