डॉ. रश्मि नेमा “त्रिशक्ति मातृ गौरव अलंकरण” से सम्मानित छिंदवाड़ा मातृ दिवस के पावन अवसर पर त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की प्रेरणास्रोत महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा गर्भवती माताओं के लिए “गर्भोत्सव पुंसवन संस्कार” संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि नेमा को “त्रिशक्ति मातृ गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10 मई 2026, रविवार को सायं 4:00 बजे गायत्री शक्ति पीठ, मधुवन कॉलोनी छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” के संदेश के साथ समाज में सकारात्मक संस्कारों का संचार करना रहा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मातृ दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए पुंसवन संस्कार कराया गया, जिससे गर्भस्थ शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहन मिले। डॉ रश्मि नेमा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के 16 संस्कारों में पुंसवन संस्कार का विशेष महत्व है। इसमें गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान आहार-विहार, मानसिक स्थिति, तिथि एवं दिनचर्या का विशेष ध्यान रखने की जानकारी दी जाती है, जिससे स्वस्थ एवं संस्कारित संतति का निर्माण हो सके। योग एवं गर्भसंस्कार के माध्यम से गर्भ में ही बच्चे के समग्र विकास पर बल दिया गया। इस आयोजन में श्रीमती शरद मिश्रा के मार्गदर्शन में समाज की कई मातृ शक्तियों ने भाग लिया। साथ ही उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समाज को नई दिशा प्रदान की है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
डॉ. रश्मि नेमा “त्रिशक्ति मातृ गौरव अलंकरण” से सम्मानित छिंदवाड़ा मातृ दिवस के पावन अवसर पर त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की प्रेरणास्रोत महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा गर्भवती माताओं के लिए “गर्भोत्सव पुंसवन संस्कार” संपन्न कराया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि नेमा को “त्रिशक्ति मातृ गौरव अलंकरण” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 10 मई 2026, रविवार को सायं 4:00 बजे गायत्री शक्ति पीठ, मधुवन कॉलोनी छिंदवाड़ा में संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य “आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी” के
संदेश के साथ समाज में सकारात्मक संस्कारों का संचार करना रहा। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा समाजहित में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मातृ दिवस के अवसर पर गर्भवती महिलाओं के लिए पुंसवन संस्कार कराया गया, जिससे गर्भस्थ शिशु के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास को प्रोत्साहन मिले। डॉ रश्मि नेमा ने बताया कि भारतीय संस्कृति के 16 संस्कारों में पुंसवन संस्कार का विशेष महत्व है। इसमें गर्भधारण से पूर्व एवं गर्भावस्था के दौरान आहार-विहार, मानसिक स्थिति, तिथि एवं दिनचर्या का विशेष ध्यान रखने की जानकारी
दी जाती है, जिससे स्वस्थ एवं संस्कारित संतति का निर्माण हो सके। योग एवं गर्भसंस्कार के माध्यम से गर्भ में ही बच्चे के समग्र विकास पर बल दिया गया। इस आयोजन में श्रीमती शरद मिश्रा के मार्गदर्शन में समाज की कई मातृ शक्तियों ने भाग लिया। साथ ही उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने समाज में संस्कारवान पीढ़ी के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और समाज को नई दिशा प्रदान की है। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
- छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता छिंदवाड़ा mp गरीब की थाली पर संकट, समय पर नहीं मिल रहा राशन एंकर - सरकारी योजनाओं के बड़े-बड़े दावों के बीच छिंदवाड़ा में गरीबों की थाली खाली नजर आ रही है। शहर में राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां कई उपभोक्ता पिछले दो महीने से राशन के लिए दुकानों के चक्कर काट रहे हैं। हितग्राहियों का कहना है कि हर बार “कल आना” कहकर वापस भेज दिया जाता है। मजबूरी में गरीब परिवार अब बाजार से महंगा राशन खरीदने को मजबूर हैं। वहीं राशन दुकान संचालक का कहना है कि इस बार शासन से कम आवंटन मिला है, जबकि “वन नेशन वन कार्ड” योजना के तहत कार्डधारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मामले की जानकारी खाद्य विभाग को भी दे दी गई है। बाइट - विनोद संचालक बाइट -उपभोक्ता1
- परासिया धर्ममय आयोजन,, नौ सत चंडी महायज्ञ, श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर वार्ड क्रमांक १३🙏 बहुत बहुत श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर वार्ड क्रमांक १३ में १ जून से ९ जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ प्रारंभ होने जा रहा है,आप सभी श्रद्धालु भक्तों का श्री खेड़ापति मंदिर समिति परासिया हार्दिक अभिनंदन करता है,सभी श्रद्धालु भक्त आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें जीवन को धन्य बनाएं, जय माता दी 🚩2
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कन्हरगांव डैम का जलस्तर तेजी से गिर रहा है। 500 से ज्यादा किसानों पर मोटर पंप से अवैध सिंचाई का आरोप है, जिससे शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- छिंदवाड़ा में एक युवक अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था, लेकिन गंगा नदी में नहाने के दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में मातम छा गया है।1
- छिंदवाड़ा के बिछुआ गाँव में गंभीर जल संकट है, जहाँ लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से री-बोरिंग और मोटर लगाकर नल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- सिवनी कुरई _खवासा में पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा वन विभाग की क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जल संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन एवं वन विकास कार्यों पर विस्तृत मंथन हुआ। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख शुभरंजन सेन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न वनवृत्तों के अधिकारियों ने नवाचारों और कार्य योजनाओं का प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, बाघों की बढ़ती मौजूदगी, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम, वृक्षारोपण, तेन्दूपत्ता संग्रहण और स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता बढ़ाने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा की गई।1
- बजरंग दल ने मंडला में 22 मई से होने वाले 6 दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के लिए सिवनी में एक बैठक की। इसमें युवाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का पाठ पढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई।1