गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन, कुल 105 गर्भवती महिलाओं का किया गया जांच गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में आज दिन मंगलवार को मातृ सुरक्षा योजना के तहत एएनसी जांच शिविर का किया गया आयोजन। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 तक चला इस शिविर में कुल 105 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्र प्रकाश, डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर शोभा रानी, एवं गुंजन कुमारी की देखरेख में आयोजित की गई। इस शिविर में महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, अल्ट्रासाउंड और सीबीसी टेस्ट किया गया इसके अतिरिक्त उनका वजन और लंबाई भी मापी गई। यह शिविर अस्पताल के डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी एवं महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। इसमें गर्भावस्था के दौरान हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्हें फल और चुकंदर जैसे आहार एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए ओआरएस के घोल नींबू पानी का विशेष रूप से सेवन करने की सलाह दी गई। जांच कार्यों में डॉक्टर चंद्रभानु चौधरी, महिला डॉक्टर गुंजन कुमारी, टेक्नीशियन सुधीर पाठक, मोहम्मद साबिर और आशीष रंजन ने सहयोग किया। एएनएम संगीता कुमारी, रीता कुमारी, रजनी कुमारी, रंजू कुमारी, रिंकू कुमारी, सहित कई आशा कार्यकर्ता और ममता भी शिविर में उपस्थिति रही।

- शॉर्ट सर्किट से भीषण आग: सात घर जलकर राख, तीन बकरियों की मौत, युवक झुलसा1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- आप लोग मेरा बाबू क़ो प्यार दीजिये और आसीर्बाद दे बहुत सारा लाइक कीजिये❤️💕🫂1
- परशुराम जयंती पर समाज को शिक्षित और संगठित बनाने का लिया संकल्प1
- मुंगेर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया। पुरानी रंजिश में अपने ही गोतिया की हत्या करने जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भेलवा पहाड़ तौफीर इलाके में एक व्यक्ति कमर में देशी कट्टा खोंसे संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।1
- संसद साहब बंगलिया में रामधुनी यज्ञ का किया🌺🙏 उद्घाघाटनग्रामीण ने किया 2 मांग देखिए पूरे वीडियो1
- परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार एवं उनके भाई, बेगूसराय-खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार सोमवार की रात लगभग दस बजे पटना से लौटने के दौरान गोगरी प्रखंड के रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात की जानकारी ली। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। मौके पर पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने वर्तमान विधायक बाबूलाल शौर्य पर जमकर निशाना साधते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, एमएलसी राजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और आने वाले समय में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।1
- मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर तारापुर में प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया स्थलों का निरीक्षण मुंगेर: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित तारापुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने मंगलवार को तारापुर एवं आसपास के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगामी 26 अप्रैल को मुख्यमंत्री तारापुर दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे असरगंज प्रखंड के बैजलपुर में आयोजित प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे ढोल पहाड़ी स्थित मंदिर परिसर में इको-टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे, जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में पहल होगी। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री तारापुर स्थित सिंचाई भवन अतिथि गृह में आमजन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे जिले के सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला गृह जिला दौरा होगा, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी तारापुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।1
- आप सब मेरा वीडियो क़ो लाइक और शेयर कीजेए और मुझे आसीर्बाद दीजिये ❤️🥰 और बहुत सारा प्यार दीजिये आगे बरा दीजिये मे मुंगेर की रहने वाली हु सोप्पर्ट कीजिये बहुत सारा आप लोग मेरा पेज क़ो देखिए बहुत सारा प्यार दीजिये और आप लोग कमेंट कीजिये मे भोजपुरी रील ही डालू लाइक कीजेए मेरा रील क़ो ❤️❤️1