उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित बीकानेर, 20 फरवरी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा उचित मूल्य दुकानों के आंवटन के लिए जारी दिशा निर्देशों के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत तहसील बीकानेर (ग्रामीण क्षेत्र) एवं लूणकरणसर (ग्रामीण क्षेत्र) की नवसृजित उचित मूल्य की 9 दुकानों के आवंटन के लिए विभागीय निर्देशानुसार इच्छुक पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के खण्ड 3(1) के तहत प्राधिकार पत्र जारी किए जाने के लिए सशुल्क आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि आवंदन पत्र 19 मार्च 2026 को सायं 5 बजे तक जिला रसद कार्यालय से जिला रसद अधिकारी के पक्ष में सौ रुपए का भारतीय पोस्टल ऑर्डर प्रस्तुत कर प्राप्त किए जा सकते हैं। भरे हुए आवेदन 19 मार्च को ही सायं 5 बजे तक जमा करवाए जा सकेंगे।

- Post by Salim painter1
- नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया, जिसमें मुगल बादशाह बाबर या बाबरी मस्जिद के नाम पर किसी भी मस्जिद या धार्मिक ढांचे के निर्माण या नामकरण पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की गई थी.जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने बाबर को हमलावर बताते हुए दलील दी कि उसके नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनाई जानी चाहिए और न ही उसका नाम रखा जाना चाहिए. पीठ के सामने यह भी तर्क दिया गया कि ऐसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. लेकिन, याचिकाकर्ता के वकील पीठ को मना नहीं पाए. पीठ ने साफ कर दिया कि वह इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है, जिसके बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस लेने का अनुरोध किया. कोर्ट ने याचिकाकर्ता को अर्जी वापस लेने की इजाजत दे दी. हाल ही में, तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता और विधायक हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद का निर्माण कराने की घोषणा थी. इस घोषणा ने विवाद खड़ा कर दिया. याचिका में केंद्र, राज्यों और अन्य को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वे याचिकाकर्ता के मामले पर विचार करें, जिसमें बाबर या बाबरी मस्जिद या पूरे भारत में बाबर के नाम पर किसी भी मस्जिद या धार्मिक ढांचे के निर्माण, स्थापना या नामकरण पर रोक लगाई जाए.1
- Post by SSSO News1
- विधायक ताराचंद सारस्वत ने किसानों के मुद्दे को लेकर विधानसभा में उठाई आवाज कांग्रेस को लिया आड़े हाथ1
- गुमशुदा की तलाश1
- नन्हे रोजेदारों में खास उत्साह, मस्जिदों में तरावीह व तिलावत-ए-कुरआन का सिलसिला जारी पादूकलां,,रमजान माह के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे में इबादत और अकीदत का खास माहौल नजर आया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक दूसरा रोजा रखकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। गुरुवार रात नमाज के साथ तरावीह अदा की गई, जिसके बाद शुक्रवार तड़के सहरी कर रोजे की शुरुआत हुई।दिनभर रोजेदार इबादत में मशगूल रहे। मस्जिदों में तिलावत-ए-कुरआन और नफिल नमाज का दौर चलता रहा। कस्बे की मदीना मस्जिद में मौलाना हाजी साबिर हुसैन तथा नूरानी मस्जिद में मौलाना मकसूद आलम व मौलाना अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में तरावीह की नमाज अदा की गई।इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों में भी पहला रोजा रखने को लेकर खास उत्साह देखा गया। परिवार के बड़ों ने उन्हें दुआएं दीं और उनके लिए विशेष इफ्तार का आयोजन किया गया। युवाओं ने भी पूरी शिद्दत के साथ रोजा रखकर इबादत की।शाम को मगरिब की अजान के साथ ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इफ्तार के समय मस्जिदों और घरों में रौनक छाई रही तथा सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।2
- न1
- दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को 12वीं के छात्र अश्विनी डागर ने अपना जीवन खत्म कर लिया। नजफगढ़ का निवासी अश्विनी इकलौता बेटा था और कोचिंग से लौट रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके ।1