नामांकन प्रक्रिया गुरूवार से शुरू, 65 वार्ड पांच जोन में बांटे सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नाम निर्देशन पत्र, प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था पाली, नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र गुरुवार से नगर निगम कार्यालय में जमा होना शुरू होंगे। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर उनकी जांच तथा संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाश को छोड़कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पांच जोन में बांटे गए 65 वार्ड - नगर निगम पाली के कुल 65 वार्डों को पांच जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में निर्धारित वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से प्राप्त किए जाएंगे। इससे प्रत्याशियों को अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित स्थान पर नामांकन जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। प्रथम जोन में वार्ड संख्या 1 से 13 तक के नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की ओर से लिए जाएंगे। द्वितीय जोन में वार्ड संख्या 14 से 26 तक के आवेदन विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चैधरी बिरजू गोपाल प्राप्त करेंगे। तृतीय जोन में वार्ड संख्या 27 से 39 तक के नाम निर्देशन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत की ओर से लिए जाएंगे। चतुर्थ जोन में वार्ड संख्या 40 से 52 तक के आवेदन पाली तहसीलदार सुनील कुमार प्राप्त करेंगे।वहीं पंचम जोन में वार्ड संख्या 53 से 65 तक के नाम निर्देशन पत्र उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी की ओर से लिए जाएंगे। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। प्रशिक्षण में दिए आवश्यक निर्देश - प्रशिक्षण बैठक में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवेदन पत्रों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों, प्रत्याशियों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों तथा निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन नेहा चैधरी, ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, बबलू काठात, प्रमोद प्रजापत, जयपाल सिंह राठौड़ एवं युजवेन्द्र खेमलानी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
नामांकन प्रक्रिया गुरूवार से शुरू, 65 वार्ड पांच जोन में बांटे सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक जमा होंगे नाम निर्देशन पत्र, प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था पाली, नगर निगम आम चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र गुरुवार से नगर निगम कार्यालय में जमा होना शुरू होंगे। नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए बुधवार को निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों एवं कार्मिकों को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने से लेकर उनकी जांच तथा संबंधित प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र राजकीय अवकाश को छोड़कर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पांच जोन में बांटे गए 65 वार्ड - नगर निगम पाली के कुल 65 वार्डों को पांच जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में निर्धारित वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवारों के नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की ओर से प्राप्त किए जाएंगे। इससे प्रत्याशियों को अपने वार्ड के अनुसार निर्धारित स्थान पर नामांकन जमा करवाने की सुविधा मिलेगी। प्रथम जोन में वार्ड संख्या 1 से 13 तक के नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्र सिंह की ओर से लिए जाएंगे। द्वितीय जोन
में वार्ड संख्या 14 से 26 तक के आवेदन विशेषाधिकारी कार्यालय निर्वाचन अधिकारी चैधरी बिरजू गोपाल प्राप्त करेंगे। तृतीय जोन में वार्ड संख्या 27 से 39 तक के नाम निर्देशन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत की ओर से लिए जाएंगे। चतुर्थ जोन में वार्ड संख्या 40 से 52 तक के आवेदन पाली तहसीलदार सुनील कुमार प्राप्त करेंगे।वहीं पंचम जोन में वार्ड संख्या 53 से 65 तक के नाम निर्देशन पत्र उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी की ओर से लिए जाएंगे। प्रत्याशियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क - सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि नगर निगम चुनाव में नाम निर्देशन पत्र जमा करवाने वाले प्रत्याशियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। प्रशिक्षण में दिए आवश्यक निर्देश - प्रशिक्षण बैठक में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया, आवेदन पत्रों की जांच, आवश्यक दस्तावेजों, प्रत्याशियों की ओर से प्रस्तुत किए जाने वाले प्रपत्रों तथा निर्वाचन संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन नेहा चैधरी, ललित कुमार दवे, सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, महेन्द्र बैरवा, बबलू काठात, प्रमोद प्रजापत, जयपाल सिंह राठौड़ एवं युजवेन्द्र खेमलानी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।
- नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस रोशनी से जगमगाए मुस्लिम मोहल्ले, झंडे लहराते बड़ी संख्या में शामिल हुए जायरीन नाडोल। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को नाडोल में ईद-मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेष उत्साह नजर आया। घरों, मस्जिदों और दरगाहों को आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी एवं इस्लामिक झंडों से सजाया गया। इस अवसर पर मौलाना ईसा अशरफी एवं मौलाना नफीस अहमद हैदरी ने तकरीर पेश कर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनकी शिक्षाओं एवं भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डाला। इसके बाद मस्जिद से चादर के साथ भव्य जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं जायरीन शामिल हुए। श्रद्धालु हाथों में झंडे और फरियां लहराते हुए धार्मिक नारों के साथ चल रहे थे। जुलूस में धार्मिक गीतों एवं नारों से पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से भर गया। जुलूस पुलिस चौकी से रवाना होकर मुख्य चौराहा, बस स्टैंड, ग्राम पंचायत, रतन चौराहा एवं पातालेश्वर मार्ग से होते हुए हजरत दादापीर अशरफ अली बाबा साहब की दरगाह पहुंचा। यहां फैजाने मिल्लत कमेटी की ओर से समापन समारोह आयोजित किया गया। जायरीनों का किया स्वागत, भोजन की व्यवस्था जुलूस में बाहर से आए जायरीनों के लिए फरीद खान पठान वल्द चांद खान की ओर से भोजन की व्यवस्था की गई। कमेटी की ओर से बाहर से आए जायरीनों एवं उनके परिवारों का स्वागत कर इस्तकबाल किया गया। पुलिस व्यवस्था रही सराहनीय विशाल जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए। एएसआई परविंद्र सिंह एवं कांस्टेबल गणेशराम ने जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। शांतिपूर्ण माहौल में जुलूस संपन्न हुआ।2
- रक्षाबंधन पर मिसाल बना भाई: 100 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं और बुजुर्गों का सहारा बने राज मीणा रक्षाबंधन का पर्व जहां भाई-बहन के रिश्ते और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, वहीं राज मीणा इस रिश्ते को सेवा और मानवता के जरिए एक अलग पहचान दे रहे हैं। राज मीणा उन लाचार, बेसहारा और परिवार से ठुकराई गई महिलाओं को सहारा देने का काम कर रहे हैं, जिन्हें समाज में अक्सर अकेला छोड़ दिया जाता है। बताया जाता है कि मानसिक रूप से परेशान या अपने परिवार से बिछड़ी हुई महिलाओं को राज मीणा रेस्क्यू कर अपने आश्रम तक पहुंचाते हैं। यहां उन्हें भोजन, रहने की व्यवस्था, दवाइयों और देखरेख जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। आज उनके आश्रम में 100 से ज्यादा महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हैं। राज मीणा इन सभी महिलाओं को अपनी बहन की तरह मानते हैं और उनके साथ परिवार जैसा व्यवहार करते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर ये महिलाएं राज मीणा के लिए राखियां तैयार कर उन्हें अपना भाई मानकर रक्षा का धागा बांधती हैं। राज मीणा का कहना है कि किसी बेसहारा इंसान को सहारा देना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। उनका प्रयास है कि जिन महिलाओं को उनके अपनों ने छोड़ दिया, उन्हें सम्मान, सुरक्षा और परिवार जैसा अपनापन मिल सके। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर राज मीणा और उनके आश्रम की यह कहानी भाई-बहन के रिश्ते को एक भावनात्मक और मानवीय संदेश देती है। अगर आप भी राज मीणा के इस सेवा कार्य का समर्थन करते हैं, तो कमेंट करके जरूर बताएं—“सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”1
- नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान नाना में सोनी समाज ने दानदाता शंकरलाल सोनी का किया सम्मान समाज के विकास के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार का गाजे-बाजे के साथ स्वागत, सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने लिया भाग बाली उपखंड के नाना ग्राम में सोनी समाज के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समाज को भूमि भेंट करने वाले दानदाता शंकरलाल पुत्र जवेरचंद सोनी एवं उनके परिवार का सोनी समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाज के लिए भूमि भेंट करने पर दानदाता परिवार के प्रति समाजबंधुओं ने आभार व्यक्त करते हुए उनके इस सामाजिक सहयोग की सराहना की। दानदाता शंकरलाल सोनी परिवार के नाना ग्राम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं समाजबंधुओं ने गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दानदाता परिवार को जैन भवन ले जाया गया, जहां सोनी समाज की ओर से स्वागत सभा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान समाज के लोगों ने दानदाता परिवार का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए भूमि उपलब्ध करवाना एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है। ऐसे सामाजिक सहयोग से समाज के लिए आवश्यक भवन, सामाजिक गतिविधियों एवं अन्य जनोपयोगी कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है। दानदाता परिवार द्वारा समाज हित में किए गए इस सहयोग को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया गया। इस अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज एवं कार्यकारी समिति नाना के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सोनी, उपाध्यक्ष प्रकाश सोनी, सचिव सुरेश सोनी एवं कोषाध्यक्ष रूपचंद सोनी सहित समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में समाज की माता-बहनों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान समाजबंधुओं ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि समाज के विकास में दानदाताओं का योगदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज के हित में किए गए ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा। समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित समाजबंधुओं ने दानदाता शंकरलाल सोनी एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने की बात कही।1
- पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड पाली. शहर के अणुव्रत नगर में गुरुदेव जन्म महोत्सव जयंती महोत्सव के तहत भजन संध्या का आयोजन किया गया। एक शाम गुरुदेव के नाम आयोजित भजन में गायक लवेश बुरड़ एंड पार्टी इंदौर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।1
- देश के लिए मोदी जी का शब्द सभी सनातनी धर्मी लोगों का अपने दिल में उतार लेना चाहिए जो अपना देश हित के लिए काम करना वाला सिर्फ सिर्फ मोदी जी की अपने जीवन को दान में आगे बढ़ा रहे हैं पाली की जनता को अभी यही सोचना है कि अपना देश को हिंदू राष्ट्र में विश्व गुरु बनाना है तो मोदी जी के आधार पर अपना वोट डालना जरूरी है नहीं तो अपना बहन बेटियों को ससुरक्षित रखना अपने हाथ में नहीं रहेगा वह कांग्रेस जो पहले से आप लोग देखा आए हैं कांग्रेस में क्या हो रहा है वह अपने बड़े लोगों से पूछ लीजिए और अपने लोगों को मालूम है युवा पीढींयों को भी मालूम नहीं है क्योंकि यह शहरी कल्सर में पड़ गए हैं ना संस्कृति ना संस्कार से इनका कोई लेना-देना है सिर्फ इनको एंजॉय करना इसलिए अपने हिंदू समाज को अपना ध्यान में रखकर समाज हित के लिए अपने अपना मुझे वोट कमल के फूल पर आप सभी जनों को देना जरूरी हो जाएगा जय श्री राम जय श्री धरती माता की रक्षा करने के साथ अपने को वंदे मातरम् बोलना जरूरी है2
- पाली जिले में अकाल घोषित करने की मांग — जागरवाल मुख्यमंत्री की भेजा पत्र मनोज शर्मा, वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पाली एवं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष मदन सिंह जागरवाल ने भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र एवं ई-मेल भेजकर पाली जिले में बारिश की कमी को देखते हुए अकाल घोषित करने की मांग की है। जागरवाल ने पत्र में बताया कि पश्चिमी राजस्थान के साथ-साथ पाली जिले के रोहट, पाली देहात, सुमेरपुर, रानी, मारवाड़, बाली सहित अनेक क्षेत्रों में इस वर्ष वर्षा बहुत कम हुई है। बारिश के अभाव में जिले के गांवों की नाड़ियां और तालाब सूखने लगे हैं। पाली जिले का प्रमुख जवाई बांध भी खाली पड़ा है,मात्र 138 दिनों का पीने का पानी उपलब्ध हे जिससे आने वाले समय में पेयजल संकट और गंभीर होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि किसानों ने महंगे डीजल ओर बीज से खेतों की जुताई कर बीज बोया, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं होने से फसलें सूखने और बर्बाद होने की कगार पर हैं। वैसे भी 150सितंबर को मानसून की विदाई तय हे किसान पैदावार की उम्मीद में पहले ही कर्ज लेकर खेती कर चुका है। यदि फसलें खराब हुईं तो किसान पर कर्ज का बोझ और बढ़ जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में पशुधन के लिए चारे का भी गंभीर संकट पैदा होने की संभावना है। जागरवाल ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे पाली जिले में हालात बेकाबू हो सकते हैं। सरकार को अभी से पेयजल की व्यवस्था, पशुधन के लिए चारे की उपलब्धता और किसानों को राहत देने की कार्ययोजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से पाली जिले को तत्काल अकालग्रस्त घोषित करने,इस वर्ष का पूरा मुआवजा ओर किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा रोहट सहित पूरे जिले में पेयजल की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर मांग की। जागरवाल ने कहा कि सरकार को आने वाले संकट का इंतजार करने के बजाय अभी से राहत एवं बचाव की तैयारियां शुरू करनी चाहिए, ताकि किसानों, पशुपालकों और आम जनता को गंभीर संकट से बचाया जा सके। अन्यथा आने वाले समय में परिस्थितियां सरकार के नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं।1
- पाली में ईद मिलादुन्नबी पर निकाला जुलूस जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। कई लोग जुलूस में शामिल लोगों को आइसक्रीम, पानी की बोतलें और चॉकलेट बांटते नजर आए। जुलूस के रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से लोगों को बिस्किट और फल भी वितरित किए गए। जुलूस के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जुलूस तय रास्ते से होते हुए वापस नाडी मोहल्ला पहुंचा और सम्पन्न हुआ।1
- गौ हत्या के खिलाफ विजय थलापति ने की हाई कोर्ट में अपील की तमिलनाडु के सभी हिंदुओं के लिए विजय तलापति ने एक ऐतिहासिक काम करके दिखाया है जो काम पिछले 100 सालों में किसी भी नेता ने नहीं किया। दरअसल सीएम विजय ने हाई कोर्ट में अपील करते हुए कहा कि आज के बाद पूरे तमिलनाडु में कोई भी गायक की हत्या नहीं करेगा क्योंकि हिंदू धर्म के लोग गाय को माता मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं और अगर किसी भी जाति या धर्म का व्यक्ति गाय की हत्या करते हुए पकड़ा गया तो उसे उम्र कैद की सजा होगी और उसके पूरे परिवार को बेघर कर दिया जाएगा1