Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल को आशीर्वाद दिया और बंगाल की जनता का दंडवत धन्यवाद किया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दस साल पहले मोदी ने जिसे भ्रष्टाचारी कहा था, अब उसी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
Rajpath News
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मंत्रिमंडल को आशीर्वाद दिया और बंगाल की जनता का दंडवत धन्यवाद किया। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दस साल पहले मोदी ने जिसे भ्रष्टाचारी कहा था, अब उसी को मुख्यमंत्री बनाया गया है।
More news from East Nimar and nearby areas
- मध्य प्रदेश के पुराने हरसूद के पास बसे गांवों में कभी बॉलीवुड सितारों की महफ़िलें सजती थीं। किशोर कुमार और जॉनी वॉकर जैसे कलाकार यहां समय बिताने आते थे। अब ये गांव इंदिरा सागर बांध में समा चुके हैं, लेकिन उनकी यादें आज भी इतिहास में ज़िंदा हैं।2
- खरगोन पुलिस ने विशेष अभियान के तहत पिकअप/लोडिंग वाहनों मे सवारी परिवहन करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर की चालानी कार्यवाही* • *यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर के निर्देश पर चलाया जा रहा है विशेष अभियान* खरगोन-यातायात थाना सहित जिले के समस्त थानों पर की गई कार्यवाही* • *विगत 02 दिनों में कुल 63 पिकअप पर पुलिस ने कार्यवाही कर कुल राशि 46,500/- रूपये का चालान बनाया* • *कार्यवाही कर पिकअप/लोडिंग वाहनों के चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की दी हिदायत* श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर के द्वारा यातायात दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पिकअप/लोडिंग वाहनों मे सवारी परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अभियान के अंतर्गत प्राप्त निर्देशों का कड़ाई से पालन करने एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।5
- बंगाल में भाजपा की जीत के बाद राज्य के राजनीतिक माहौल पर चर्चा तेज हो गई है। यह विश्लेषण किया जा रहा है कि 'मां' (ममता बनर्जी) के गढ़ में इस बदलाव का क्या असर होगा और भविष्य के सियासी समीकरण कैसे बनेंगे।1
- आज शिवराज सिंह चौहान + डॉ मोहन यादव की संयुक्त रैली भेरूंदा में हुई। जिसमें लोगों को कैसे पेकेट फेक कर दिए जा रहे , शिवराज जी ये ग़रीब ज़रूर हैं लेकिन भिखारी नहीं । Note: हम इस वीडियो की किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करते हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रहा है आज शिवराज सिंह चौहान + डॉ मोहन यादव की संयुक्त रैली भेरूंदा में हुई। जिसमें लोगों को कैसे पेकेट फेक कर दिए जा रहे , शिवराज जी ये ग़रीब ज़रूर हैं लेकिन भिखारी नहीं । Note: हम इस वीडियो की किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं करते हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज वायरल हो रहा है1
- हरदा भाजपा कार्यालय मे लगा जनता दरबार, रोजगार घोटाले से लेकर राजस्व विवाद तक पूर्व मंत्री कमल पटेल ने सुनी सैकड़ों लोगों की समस्याएं1
- कन्नौद न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लाखों रुपए के कई प्रकरणों का आपसी सुलह से निपटारा किया गया। 5 पीठों के माध्यम से सैकड़ों पक्षकारों ने बिना हार-जीत की भावना के अपने विवाद सुलझाए, जिससे कई परिवार फिर एक हो गए। इस पहल से कोर्ट फीस और समय की बचत हुई, साथ ही पुरानी रंजिशें भी खत्म हुईं।3
- पुनासा और मूंदी पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की। बिना सीटबेल्ट गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों के चालान काटे गए और उन्हें यातायात सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।1
- खरगोन। कोतवाली क्षेत्र में पिछले तीन माह से वीकेंड पर चोरियों का सिलसिला जारी है। खरगोन। कोतवाली क्षेत्र में पिछले तीन माह से वीकेंड पर चोरियों का सिलसिला जारी है। शनिवार- रविवार की दरमियानी रात चोरों ने चित्तौडग़ढ़-भुसावल हाईवे स्थित अति व्यस्ततम मार्ग पर संचालित हो रही थोक किराणा दुकान के साथ ही नूतन नगर स्थित एक दूध डेयरी को निशाना बनाया। हालांकि चोरों के हाथ बड़ी रकम नही लगी। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने बिस्टान रोड़ अनाज मंडी के सामने संचालित हो रही मधुरेश किराणा और नूतन नगर स्थित सैनी दूध डेयरी में वारदात को अंजाम दिया। मधुरेश थोक किराणा दुकान संचालक नवनीत लाल भंडारी ने बताया उनकी दुकान से चोर 10 हजार रुपए की चिल्लर चोरी कर ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। दो चोर दुकान में लगे शटर का ताला तोड़कर घुसे। दुकान में बेखौफ होकर सर्चिंग की। गल्ले में रखी चिल्लर उनके हाथ लगी। इसी तरह सैनी दूध डेयरी के दीपक सैनी ने बताया चोर दुकान से करीब 4 हजार रुपए की चिल्लर, सिगरेट पैकेट, पाउस ले गए। दुकान में रखे फ्रीज से आईस्क्रीम भी खाई। सैनी के मुताबिक गत वर्ष 10 मई की रात ही उनके यहां चोरी का प्रयास हुआ था। रहवासियों ने चोरों को देख लिया था, जिसके बाद चोरों को पुलिस के सुपुर्द किया था।7
- प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में 'मातृभूमि को प्रणाम' कर एक प्रतीकात्मक संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में इस भावना के निरंतर जारी रहने का संकेत भी दिया।1