Shuru
Apke Nagar Ki App…
चलिए जानते हैं देवघरा मेला में क्या-क्या आ रहा है? Break Dance, Train etc Ground Report Munger Dastak.... #Sinturana #tetiyabamber #mungerdastak #mamtachoudhary #Munger #deoghar #samratchoudhary #tarapurvidhansabha
THE LIVE
चलिए जानते हैं देवघरा मेला में क्या-क्या आ रहा है? Break Dance, Train etc Ground Report Munger Dastak.... #Sinturana #tetiyabamber #mungerdastak #mamtachoudhary #Munger #deoghar #samratchoudhary #tarapurvidhansabha
More news from बिहार and nearby areas
- तारापुर एएसपी संकेत कुमार के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। न्यायालय से जारी वारंट एवं इस्तेहार के लंबित मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में हरपुर थाना अध्यक्ष सत्यम कुमार के नेतृत्व में एसआई रोशन कुमार एवं एएसआई धर्मेंद्र कुमार की टीम ने विभिन्न गांवों में छापेमारी की। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के बेलबिहमा एवं हरपुर गांव से अलग-अलग मामलों में फरार तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। हरपुर गांव से वारंटी निशि भूषण मंडल को पकड़ा गया, जबकि बेलबिहमा गांव से न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार के आलोक में चंद्रशेखर यादव एवं टुनटुन यादव को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में मुंगेर जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मच गया है।1
- इस फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि उपसभापति नीलम देवी के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।उपसभापति नीलम देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, एकता और सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज और युवाओं के लिए बेहद जरूरी बताया। रिपोर्ट — प्रवेश कुमार, सुल्तानगंज1
- एसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सहित जिले के कई थाना अध्यक्ष व आंचल इंस्पेक्टर को किया सम्मानित जिले में बेहतर पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमरपुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व अमरपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा, बांसी आंचल इंस्पेक्टर मनीष कुमार, रंजीत कुमार सहित जिले के कई थाना अध्यक्षों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।1
- कुछ वर्ष पहले तक अमरपुर शहर को क्षेत्र में “गुड नगरी” के नाम से जाना जाता था। साफ-सफाई, खेती-किसानी और आपसी समृद्धि के लिए पहचान रखने वाला अमरपुर आज बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि विकास की जगह निराशा और पलायन चर्चा का विषय बन गया है।1
- ई-रिक्शा से 57 लीटर विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार1
- बिहार बांका सिविल कोर्ट परिसर से बड़ी खबर—आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई न्यायिक परियोजनाओं का ई-उद्घाटन किया गया। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू ने न्यायमूर्ति राजीव रंजन प्रसाद और निरीक्षी न्यायमूर्ति जस्टिस रितेश कुमार की उपस्थिति में दो नए ई-सेवा केंद्र, डिजिटाइजेशन सेंटर, कैंटीन और जज कॉलोनी में ओपन जिम का ऑनलाइन शुभारंभ किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य ने कहा कि ये सुविधाएं वादकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों के लिए बड़ी राहत साबित होंगी। संवाददाता: बिकाश शर्मा, बांका।1
- सम्राट चौधरी जी के पत्नी ने किया देवघरा मेला का निरीक्षण!1
- तारापुर शहीद स्मारक के समीप पुलिस प्रशासन द्वारा आज सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में हुए इस अभियान में अवैध बालू परिवहन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष राजकुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जांच के क्रम में दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से जुर्माना वसूला गया। वहीं अवैध बालू लदे कई ट्रैक्टर और हाइवा को जब्त किया गया, जिससे बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है। माइनिंग इंस्पेक्टर मो. अरमान ने बताया कि माइनिंग अधिनियम के तहत कुल 1 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि बाइक चालकों से 15,500 रुपये वसूले गए।1
- पटना पुलिस ने 31 वर्ष पूर्व गर्दनीबाग थाना में दर्ज मामले पर समन के आलोक में 6 फरवरी शुक्रवार दिन रात को पूर्णिया सांसद पप्पू यादव विधिवत किया गिरफ्तार:संसद बताया साजिश रिपोर्ट: उमाकांत पोद्दार1