logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटवा में शराबबंदी के तहत कार्रवाई: ऑटो से 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। (वजह है, डिमांड एंड सप्लाई) ताजा मामला कोटवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो रिक्शा (संख्या BR05PB5206) के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ऑटो में सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुलारे नसीर (27 वर्ष), पिता–अनवर अंसारी, निवासी–जलवा टोला, थाना–डुमरियाघाट तथा शकील आलम (22 वर्ष), पिता–अब्दुल मियां, निवासी–चैलनहन, थाना–बंजरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ट्रैवलिंग ट्रॉली बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब में Royal Stag 750 ml की 81 बोतल 100 Pipers 750 ml की 9 बोतल शामिल हैं। कुल मिलाकर 67.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी। बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और परिवारों को सुरक्षित वातावरण देना है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं, लेकिन इसके समानांतर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहा है। और पुलिस को तस्करों का पलटवार भी झेलना पड़ा है। आर्थिक लालच और जल्दी मुनाफा कमाने की मानसिकता कुछ लोगों को इस प्रतिबंधित धंधे की ओर आकर्षित कर रही है। खासकर युवा वर्ग का इसमें शामिल होना चिंता का विषय है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग और जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल बना रहेगा।

3 hrs ago
user_LOCAL PUBLIC NEWS
LOCAL PUBLIC NEWS
Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

कोटवा में शराबबंदी के तहत कार्रवाई: ऑटो से 67.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण कोटवा बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। (वजह है, डिमांड एंड सप्लाई) ताजा मामला कोटवा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोटवा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो रिक्शा (संख्या BR05PB5206) के जरिए शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन की घेराबंदी कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ऑटो में सवार दो युवकों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दुलारे नसीर (27 वर्ष), पिता–अनवर अंसारी, निवासी–जलवा टोला, थाना–डुमरियाघाट तथा शकील आलम (22 वर्ष), पिता–अब्दुल मियां, निवासी–चैलनहन, थाना–बंजरिया के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान पुलिस को एक ट्रैवलिंग ट्रॉली बैग मिला, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई थी। बरामद शराब में Royal Stag 750 ml की 81 बोतल 100 Pipers 750 ml की 9 बोतल शामिल हैं। कुल मिलाकर 67.5 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी। बिहार में लागू शराबबंदी कानून का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और परिवारों को सुरक्षित वातावरण देना है। इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले हैं, लेकिन इसके समानांतर एक कड़वी सच्चाई यह भी है कि तस्करी का नेटवर्क लगातार सक्रिय रहा है। और पुलिस को तस्करों का पलटवार भी झेलना पड़ा है। आर्थिक लालच और जल्दी मुनाफा कमाने की मानसिकता कुछ लोगों को इस प्रतिबंधित धंधे की ओर आकर्षित कर रही है। खासकर युवा वर्ग का इसमें शामिल होना चिंता का विषय है। यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर खतरा बनता जा रहा है। प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है, लेकिन जब तक आम जनता का सहयोग और जागरूकता नहीं बढ़ेगी, तब तक इस समस्या पर पूरी तरह लगाम लगाना मुश्किल बना रहेगा।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में देशी दारू उत्पादन कैसे होता है
    1
    बिहार में देशी दारू उत्पादन कैसे होता है
    user_Khabar Of Point
    Khabar Of Point
    प्रेस रिर्पोटर पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • #Motihari #ERickshawStrike #BiharNews #KSRBiharNews
    1
    #Motihari #ERickshawStrike #BiharNews #KSRBiharNews
    user_Ksr bihar news
    Ksr bihar news
    Content Creator (YouTuber) सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • --मोतिहारी जिला ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के मुख्य वक्ताओं में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक अपनी मांग पत्र के संबंध में बताया। (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ सिरहा टाइम्स शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।) मोतिहारी 02 मई 2026- मोतिहारी:-पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ ने अपने बैनर तले 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज समाहरणालय परिसर मोतिहारी में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को अपनी मांगों के संबंध में वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक बताया। अंत में सिस्ट मंडल के द्वारा 22 सूत्रीय मांग पत्र को जिलाधिकारी महोदय पूर्वी चंपारण को सौंपा। अपने मांग पत्र में दर्शाया है जो निम्न प्रकार से नीचे दर्शाए जा रहे हैं:-प्रेषित जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण।विषय नगर निगम ‌द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की संबंध में।महाशय,उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि अंकित मांगों पर विचार किया जाए एवं पूर्व में भी कई ज्ञापने दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया।हमारी मांगे:-(1) नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की वापसी एवं सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं।(2) शहर एवं जिले में सभी चौक चौराहे पर ऑटो एवं ई-रिक्शा का स्टैंड स्थल की व्यवस्था संघ के पदाधिकारीयों के साथ विमर्श करके नियमित करे।(3) ऑटो स्टैंड में रैन बसेरा शौचालय की निर्माण कराया जाए।(4) स्टैंड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।(5) DTO कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं और कैंप लगाकर लाइसेंस बनाया जाए।(6) शहर में रेलवे स्टेशन पर एक नंबर एवं दो नंबर पर प्रत्येक टिप 40 से 50 रुपया अवैध असूली किया जा रहा है इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।(7) सभी लाइसेंस वाले चालकों को राशन कार्ड बनाकर 35 किलो अनाज दिया जाए।(8) श्रस विभाग से ड्राइवर के मिलने वाले सुविधा को लागू किया जाए एवं लाइसेंस धारी ड्राइवर के वदीं की व्यवस्था की जाए।(9) शहर में रोड के बीचों-बीच नगर निगम द्वारा पार्किंग के नाम पर टैक्स चलते गाड़ी से असुला जाता है इसे तत्काल बंद किया जाए।शहर में सभी चौक चौराहे पर स्टैंड का जगह चिन्हित किया गया है संघ के पदाधिकारीयों के साथ विमर्श करके स्टैंड का निर्माण कराया जाए चिन्हित जगह निम्नलिखित है:-(10) बलुआ चौक शौचालय के सामने ओवर ब्रिज के नीचे तुरकौलिया जाने के लिए स्टेंड एवं मीना बाजार छतौनी जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(11) बलुआ चौक शंकर सरैया कोटवा जाने के लिए चित्र मंदिर के सामने ओवर ब्रिज के नीचे पाया एक पाया दो में स्टैंड,(12) कचहरी चौक मीना बाजार छतौनी जाने के लिए उत्पाद विभाग के बगल में स्टैंड,(13) कचहरी चौक से कठहरी बाजार बझीया जाने के लिए भीमराव अंबेडकर भवन के सामने ओवर ब्रिज के नीचे स्टैंड,(14) बाईपास अन्य मार्ग जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(15) छतौनी चौक शौचालय के सामने ऑटो स्टैंड,(16) छतौनी चौक सब्जी मंडी के सामने लखौरा जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(17) छतौनी पायल सिनेमा हॉल के सामने ढका रोड आटो स्टैंड,(18) छितौनी बस स्टैंड के बगल में पकड़ीदेयाल मधुबन जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(19) मीना बाजार गांधी चौक रिक्शा स्टैंड में ऑटो स्टैंड,(20) मीना बाजार गांधी चौक शौचालय के बगल में स्टैंड,(21) जौनपुर दुर्गा पूजा मंदिर के सामने ऑटो स्टैंड,(22) अवधेश चौक दुर्गा पूजा मंदिर के सामने ऑटो स्टैंड,(23) स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 एवं 2 पर ऑटो स्टैंड,(24) छतौनी सरकारी बस स्टैंड के बगल में पिपरा कोठी चकिया जाने के लिए ऑटो स्टैंड शामिल है। जिसको पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता अपनी हस्ताक्षर से मांग पत्र को समर्पित किया है।
    3
    --मोतिहारी जिला ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के मुख्य वक्ताओं में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित जनों को विस्तार पूर्वक अपनी मांग पत्र के संबंध में बताया।
(मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ सिरहा टाइम्स शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण।)
मोतिहारी 02 मई 2026- मोतिहारी:-पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ ने अपने बैनर तले 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आज समाहरणालय परिसर मोतिहारी में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों को अपनी मांगों के संबंध में वक्ताओं ने विस्तार पूर्वक बताया। अंत में सिस्ट मंडल के द्वारा 22 सूत्रीय मांग पत्र को जिलाधिकारी महोदय पूर्वी चंपारण को सौंपा। अपने मांग पत्र में दर्शाया है जो निम्न प्रकार से नीचे दर्शाए जा रहे हैं:-प्रेषित जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण।विषय नगर निगम ‌द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की संबंध में।महाशय,उपर्युक्त विषय के संबंध में कहना है कि अंकित मांगों पर विचार किया जाए एवं पूर्व में भी कई ज्ञापने दिया गया है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं किया गया।हमारी मांगे:-(1) नगर निगम द्वारा किए गए टैक्स वृद्धि की वापसी एवं सुविधा नहीं तो टैक्स नहीं।(2) शहर एवं जिले में सभी चौक चौराहे पर ऑटो एवं ई-रिक्शा का स्टैंड स्थल की व्यवस्था संघ के पदाधिकारीयों के साथ विमर्श करके नियमित करे।(3) ऑटो स्टैंड में रैन बसेरा शौचालय की निर्माण कराया जाए।(4) स्टैंड में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए।(5) DTO कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाएं और कैंप लगाकर लाइसेंस बनाया जाए।(6) शहर में रेलवे स्टेशन पर एक नंबर एवं दो नंबर पर प्रत्येक टिप 40 से 50 रुपया अवैध असूली किया जा रहा है इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।(7) सभी लाइसेंस वाले चालकों को राशन कार्ड बनाकर 35 किलो अनाज दिया जाए।(8) श्रस विभाग से ड्राइवर के मिलने वाले सुविधा को लागू किया जाए एवं लाइसेंस धारी ड्राइवर के वदीं की व्यवस्था की जाए।(9) शहर में रोड के बीचों-बीच नगर निगम द्वारा पार्किंग के नाम पर टैक्स चलते गाड़ी से असुला जाता है इसे तत्काल बंद किया जाए।शहर में सभी चौक चौराहे पर स्टैंड का जगह चिन्हित किया गया है संघ के पदाधिकारीयों के साथ विमर्श करके स्टैंड का निर्माण कराया जाए चिन्हित जगह निम्नलिखित है:-(10) बलुआ चौक शौचालय के सामने ओवर ब्रिज के नीचे तुरकौलिया जाने के लिए स्टेंड एवं मीना बाजार छतौनी जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(11) बलुआ चौक शंकर सरैया कोटवा जाने के लिए चित्र मंदिर के सामने ओवर ब्रिज के नीचे पाया एक पाया दो में स्टैंड,(12) कचहरी चौक मीना बाजार छतौनी जाने के लिए उत्पाद विभाग के बगल में स्टैंड,(13) कचहरी चौक से कठहरी बाजार बझीया जाने के लिए भीमराव अंबेडकर भवन के सामने ओवर ब्रिज के नीचे स्टैंड,(14) बाईपास अन्य मार्ग जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(15) छतौनी चौक शौचालय के सामने ऑटो स्टैंड,(16) छतौनी चौक सब्जी मंडी के सामने लखौरा जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(17) छतौनी पायल सिनेमा हॉल के सामने ढका रोड आटो स्टैंड,(18) छितौनी बस स्टैंड के बगल में पकड़ीदेयाल मधुबन जाने के लिए ऑटो स्टैंड,(19) मीना बाजार गांधी चौक रिक्शा स्टैंड में ऑटो स्टैंड,(20) मीना बाजार गांधी चौक शौचालय के बगल में स्टैंड,(21) जौनपुर दुर्गा पूजा मंदिर के सामने ऑटो स्टैंड,(22) अवधेश चौक दुर्गा पूजा मंदिर के सामने ऑटो स्टैंड,(23) स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 1 एवं 2 पर ऑटो स्टैंड,(24) छतौनी सरकारी बस स्टैंड के बगल में पिपरा कोठी चकिया जाने के लिए ऑटो स्टैंड शामिल है। जिसको पूर्वी चंपारण जिला ऑटो ई रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता अपनी हस्ताक्षर से मांग पत्र को समर्पित किया है।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • 24 साल की फरारी का अंत: घर की कुर्की शुरू होते ही मारपीट के आरोपी पति ने किया सरेंडर
    1
    24 साल की फरारी का अंत: घर की कुर्की शुरू होते ही मारपीट के आरोपी पति ने किया सरेंडर
    user_Santosh Raut Jaurnalist
    Santosh Raut Jaurnalist
    पटही, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    29 min ago
  • मझौलिया प्रखंड के जौकटिया स्थित होटल सुहानी शौर्य के समीप निशांत कुमार द्वारा आयोजित चम्पारण सद्भाव यात्रा में बड़ी संख्या में नेताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,जेसीवी से फूलों की बारिस की गई,कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया,कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।जदयू के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ता इस सद्भाव यात्रा में शामिल थे ।प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए और एकता व भाईचारे का संदेश दिया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सद्भाव यात्रा सफल रही और समाज में सकारात्मक संदेश गया। इस सद्भाव यात्रा में बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,जदयू के वरीय नेता अभय कुमार राय,शंभू गुप्ता , जिला अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा,विजय गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, अशोक कुशवाहा , सुदर्शन भारती अरविंद कुमार आदि सैकड़ो महिला सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
    4
    मझौलिया प्रखंड के जौकटिया स्थित होटल सुहानी शौर्य के समीप निशांत कुमार द्वारा आयोजित चम्पारण सद्भाव यात्रा में बड़ी संख्या में नेताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी,जेसीवी से फूलों की बारिस की गई,कार्यकर्ताओं और नेताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया,कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया।जदयू के बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ता इस सद्भाव यात्रा में शामिल थे ।प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी इस यात्रा में शामिल हुए और एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा और यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रूप से नियंत्रित किया गया।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से सद्भाव यात्रा सफल रही और समाज में सकारात्मक संदेश गया। इस सद्भाव यात्रा में बाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार,जदयू के वरीय नेता अभय कुमार राय,शंभू गुप्ता , जिला अध्यक्ष कन्हैया प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा,विजय गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, अशोक कुशवाहा , सुदर्शन भारती अरविंद कुमार आदि सैकड़ो महिला सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मोतिहारी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आगामी 9 मई 2026 को मोतिहारी, अरेराज और सिकरहना (ढाका) के व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद और छोटे आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, लोक अदालत में मामलों के निस्तारण पर कोई कोर्ट फीस नहीं लगती और फैसला अंतिम होता है। लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह एक प्रभावी मंच है। इच्छुक पक्षकार समाधान के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं।
    1
    मोतिहारी: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर आगामी 9 मई 2026 को मोतिहारी, अरेराज और सिकरहना (ढाका) के व्यवहार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बैंक ऋण, बिजली बिल, चेक बाउंस, वैवाहिक विवाद और छोटे आपराधिक मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, लोक अदालत में मामलों के निस्तारण पर कोई कोर्ट फीस नहीं लगती और फैसला अंतिम होता है। लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और त्वरित न्याय दिलाने के लिए यह एक प्रभावी मंच है। इच्छुक पक्षकार समाधान के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन दे सकते हैं।
    user_SUDHANSU KUMAR
    SUDHANSU KUMAR
    Local News Reporter नरकटिया, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by नीतीश उजाला
    1
    Post by नीतीश उजाला
    user_नीतीश उजाला
    नीतीश उजाला
    Graphic designer मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • मॉडल विद्यालय के कार्य का निरीक्षण। (डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक सिरहा टाईम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार।) जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय, लखौरा का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।पूर्वी चम्पारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एन एम एम एस परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा।ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।
    2
    मॉडल विद्यालय के कार्य का निरीक्षण।
(डॉ मनीष कुमार सिंह सहायक संपादक सिरहा टाईम्स मोतिहारी पूर्वी चम्पारण बिहार।)
जिला पदाधिकारी, पूर्वी चम्पारण ने आज जिले के एक निर्माणाधीन मॉडल विद्यालय श्री रामदवन विभीषण उच्च माध्यमिक+2 विद्यालय, लखौरा का स्थलीय निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग की महत्त्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पूर्वी चम्पारण जिले के 27 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है, जो जिले के लाखों बच्चों के शैक्षणिक भविष्य को एक नई दिशा देगी।ये मॉडल विद्यालय कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं नवाचार-आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। माध्यमिक स्तर (कक्षा 9-10) के लिए संगीत, ललित कला, नृत्य और शारीरिक शिक्षा सहित कुल 8 शिक्षक तथा उच्च माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए 16 शिक्षक प्रत्येक विद्यालय में तैनात किए जाएंगे। शिक्षकों का चयन पूर्णतः पारदर्शी प्रक्रिया के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, प्रदर्शन और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।पूर्वी चम्पारण जिले में इन 27 मॉडल विद्यालयों में बच्चों को अपने ही प्रखंड में उच्च स्तरीय शिक्षा सुलभ हो सकेगी। एन एम एम एस परीक्षा में 50% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर नामांकन का अवसर मिलेगा और नामांकन शुल्क अन्य सरकारी विद्यालयों के समान ही रखा जाएगा।ये विद्यालय केवल पढ़ाई के केंद्र नहीं, बल्कि अपने आस-पास के अन्य सरकारी विद्यालयों के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और संसाधन-साझेदारी के केंद्र भी बनेंगे। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन विद्यालयों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के मानक के रूप में विकसित किया जाएगा और निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के बच्चों का सपना अब सरकारी विद्यालय में भी साकार होगा।
    user_दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
    Newspaper publisher पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड के प्रसिद्ध सरिसवा बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर सड़क किनारे से अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में मझौलिया पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से भी दुकानदारों को चेतावनी दी गई। प्रशासनिक टीम ने बाजार में घूम-घूमकर सड़क किनारे दुकान लगाए हुए लोगों को स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। बीडीओ ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए जबरन हटाया जाएगा और संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से बाजार क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    4
    मझौलिया प्रखंड के प्रसिद्ध सरिसवा बाजार में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर सड़क किनारे से अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) डॉ. राजीव रंजन के नेतृत्व में मझौलिया पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से भी दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
प्रशासनिक टीम ने बाजार में घूम-घूमकर सड़क किनारे दुकान लगाए हुए लोगों को स्पष्ट रूप से कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें। बीडीओ ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है, जिससे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के अंदर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए जबरन हटाया जाएगा और संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रशासन के इस कदम से बाजार क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है और दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.