बगडहरा में भीषण अग्निकांड,चार घर जलकर राख, पुलिस व दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी जोकीहाट/अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगडहरा पंचायत के वार्ड संख्या 06 में रविवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते चार गैर-आवासीय घर इसकी चपेट में आकर जलकर राख हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए कुछ ही मिनटों में दमकल वाहन को घटनास्थल पर पहुंचवाया।अग्निशमन विभाग, पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।यदि समय पर आग बुझाने की कार्रवाई नहीं होती, तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था। इस घटना में चार गैर-आवासीय घर पूरी तरह जल गए। हालांकि, दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता और सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समय पर दमकल वाहन पहुंचने से स्थिति नियंत्रण में आ सकी।अग्नि पीड़ितों में पूर्व मुखिया नसीमुद्दीन, वसीम, नईमुद्दीन एवं जाहिद शामिल हैं। पीड़ितों के अनुसार इस अग्निकांड में जलावन, महंगी लकड़ी सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है।

- जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बगडहरा गांव वार्ड संख्या 06 में भीषण अगलगी, लाखों का नुक़सान1
- बोरगाव 4315051
- Post by Sachinpal Sachinpal4
- gaw Please 🏞️🌽 Please you2
- Post by Shyam Kumar1
- Post by TRUTH DOCUMENTRY1
- Nice video ok 👍1
- जोगिंदर से भंसिया गांव जानेवाली सड़क मौत को दे रहा है आमंत्रण, सड़क को खोदकर नई सड़को के निर्माण करने को लेकर 3 महीने से ठेकेदार द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है।1