ITI नहर क्षेत्र में कपड़े में लिपटा ज़िंदा नवजात मिलने से मचा हड़कंप सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश इटवा कस्बे के ITI नहर क्षेत्र में कपड़े में लिपटा ज़िंदा नवजात मिलने से हड़कंप मच गया। रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने बच्ची को देखा, जिसे जन्म के तुरंत बाद ही यहां छोड़ दिया गया था—यहां तक कि उसका नाड़ा भी नहीं कटा था। इटवा निवासी बब्लू पेट्रोल भराने जा रहे थे, तभी उन्होंने बच्ची की आवाज सुनी और तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। उनके साथ इरशाद ने भी मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत CHC इटवा पहुंचाया गया, जहां उसे NICU में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची फिलहाल स्वस्थ है और निगरानी में रखी गई है। समय रहते मदद मिलने से उसकी जान बच सकी। स्थानीय युवकों और पुलिस की तत्परता ने इंसानियत की मिसाल पेश की। अब बड़ा सवाल—आखिर किसने इस मासूम को इस हालत में नहर किनारे छोड़ दिया? पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- मेरठ में सड़क पर दिखा सवा दो मीटर लंबा मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी1
- कांठ स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदले जाने पर लगी रोक से लोगों में खुशी लेकिन अधिकारियों ने किया इस तरह के किसी आदेश के मिलने से इंकार1
- इस वीडियो में आपको ऐसा भाईचारा देखने को मिलेगा जैसा कि आपने कभी नहीं देखा होगा देखिए एक पंडित और एक मुस्लिम बच्चों का भाईचारा1
- Post by India News1
- सोने चांदी में आएगी गिरावट देश में चल रहे युद्धों के कारण1
- गजरौला तिगरिया निवासी लाला गुर्जर और किसी फैक्ट्री के कर्मचारी अपनी समस्या लेकर आए थे ,सुनिए क्या क्या कहा...1
- रामपुर: मस्जिद में घुसकर लगाई आग, 40 मिनट तक महिला का बवाल, UP में बीच सड़क बुजुर्ग को पीटा!1
- मथुरा, उत्तर प्रदेश | मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बांके बिहारी के चरण दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन में मौजूद हैं… वृंदावन को 3 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है… व्यवस्थाओं की निगरानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। बड़े एलईडी स्क्रीन पर सीधा दर्शन प्रसारित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई हैं…”1
- हिंदू मुस्लिम या क्रिश्चियन कौन सा धर्म अच्छा लगता है तो इस लड़की ने कहा वैसे तो मैं हिंदू हूं पर मुझे इस्लाम धर्म भी अच्छा लगता है1